[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology कैसे करें YouTube चैनल मोनेटाइज? कितने सब्सक्राइबर्स से बनेगा काम

कैसे करें YouTube चैनल मोनेटाइज? कितने सब्सक्राइबर्स से बनेगा काम

0
कैसे करें YouTube चैनल मोनेटाइज? कितने सब्सक्राइबर्स से बनेगा काम
YouTube

How to Monetize YouTube Channel: इस डिजिटल दुनिया में आज पैसे कमाने के कई तरह के ऑनलाइन रास्ते खुल गए हैं. जिनमें सबसे पॉपुलर यूट्यूब (YouTube) है. YouTube आज सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए ही नहीं बल्कि कमाई का एक अच्छा खासा जरिया बन गया है. कई लोग इस प्लेटफॉर्म के जरिए महीने में लाखों कमा रहे हैं. रोजाना हजारों क्रिएटर्स किसी भी टॉपिक पर वीडियो बना कर यूट्यूब पर अपलोड करते हैं. ऐसे में अगर आप ये सोच रहे हैं कि वीडियो बना कर अपलोड करते ही यूट्यूब से पैसे मिलने लगते हैं, तो ऐसा नहीं है. इसके लिए पहले यूट्यूब चैनल मोनेटाइज होना जरूरी है. जिसके लिए आपको कुछ शर्तों को मानना होगा. ऐसे में अगर आप को इस बारे में उतनी जानकारी नहीं है, तो फिर आज हम आपको इसके बारे में डिटेल्स में बताएंगे.

Facebook पेज मोनेटाइज कराने का क्या है तरीका? क्या सिर्फ 1000 फॉलोवर्स से भी हो सकती है कमाई?

क्या है यूट्यूब चैनल मोनेटाइजेशन

जब आप अपने YouTube चैनल पर वीडियो अपलोड करते हैं, तो आपके वीडियो पर यूट्यूब ADs दिखाता है. इन Ads से जो भी कमाई होती है उसका कुछ हिस्सा यूट्यूब आपको देता है. इसे ही मोनेटाइजेशन कहा जाता है. ऐसे में आप वीडियो बना कर पैसे कमा सकते हैं.

चैनल मोनेटाइज करने के लिए जरूरी हैं ये शर्तें

YouTube चैनल से पैसे कमाने के लिए सबसे पहले आपके चैनल को YouTube Partner Program (YPP) में शामिल होना पड़ेगा. इसके लिए आपको कुछ शर्तों और नियमों को मानना होगा. जैसे कि:

  • आपके चैनल पर जब 1000 या उससे ज्यादा सब्सक्राइबर्स होने चाहिए, तब ही आप मोनेटाइजेशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
  • आपके चैनल के विडीयोज पर 12 महीनों में कम से कम 4000 घंटे तक का वॉचटाइम हो.
  • चैनल पर वीडियो YouTube पॉलिसी के तहत अपलोड होनी चाहिए. जैसे कॉपीराइट रूल्स या स्पैम से जुड़ी समस्या नहीं होनी चाहिए.
  • आपको Google AdSense अकाउंट बनाना होगा, ताकि आपके विडीयोज पर आने वाले विज्ञापनों से आप कमाई कर सकें.

Likes है जरूरी?

अक्सर नए क्रिएटर्स के मन में सवाल होता है कि क्या वीडियो में व्यूज की तरह Likes भी उतने ही जरूरी हैं? आपको बात दें कि नहीं, ये जरूरी नहीं कि आपके विडीयोज में ज्यादा लाइक हो. हालांकि, ये लाइक्स आपके वीडियो पर व्यूज लाने में काफी मददगार भी होते हैं.

मोनेटाइजेशन के लिए ऐसे करें अप्लाई?

अपने चैनल को मोनेटाइज करने के लिए आपको YouTube Studio पहले ओपन करना होगा. फिर बाएं में दिखा रहे Menu में Monetization के ऑप्शन पर क्लिक कर दें. अगर आप यूट्यूब की शर्तों को पूरा कर रहे हैं, Apply Now पर क्लिक कर दें. इसके बाद अपना AdSense अकाउंट लिंक कर दें और Terms and Conditions को एक्सेप्ट कर लें.

कैसे कर सकते हैं कमाई

सिर्फ विज्ञापन ही नहीं आप यूट्यूब से कई तरीकों से कमा सकते हैं. जैसे:

  • Ad Revenue: जब आपके वीडियो पर कोई विज्ञापन चलता है और ऑडियंस उस पर क्लिक करते हैं तो यूट्यूब उसका एक हिस्सा आपको देता है.
  • Channel Memberships: अगर आपके चैनल पर सब्सक्राइबर्स ज्यादा है, तो आप अपने चैनल पर Membership Feature Active कर सकते हैं. जिससे आपके फैंस आपके चैनल के विडीयोज को देखने के लिए हर महीने एक निर्धारित शुल्क देंगे.
  • Super Chat and Super Stickers: Live Stream के दौरान आपके ऑडियंस पैसे भेज सकते हैं, जो क्रिएटर्स को डायरेक्ट मिलते हैं.
  • Brand Deals and Sponsorships: ज्यादा फॉलोवर्स होने पर कई ब्रांड्स आपको अपने प्रोडक्ट को प्रोमोट करने के लिए पैसे देंगे.
  • Affiliate Marketing: आप अपने वीडियो में जो भी प्रोडक्ट दिखा रहे हैं, उसका लिंक आप अपने वीडियो के डिस्क्रिप्शन में दे सकते हैं. ऐसे में जो भी उस लिंक से प्रोडक्ट खरीदेगा उस पर आपको कमीशन मिलेगा.

एक छोटी सी चेन कैसे रोक देती है पूरी ट्रेन? जानिए पीछे की टेक्नोलॉजी

Previous article Buxar News: नावानगर कल्याण पदाधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित
Next article भारत में शुरू होगा फेसजिम का सिग्नेचर फेशियल वर्कआउट, रिलायंस रिटेल का ब्यूटी सेगमेंट में विस्तार
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel