[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology बारिश के पानी ने कर दिया स्पीकर साइलेंट? तो बस कर लें ये काम, फिर बजेगा म्यूजिक FULL ON

बारिश के पानी ने कर दिया स्पीकर साइलेंट? तो बस कर लें ये काम, फिर बजेगा म्यूजिक FULL ON

0
बारिश के पानी ने कर दिया स्पीकर साइलेंट? तो बस कर लें ये काम, फिर बजेगा म्यूजिक FULL ON
smartphone tips

Smartphone Tips: लगातार हो रही बारिश ने हर किसी को परेशान कर के रख दिया है. लगातार बारिश के कारण बाहर निकलने में तो सोचना पड़ ही रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कत तो गैजेट्स को लेकर हो रही है. ऐसे में बारिश के पानी से गैजेट्स खास कर स्मार्टफोन को बचाने के लिए लोग तो अब वाटरप्रूफ केस भी रखने लग गए हैं. लेकिन कभी कभार एक छोटी सी गलती के कारण भी स्मार्टफोन के स्पीकर में पानी चला जाता है. ऐसे में अगर आपके फोन के स्पीकर में भी पानी चला गया है तो आपको डरने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको एक ऐसा शॉर्टकट तरीका बताने वाले हैं, जिससे आपके फोन के स्पीकर से आसानी से पानी निकल जाएगा.

iPhone यूजर्स करें ये काम

iPhone में एक ऐसा फीचर है, जिसके बारे में शायद ही किसी को पता हो. इस फीचर को ऑन करते ही फोन के स्पीकर में घुसा पानी मिनटों में बाहर निकल जाता है. iPhone के इस खास फीचर का नाम है ‘Water Eject Shortcut.’ जिसे ऑन करने के बाद स्पीकर एक खास फ्रीक्वेंसी पर कंपन यानी Vibration पैदा करता है. जिससे स्पीकर में घुसा पानी तुरंत बाहर निकल जात है. ऐसे में अगर आपके फोन के स्पीकर में पानी घुस गया है या कभी घुस जाए तो आप इस फीचर को ऑन कर तुरंत उसे बाहर निकाल सकते हैं.

इस फीचर को ऑन करने के लिए प्रोसेस को फॉलो करें

  • इसके लिए iPhone के Safari ब्राउजर को सबसे पहले ओपन करें.
  • ब्राउजर में फिर ‘Water Eject Shortcut’ लिख कर सर्च करें.
  • सर्च करने के बाद आने वाले पहले लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड कर लें.
  • इसके बाद Get Shortcut के ऑप्शन पर क्लिक कर इसे अपने Shortcuts ऐप में ऐड कर लें.
  • Shortcuts ऐप में जाकर Water Eject को ऑन कर दें.
  • इसे ऑन करते ही एक खास साउंड बजना शुरू हो जाएगा और कुछ ही देर में स्पीकर में घुसा पानी बाहर आ जाएगा.

Android यूजर्स के लिए भी है ट्रिक

वहीं, अगर आप Android यूजर हैं तो आप गूगल प्ले स्टोर से कुछ फ्री ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं. ये ऐप्स आपके फोन के स्पीकर से पानी को निकालने में मदद करते हैं. आप Google Play Store से Clear Wave – Water Eject या फिर Speaker Cleaner – Remove Water, Fix Sound ऐप्स को डाउनलोड कर लें. डाउनलोड करने के बाद ऐप को ओपन करने पर आपको ‘स्टार्ट क्लीनिंग’ का ऑप्शन मिलेगा. जिस पर क्लिक करते ही एक हाई फ्रीक्वेंसी साउंड बजना शुरू हो जाएगी. जिसके बाद आपके फोन में मौजूद पानी अपने आप स्पीकर से निकल जाएगा.

इसके अलावा YouTube पर जाकर आप Water Eject Sound या Remove Water from Speaker Sound लिख कर सर्च भी कर सकते हैं. इसके बाद आपको कुछ ऑप्शन दिखाई देंगे. फर्स्ट ऑप्शन पर क्लिक कर दें. जिसके बाद एक हाई फ्रीक्वेंसी साउंड बजना शुरू हो जाएगा. ये साउंड करीब 2 से 10 मिनट तक की होती है. ऐसे में आप इसे बजा कर छोड़ दें. कुछ देर में आपके फोन में घुसा पानी बाहर निकल जाएगा.

यह भी पढ़ें: बारिश में स्मार्टफोन हो गया पानी-पानी! तो घबराएं नहीं, इन 5 तरीकों से बचाएं अपने महंगे फोन को

यह भी पढ़ें: लोकल चार्जर कहीं कर न दें आपका फोन ‘स्वाहा,’ खरीदने से पहले जान लें ये बात, वरना लग जाएगा हजारों का चूना

Previous article WCL: पीसीबी ने अफरीदी और हफीज पर लगाया बैन, इस वजह से लिया बड़ा फैसला
Next article NEET PG 2025 Exam: नीट पीजी Exam Over, कब आएगा रिजल्ट? यहां देखें Analysis और आंसर-की अपडेट
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel