[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology बिना इंटरनेट कनेक्शन के UPI पेमेंट कैसे करें? आसान स्टेप्स में यहां समझें

बिना इंटरनेट कनेक्शन के UPI पेमेंट कैसे करें? आसान स्टेप्स में यहां समझें

0
बिना इंटरनेट कनेक्शन के UPI पेमेंट कैसे करें? आसान स्टेप्स में यहां समझें
UPI Down

हम सभी को कभी न कभी ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा है जब इंटरनेट कनेक्शन फेल हो गया हो और हमें तुरंत पेमेंट करना हो. यूपीआई (Unified Payments Interface) के बढ़ते इस्तेमाल के साथ, हम ऑनलाइन लेनदेन पर काफी निर्भर हो गए हैं, और ऐसे में जरा सी परेशानी हमें असहज या आपात स्थिति में परेशान कर सकती है. आमतौर पर यूपीआई ट्रांज़ेक्शन के लिए इंटरनेट की जरूरत होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना इंटरनेट के भी यूपीआई पेमेंट किया जा सकता है? इसके लिए आपको बस अपने मोबाइल फोन से आधिकारिक USSD कोड डायल करना होगा, जिससे आप आसानी से ऑफलाइन ट्रांज़ेक्शन कर सकते हैं.

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा शुरू की गई *99# सेवा आपको बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाने की सुविधा देती है. इस सेवा के जरिए आप बैंक बैलेंस चेक कर सकते हैं, इंटरबैंक फंड ट्रांसफर कर सकते हैं और UPI पिन सेट या बदल सकते हैं. अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है और आपको UPI पेमेंट करना है, तो *99# USSD कोड का उपयोग कैसे करें, आइये जानते है इसकी पूरी प्रक्रिया.

बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट कैसे करें?

  • अपने बैंक खाते से जुड़े रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से *99# डायल करें.
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहे विकल्पों में से अपनी पसंदीदा भाषा चुनें.
  • फिर बैंकिंग सुविधाओं में से किसी एक को चुनें, जैसे—पैसे ट्रांसफर करना, बैलेंस चेक करना या लेनदेन देखना.
  • अगर आप पैसे ट्रांसफर करना चाहते हैं, तो ‘1’ टाइप कर Send दबाएं. 
  • फिर ट्रांसफर के तरीके का चयन करें—मोबाइल नंबर, UPI ID, सेव किए गए कॉन्टैक्ट या अन्य विकल्पों में से किसी एक को चुनें और Send करें.
  • मोबाइल नंबर विकल्प चुनने पर, प्राप्तकर्ता का नंबर दर्ज करें. 
  • भुगतान राशि डालें और इसके बाद अपना UPI PIN दर्ज करें और ट्रांजैक्शन पूरा करें.

यह भी पढ़े: IRCTC अकाउंट का पासवर्ड भूल गए? यहां जानें ऑनलाइन रिसेट करने का तरीका

Previous article Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में होगी बारिश, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा, IMD ने जारी किया अलर्ट
Next article Kangana Ranaut: ‘नाम कमाने की कोशिश में अकेले रह जाओगे’, कंगना ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ‘मिसेज’ पर कंसा तंज
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel