[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Republic Day 2026 पर कुछ अलग करना है? WhatsApp पर ऐसे बनाएं AI स्टिकर, मिनटों में तैयार होंगी कस्टम विश

Republic Day 2026 पर कुछ अलग करना है? WhatsApp पर ऐसे बनाएं AI स्टिकर, मिनटों में तैयार होंगी कस्टम विश

0
Republic Day 2026 पर कुछ अलग करना है? WhatsApp पर ऐसे बनाएं AI स्टिकर, मिनटों में तैयार होंगी कस्टम विश
व्हॉट्सऐप पर बनाएं AI स्टिकर्स (Pic- AI Generated)

रिपब्लिक डे भारत के जज्बे का जश्न है. अगर आप भी इस साल अपनों को इस दिन विश भेजने की सोच रहे हैं, तो WhatsApp के AI Stickers इसे और भी खास बना सकते हैं. आखिर कब तक वही पुराने फॉरवर्ड किए हुए मैसेज और इमेज भेजते रहेंगे? अब आप अपनी पसंद के कस्टम स्टिकर खुद बना सकते हैं, वो भी बिल्कुल अपने मूड, मैसेज और स्टाइल के हिसाब से.

चाहे आपको तिरंगे वाला कोई देशभक्ति स्टिकर चाहिए, कोई फनी कार्टून टाइप डिजाइन बनाना हो, या फिर बस एक सिंपल सा Happy Republic Day 2026 लिखकर भेजना हो, WhatsApp ये सब कुछ बस कुछ ही टैप में आपको कर के दे देता है. ये फीचर AI की मदद से आपके लिखे हुए शब्दों को स्टिकर में बदल देता है, जिससे आपकी चैट और ज्यादा फेस्टिव और दिल से भेजी हुई लगती है. 

Republic Day 2026 के लिए AI स्टिकर कैसे बनाएं?

  • अपने स्मार्टफोन में WhatsApp खोलें और ये पक्का कर लें कि आप लॉग-इन हैं.
  • अब उस चैट को ओपन करें, जहां आप Republic Day 2026 का स्टिकर भेजना चाहते हैं.
  • मैसेज बॉक्स के नीचे दिख रहे emoji आइकन पर टैप करें.
  • इसके बाद Square वाले आइकन पर टैप करके Stickers सेक्शन में चले जाएं.
  • यहां आपको Create या plus (+) का ऑप्शन दिखेगा. कुछ WhatsApp वर्जन में यही ऑप्शन AI Stickers के नाम से आता है.
  • अब एक छोटा-सा मैसेज लिखें कि आप कैसा स्टिकर बनवाना चाहते हैं. जैसे– ‘Indian flag के साथ Republic Day 2026 स्टिकर’, ‘तिरंगे रंग में Happy Republic Day 2026 लिखा हुआ स्टिकर’ या फिर ‘कार्टून स्टाइल में Republic Day सेलिब्रेशन स्टिकर’.
  • इतना करते ही WhatsApp आपके लिखे टेक्स्ट के हिसाब से कुछ AI-generated स्टिकर बना देगा.
  • आप उन्हें स्क्रॉल करके देखें, जो पसंद आए उस पर टैप करें और सीधे भेज दें.

चाहें तो इन AI से बने स्टिकर्स को बाद के लिए सेव भी कर सकते हैं. WhatsApp आपको इन्हें दोबारा भेजने, देखने या एडिट करने का ऑप्शन भी देता है.

क्योंकि ये स्टिकर AI बनाता है, हो सकता है कुछ डिजाइन परफेक्ट न हों. अगर कोई स्टिकर आपको गलत या ठीक न लगे, तो आप उसे ऐप के अंदर से ही रिपोर्ट भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: WhatsApp ग्रुप में नए मेंबर को जुड़ते ही दिखेगी पुरानी चैट, अब ‘क्या चल रहा था?’ पूछने की नहीं पड़ेगी जरूरत

Previous article झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप, युवक ने एसपी से लगायी न्याय की गुहार
Next article Happy Republic Day 2026 Wishes, Images, Status: गणतंत्र दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पर लगाएं खास स्टेटस और अपनों को भेजें शुभकामना संदेश
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel