[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप के WhatsApp कॉल्स को कैसे करें रिकॉर्ड? यहां जान लें आसान तरीका

बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप के WhatsApp कॉल्स को कैसे करें रिकॉर्ड? यहां जान लें आसान तरीका

0
बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप के WhatsApp कॉल्स को कैसे करें रिकॉर्ड? यहां जान लें आसान तरीका
WhatsApp Call Recording

WhatsApp दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्स में से एक है. यूजर्स की बात करें तो इसे 3.5 अरब से अधिक लोग इस्तेमाल करते हैं. वॉट्सऐप अपने ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने के लिए समय-समय पर नए फीचर्स लता रहता है. यह ऐप आज के समय में एक जरूरत बन चुकी है, जिसे लोग मैसेजिंग के साथ-साथ वॉइस और वीडियो कॉल के लिए भी इस्तेमाल करते हैं.

वॉट्सऐप की सेवाएं कई देशों में उपलब्ध हैं. हालांकि WhatsApp मजबूत सुरक्षा और प्राइवेसी फीचर्स देता है, लेकिन कई लोगों का मानना ​​है कि ऐप पर की गई कॉल को रिकॉर्ड नहीं किया जा सकता है. लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है. कुछ आसान ट्रिक्स की मदद से व्हाट्सएप कॉल्स को रिकॉर्ड किया जा सकता है. आइए आपको बताते है कैसे आप कुछ स्टेप्स को फॉलो कर के वॉट्सऐप कॉल रिकॉर्ड कर सकते हैं. 

WhatsApp कॉल को ऐसे करें रिकॉर्ड 

वॉट्सऐप कॉल को रिकॉर्ड करने का प्रोसेस थोड़ा अलग है. यह स्मार्टफोन पर किए जाने वाले नॉर्मल कॉल के विपरीत है. WhatsApp में आपको कोई भी इनबिल्ट कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा नहीं मिलती. इसलिए आप वॉट्सऐप के जरिए कॉल्स को रिकॉर्ड नहीं कर सकते. लेकिन, कुछ थर्ड पार्टी ऐप्स की मदद से वॉट्सऐप कॉल्स को रिकॉर्ड किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: 99% लोग नहीं जानते Google Maps की ये ट्रिक, जान जाएंगे तो कभी नहीं कटेगा गाड़ी का चालान

वॉट्सऐप कॉल्स को रिकॉर्ड करने के लिए आप Cube ACR और Salestrail जैसे ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. लेकिन आप बिना इन थर्ड-पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल किए वॉट्सऐप कॉल को रिकॉर्ड कर सकते हैं. उसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन में दिए गए स्क्रीन रिकॉर्डिंग फीचर का इस्तेमाल करना होगा है. आइए जानते हैं कैसे आप इस फीचर का इस्तेमाल कर वॉट्सऐप कॉल को रिकॉर्ड कर सकते हैं.

स्क्रीन रिकॉर्डिंग 

वॉट्सऐप कॉल रिकॉर्ड करने का एक बहुत आसान तरीका है. वॉट्सऐप कॉल रिकॉर्ड करने के लिए आप स्मार्टफोन में दिए स्क्रीन रिकॉर्डिंग फीचर इस्तेमाल कर सकते हैं. कॉल शुरू होते ही आप स्क्रीन रिकॉर्डिंग चालू कर दें, जिससे पूरी कॉल रिकॉर्ड हो जाएगी. ध्यान देने वाली बात यह है कि यह रिकॉर्डिंग वीडियो फॉर्मेट में सेव होगी, न कि ऑडियो फॉर्मेट में. रिकॉर्ड की गई फाइल आपको फोन की गैलरी या फाइल मैनेजर के स्क्रीन रिकॉर्डिंग फोल्डर में आसानी से मिल जाएगी.

यह भी पढ़ें: आपके एरिया में किस कंपनी का आ रहा 5G नेटवर्क? घर बैठे इन स्टेप्स को फॉलो कर लगाए मिनटों में पता

Previous article IPL 2025 Final Prediction RCB vs PBKS: किसके सिर सजेगा जीत का ताज – बैंगलोर या पंजाब? जानिए ज्योतिषीय दृष्टिकोण से
Next article Youngest PhD Holder: कौन हैं 13 में ग्रेजुएशन, 22 में PhD करने वाली नैना? जानें Table Tennis Star से Doctorate तक का सफर
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel