[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology ब्लू आधार कार्ड के लिए नहीं काटने होंगे सेंटर के चक्कर, घर पर आएंगे UIDAI अधिकारी, जानें कैसे

ब्लू आधार कार्ड के लिए नहीं काटने होंगे सेंटर के चक्कर, घर पर आएंगे UIDAI अधिकारी, जानें कैसे

0
ब्लू आधार कार्ड के लिए नहीं काटने होंगे सेंटर के चक्कर, घर पर आएंगे UIDAI अधिकारी, जानें कैसे
Blue Aadhaar Card Online Apply

Blue Aadhaar Card: भारत में आधार कार्ड आज हर व्यक्ति के लिए सबसे महत्वपूर्ण पहचान पत्र बन चुका है. देश की बड़ी संख्या में लोगों के पास यह कार्ड मौजूद है. इस कार्ड की मदद से कई जरूरी काम जैसे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना, स्कूल में दाखिला, बैंकिंग सेवाएं या मोबाइल सिम लेना आदि किए जाते हैं. हालांकि, छोटे बच्चों के लिए आधार कार्ड बनवाना अभी भी कई परिवारों के लिए चुनौती बना हुआ है.

जो नवजात शिशु होते हैं या कम उम्र के बच्चें होते हैं उन्हें आधार सेंटर तक ले जाना आसान नहीं होता. इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए UIDAI ने एक नई सुविधा शुरू की है. इस सुविधा के तहत छोटे बच्चों का आधार बनवाने की प्रोसेस पहले से ज्यादा आसान हो गया है. अब इसके लिए आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि UIDAI के अधिकारी खुद आपके घर आकर ब्लू आधार बनाने में मदद करेंगे. आइए विस्तार से जानते हैं इस पूरे प्रोसेस को.

क्या होता है ब्लू आधार कार्ड (Blue Aadhaar Card)?

क्या आप जानते हैं कि छोटे बच्चों के लिए भी आधार कार्ड बनता है. जी हां, छोटे बच्चों का आधार कार्ड को ब्लू आधार कार्ड के नाम से जाना जाता है. देश की लगभग 90 प्रतिशत आबादी के पास आधार कार्ड है और इसमें बच्चों का नाम भी शामिल है. ब्लू आधार कार्ड बच्चों का आधार होता है जो उनके माता-पिता के आधार से लिंक किया जाता है. इसे बनवाना बिल्कुल आसान है. इसके लिए आपको सेंटर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है क्योंकि UIDAI के प्रतिनिधि खुद आपके घर आकर इस आधार कार्ड को बनाएंगे.

ब्लू आधार कार्ड के लिए कैसे करें अप्लाई?

  • सबसे पहले इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक  (India Post Payments Bank) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. 
  • होम पेज पर Service request के ऑप्शन पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद आपके सामने दो ऑप्शन मिलेंगे जिनमें से आपको ‘IPPB Customers’ वाला ऑप्शन चुनना होगा. 
  • इसके बाद आपको कई अन्य ऑप्शन नजर आएंगे जिनमें से आपको Child Aadhar Enrollment चुनना है
  • चुनते ही नीचे एक फॉर्म दिखाई देगा जिसमें बच्चे का नाम, पता, मोबाइल नंबर और नजदीकी पोस्ट ऑफिस की जानकारी भरना होगा. 
  • फॉर्म सबमिट करने के लगभग 10 दिनों के भीतर पोस्ट ऑफिस की टीम आपके घर आएगी और आपके बच्चे का आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी करेगी.

आपका Aadhaar Card असली है या नकली? मुसीबत में पड़ने से पहले जान लें कैसे करें चेक

PM Kisan Yojana: 18 जुलाई को आएंगे पीएम किसान की 20वीं किस्त? जानें कैसे करें लिस्ट में अपना नाम चेक

FREE राशन हो जाएगा बंद! बिना देर किए कर लें e-KYC, घर बैठे मोबाइल से करने का जानें तरीका

Previous article Sawan 2025: कांवड़ को कंधे पर उठाने की क्या है मान्यता ? जानिए धार्मिक, आध्यात्मिक और पौराणिक महत्व
Next article IND vs ENG 3rd Test Highlights: भारत और इंग्लैंड की पहली पारी बराबर स्कोर पर खत्म
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel