[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology फ्रिज की लाइफ कैसे बढ़ाएं? जानें रखने से लेकर चलाने तक का सही तरीका

फ्रिज की लाइफ कैसे बढ़ाएं? जानें रखने से लेकर चलाने तक का सही तरीका

0
फ्रिज की लाइफ कैसे बढ़ाएं? जानें रखने से लेकर चलाने तक का सही तरीका
फ्रिज की लाइफ बढ़ाने के तरीके

फ्रिज घर की उन चीजों में से है, जिसकी अहमियत तब समझ आती है जब वो अचानक काम करना बंद कर दे. सुबह उठते ही पिघली हुई आइसक्रीम, खराब खाना और तुरंत मैकेनिक को फोन करना किसी का भी दिन खराब करने के लिए काफी है. आजकल फ्रिज की कीमतें भी बढ़ रही हैं और बिजली का बिल भी जेब पर भारी पड़ता है. ऐसे में अगर आप कुछ छोटी-छोटी आदतें अपना लें, तो आपका फ्रिज सालों तक बिना परेशानी के चलता रहेगा. आइए फिर जानते हैं कौन-कौन सी हैं वो आदतें.

सही टेम्परेचर पर फ्रिज चलाएं  

अगर आप चाहते हैं कि आपका फ्रिज सालों तक बिना किसी परेशानी के बढ़िया चलता रहे, तो सबसे पहले उसका टेम्परेचर सही रखना बेहद जरूरी है. फ्रिज का टेम्परेचर करीब 4°C और फ्रीजर का -18°C होना सबसे बेहतर माना जाता है. इससे कंप्रेसर पर एक्स्ट्रा लोड नहीं पड़ता और वह आराम से काम करता है.

बार-बार फ्रिज का दरवाजा खोलने से बचें

कभी भी गर्म या भाप निकलता हुआ खाना सीधे फ्रिज में न रखें. इससे फ्रिज को अचानक ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. साथ ही, फ्रिज का दरवाजा बार-बार खोलने या लंबे समय तक खुला छोड़ने से भी बचें.

फ्रिज की कॉइल्स और वेंट्स को साफ रखें 

फ्रिज की कॉइल्स और वेंट्स की सफाई करना बिल्कुल न भूलें. अक्सर धूल और गंदगी कंडेंसर कॉइल्स पर जम जाती हैं. इससे फ्रिज ज्यादा गर्म होने लगता है और कंप्रेसर पर एक्स्ट्रा लोड पड़ता है.

फ्रिज को दीवार से सटाकर न रखें

फ्रिज को भी खुली हवा चाहिए, तभी वह लंबे समय तक बिना परेशानी के चलता है. इसलिए इसे दीवार से बिल्कुल सटाकर न रखें. फ्रिज के पीछे और किनारों पर कम से कम 10 सेंटीमीटर की जगह जरूर छोड़ें, ताकि हवा आसानी से पास हो सके. साथ ही, इसे ओवन, डिशवॉशर या सीधी धूप से दूर रखें. ज्यादा गर्मी पड़ने पर कंप्रेसर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है.

गैस्केट को सेफ और साफ रखें 

अगर आपके फ्रिज का दरवाजा ठीक से बंद नहीं हो रहा या उसकी रबर (गैस्केट) गंदी हो गई है, तो ठंडी हवा धीरे-धीरे बाहर निकलने लगती है. इसका सीधा असर कंप्रेसर पर पड़ता है, क्योंकि उसे बार-बार चलना पड़ता है. इसे चेक करने के लिए एक आसान तरीका है. दरवाजे में कागज फंसाकर बंद करें. अगर कागज आसानी से बाहर निकल जाए, तो समझ जाइए कि गैस्केट को साफ करने या बदलने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: बार-बार फ्रिज से पानी हो रहा लीक? जानिए कहां है दिक्कत और ठीक करने के उपाए

Previous article तुलसी ने रंगे हाथ पकड़ा बेटे का धोखा, नियति के घर में दिखी करण की शादी की तस्वीर
Next article महिलाओं के लिए बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर कैसे चुनें? ये 5 टिप्स नहीं जानते तो नुकसान तय!
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel