[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology IRCTC से आधार लिंक नहीं किया, तो नहीं मिलेगी कंफर्म सीट, फटाफट जान लीजिए प्रोसेस

IRCTC से आधार लिंक नहीं किया, तो नहीं मिलेगी कंफर्म सीट, फटाफट जान लीजिए प्रोसेस

0
IRCTC से आधार लिंक नहीं किया, तो नहीं मिलेगी कंफर्म सीट, फटाफट जान लीजिए प्रोसेस
आईआरसीटीसी आधार लिंकिंग

IRCTC Aadhaar Linking: अगर आप भी ट्रेन से सफर करने वालों में से एक हैं और हमेशा सुबह-सुबह ऑनलाइन ट्रेन की टिकट बुक करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. क्योंकि, भारतीय रेलवे ने IRCTC वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए की जाने वाली ट्रेन टिकट बुकिंग प्रोसेस में एक और बड़ा बदलाव कर दिया है. इस बदलाव का असर सीधे आपके यात्रा प्लान और कंफर्म बर्थ पाने के मौके पर पड़ सकता है. दरअसल, इंडियन रेलवे ने IRCTC पर सुबह 8 से 10 बजे तक का समय खास आधार वेरिफाइड (Aadhaar verified) यूजर्स के लिए कर दिया है. ऐसे में इस दौरान ऐसे यूजर्स, जिनका आधार IRCTC अकाउंट से वेरिफाइड नहीं है, वे टिकट बुक नहीं कर पाएंगे. वे सुबह 10 बजे के बाद ही टिकट बुक कर सकेंगे. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपको आखिरी वक्त पर भी ऑनलाइन कंफर्म सीट मिल जाए, तो फिर जल्दी से अपने आधार को IRCTC अकाउंट से वेरिफाई कर लें. यहां जानिए पूरा प्रोसेस.

क्या है नियम?

भारतीय रेलवे ने IRCTC से ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने के लिए एक नया नियम लागू कर दिया है. इस नए नियम के अनुसार, अब हर रोज सुबह 8 बजे से 10 बजे तक के स्लॉट में सिर्फ Aadhaar verified यूजर्स ही ट्रेन टिकट बुक कर सकेंगे. वहीं, सुबह 10 बजे के बाद ही अन्य यूजर्स अपना टिकट बुक कर सकेंगे. यानी कि अगर आपका आधार नंबर IRCTC अकाउंट से वेरिफाइड नहीं है, तो फिर आप 8 से 10 बजे वाले स्लॉट में टिकट बुक नहीं कर सकेंगे. आपको 10 बजे तक का इंतजार करना पड़ेगा. 10 बजे के बाद ही आप अपना टिकट बुक कर सकेंगे. इस नए नियम को रेलवे ने 28 अक्टूबर से ही लागू कर दिया है. ऐसे में अगर आपका आधार IRCTC अकाउंट से वेरिफाइड नहीं है, तो फिर आपको टिकट बुक करने में परेशानी हो सकती है.

क्यों लिया रेलवे ने ये फैसला?

इस नियम को लेकर रेलवे का कहना है कि, सुबह 8 बजे से 10 बजे तक का टाइम हाई डिमांड स्लॉट होता है. इस दौरान भारी संख्या में ट्रेन टिकट बुक किए जाते हैं, जिसमें कई तो फर्जी बुकिंग भी शामिल होते हैं. ऐसे में रेलवे ने फैसला , पहले 8 से 10 बजे के दौरान कई एजेंट्स भारी संख्या में टिकट बुक कर लेते थे, जिससे कई लोगों को कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही थी. इसी कारण से आधार ऑथेंटिकेशन (Aadhaar Authentication) जरूरी कर दिया गया है, ताकि टिकट बुक करने वाले हर यूजर की पहचान रेलवे सुनिश्चित कर सके और सही यूजर को ही टिकट मिल सके. वहीं, सुबह 10 बजे के बाद से कोई भी यूजर बिना आधार वेरिफिकेशन के भी अपनी टिकट बुक कर सकेंगे.

कैसे करें Aadhaar को IRCTC अकाउंट से लिंक?

अगर आप हमेशा ट्रेन से सफर करते हैं, तो फिर जरूरी है कि आप अपना आधार IRCTC अकाउंट से लिंक कर दें. इसके लिए आपको बस नीचे दिए गए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

IRCTC की वेबसाइट (www.irctc.co.in) या ऐप खोलें और अपने मोबाइल नंबर या Gmail ID से लॉगिन करें.

अब इसके बाद “My Profile” सेक्शन में जाएं.

वहां से “Authenticate User” ऑप्शन पर क्लिक करें और अपना आधार नंबर डालें.

इसके बाद “Verify details and receive OTP” के ऑप्शन पर क्लिक कर दें.

क्लिक करते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज कर सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर दें.

इतना करते ही आपका आधार IRCTC अकाउंट से वेरिफाई हो जाएगा और आपके अकाउंट पर Aadhaar authenticated दिखेगा. इसके बाद आप आराम से जरूरत पड़ने पर सुबह 8 से 10 बजे वाले स्लॉट में टिकट बुक कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें: Indian Railways की सुपर ऐप RailOne का कमाल, आसानी से बुक हो जाएगी रिजर्व टिकट, जानें तरीका

यह भी पढ़ें: IRCTC टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, अब पहले 15 मिनट सिर्फ आधार लिंक यूजर्स के लिए

Previous article मित्र मंडली सेवा समिति ने सदर अस्पताल में बांटे गर्म कपड़े
Next article 37 निबंधित सैंपल कलेक्शन सेंटर की आड़ में चल रहा पैथोलोजी सेंटर
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel