[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Slow WiFi Speed: वाई-फाई के सिग्नल को स्लो करते हैं ये डिवाइस, जान लें कहां रखने से मिलेगी बिजली जैसी स्पीड

Slow WiFi Speed: वाई-फाई के सिग्नल को स्लो करते हैं ये डिवाइस, जान लें कहां रखने से मिलेगी बिजली जैसी स्पीड

0
Slow WiFi Speed: वाई-फाई के सिग्नल को स्लो करते हैं ये डिवाइस, जान लें कहां रखने से मिलेगी बिजली जैसी स्पीड
Slow WiFi Speed: घर में रखी ये चीजें वाई-फाई स्पीड को कर देती हैं स्लो

Slow WiFi Speed: फास्ट और अनलिमिटेड इंटरनेट के लिए हम अपने घरों में WiFi लगवा लेते हैं. लेकिन यही WiFi जब स्लो इंटरनेट स्पीड देने लगा जाए तो सिरदर्द बन जाता है. चाहे नेटफ्लिक्स पर मूवी देखना हो, या इंस्टा रील स्क्रोल करना हो या फिर वर्क फ्रॉम होम कर रहे हो, इस सभी कामों के लिए हाई स्पीड इंटरनेट जरूरी है. WiFi जब स्लो स्पीड देने लग जाए तब हम सोचते हैं कि WiFi ही खारब हो चूका है, लेकिन ऐसा नहीं है.

टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि असली दिक्कत घर के बाकी डिवाइस भी हो सकते हैं जो आपके WiFi की स्पीड स्लो कर देते हैं. आइए जानते हैं आखिर कौन से है वो डिवाइस जो WiFi की स्पीड को खा जाते हैं यानी धीमा कर देते हैं.

ब्लूटूथ डिवाइस स्लो करते हैं WiFi Speed

कई बार हम अपने WiFi राउटर को ऐसी चीजों के पास रख देते हैं, जो सिग्नल को वीक यानी कमजोर कर देते हैं . एक्सपर्ट्स कहते हैं कि राउटर को ब्लूटूथ वाले डिवाइस जैसे एलेक्सा या गूगल होम स्पीकर से दूर रखना चाहिए. ये वॉइस असिस्टेंस वाले डिवाइस अब ज्यादातर घरों में देखने को मिलते हैं, लेकिन इन्हें राउटर के पास रखने से WiFi की स्पीड और सिग्नल कमजोर हो सकते हैं. वजह ये होती है कि ब्लूटूथ डिवाइस और WiFi राउटर दोनों एक ही तरह के रेडियो फ्रीक्वेंसी पर काम करते हैं.

माइक्रोवेव से दूर रखें राउटर

ब्लूटूथ के अलावा माइक्रोवेव, बेबी मॉनिटर या फिर कॉर्डलेस फोन जैसे डिवाइस भी WiFi के स्पीड को कम करने का काम करते हैं. ये सारे डिवाइस रेडियो फ्रीक्वेंसी पर चलते हैं, जिससे आपके WiFi सिग्नल में दखल डालते हैं. खासकर माइक्रोवेव ऑन होने पर नेटवर्क और भी कमजोर हो जाता है. वजह ये है कि माइक्रोवेव 2.4 GHz वाली फ्रीक्वेंसी पर चलते हैं. जब आप माइक्रोवेव ऑन करते हैं, तो उसका सिग्नल कई बार WiFi से टकरा जाता है और नेट की स्पीड कम हो जाती है.

कहां रखें WiFi राउटर को?

अगर आपका भी WiFi स्लो स्पीड दे रहा है तो सबसे पहले महंगा प्लान या नया राउटर खरीदने की जरूरत नहीं है. कभी-कभार इसकी जगह बदल देने से भी स्पीड सही हो जाती है. कोशिश करें कि अपने राउटर को थोड़ी ऊंचाई पर रखें. ऐसा करने से सिग्नल स्ट्रॉन्ग हो जाएंगे और नेट की स्पीड भी तेज हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: WiFi को रातभर चालू रखना चाहिए या बंद? जानिए आपके सोए रहते कितनी बिजली चूसता है ये छोटू डिवाइस

यह भी पढ़ें: WiFi की ये छोटी गलतियां हैकर्स को देती हैं बुलावा, सेफ रहने के लिए फौरन अपनाएं ये टिप्स

Previous article UP News : भारत डिजिटल क्रांति का लीडर, बोले सीएम योगी
Next article Quick Healthy Snacks For Kids: बच्चों के लिए सिर्फ मिनटों में तैयार करें ये हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel