[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology बिना Power Button दबाए भी फोन को कर सकते हैं रीस्टार्ट, कइयों को नहीं पता होती ये 2 सीक्रेट तरीके

बिना Power Button दबाए भी फोन को कर सकते हैं रीस्टार्ट, कइयों को नहीं पता होती ये 2 सीक्रेट तरीके

0
बिना Power Button दबाए भी फोन को कर सकते हैं रीस्टार्ट, कइयों को नहीं पता होती ये 2 सीक्रेट तरीके
Android Power Button

Android Power Button: हमारे फोन में कभी भी कोई दिक्कत आती है और वो ठीक नहीं होती, तो सबसे पहले दिमाग में यही आता है कि एक बार रीस्टार्ट कर देते हैं. रीस्टार्ट करने के लिए हमें आमतौर पर फोन के साइड में दिए गए पावर बटन को कुछ सेकंड तक दबाकर रखना पड़ता है, तभी स्विच ऑफ और रीस्टार्ट का ऑप्शन दिखाई देता है. कुछ लोगों के लिए फोन का पावर बटन दबाकर रखना थोड़ा मुश्किल भरा काम लगता है. ऊपर से बार-बार दबाने से बटन खराब होने का भी डर रहता है.

अच्छी बात ये है कि Android में फोन को रीस्टार्ट करने के और भी तरीके मौजूद हैं, जिनमें किसी फिजिकल बटन (Power Button) को दबाने की जरूरत नहीं पड़ती. यानी आप बिना पावर बटन दबाए अपने एंड्रॉयड फोन को स्विच ऑफ और रीस्टार्ट कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कैसे.

नोटिफिकेशन शेड से कर सकते हैं रीस्टार्ट

अगर आप अपने एंड्रॉयड फोन की नोटिफिकेशन शेड को दो बार नीचे की ओर खींचेंगे, तो नीचे दाई तरफ एक छोटा पावर आइकन दिखेगा. उस पर टैप करते ही वही पावर मेन्यू खुल जाएगा, जैसे फिजिकल पावर बटन दबाने पर खुलता है. Restart पर टैप करें और बस आपका फोन दुबारा चालू हो जाएगा.

Accessibility Menu से कर सकते हैं रीस्टार्ट

इस तरीके के लिए आपको पहले Accessibility Menu को ऑन करना होगा. इसे ऑन करने के बाद आपकी स्क्रीन के नीचे बाई ओर एक छोटा सा एक्सपेंडेबल मेन्यू बटन दिखेगा. उस पर टैप करें, फिर पूरा Accessibility Menu खुल जाएगा. यहां आपको पावर बटन का ऑप्शन मिलेगा. उसे दबाते ही आपका Power Menu सामने आ जाएगा. बस, वहीं से फोन रीस्टार्ट कर सकते हैं.

Accessibility Menu कैसे ऑन करें?

सेटिंग्स में जाएं और Accessibility खोलें

नोटिफिकेशन पैनल को दो बार नीचे खींचें और नीचे दाई ओर दिख रहे सेटिंग्स वाले गियर आइकन पर टैप करें. सेटिंग्स खुलने के बाद नीचे स्क्रॉल करें और Accessibility पर टैप करें. अगर स्क्रॉल करने पर Accessibility का ऑप्शन न दिख रहा हो तो सेटिंग्स में Accessibility लिख कर सर्च कर लें.

Accessibility Menu को ऑन करें

Accessibility वाले पेज में आपको Accessibility Menu का ऑप्शन मिलेगा. इस पर टैप करें और सामने दिख रहे  Accessibility Menu Shortcut वाले  On/Off स्लाइडर को On कर दें. इसे ऑन करते ही आपके फोन की स्क्रीन पर Accessibility Menu का शॉर्टकट जुड़ जाएगा.

अब सेटिंग्स ऐप बंद करें. आपको होम स्क्रीन के नीचे दाई तरफ Accessibility Menu का बटन दिखाई देगा. उस पर टैप करें, फिर Power Options चुनें और Restart पर टैप कर दें.

यह भी पढ़ें: How To Unlock Locked Phone: फोन का पासवर्ड भूल गए? बिना सर्विस सेंटर जाए कर पाएंगे अनलॉक, करें ये स्टेप्स फॉलो

Previous article क्या नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सवाल पूछने पर गृहमंत्री अमित शाह तत्काल जवाब देने के लिए बाध्य हैं?
Next article Retirement Planning: जाने 50 की उम्र में रिटायरमेंट की सुरक्षा और ग्रोथ कैसे पाएं?
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel