[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology गलती से किसी और के नंबर पर कर दिया UPI पेमेंट? इन 5 तरीकों की मदद से आ जाएंगे पैसे वापस

गलती से किसी और के नंबर पर कर दिया UPI पेमेंट? इन 5 तरीकों की मदद से आ जाएंगे पैसे वापस

0
गलती से किसी और के नंबर पर कर दिया UPI पेमेंट? इन 5 तरीकों की मदद से आ जाएंगे पैसे वापस
UPI Wrong Transaction

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ने हम भारतीयों के भुगतान करने के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया है. चाहे शॉपिंग करनी हो या बैंक-टू-बैंक ट्रांसफर रोजाना करोड़ों लेनदेन UPI ऐप्स के जरिए होते हैं. हालांकि, UPI के आने से लेन देन की प्रक्रिया आसान तो गई है लेकिन कभी-कभी सिर्फ एक टैप से गलतियां भी हो सकती हैं.

गलती जैसे किसी गलत UPI ID पर पैसा भेज देना. यह चूक हमसे कभी जल्दबाजी या गलत टाइपिंग की वजह से हो जाती है. यह गलती इतनी आम है कि यह किसी से भी हो सकती है. अगर आपसे भी कहीं ये गलती हुई है या भविष्य में हो जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है. अपने पैसे को वापस पाने लिए बस कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. आइए जानते हहैं अगर आप कभी किस दुविधा में फस जाए तो कौन से कदम आपको उठाने चाहिए. 

रेसिपिएंट से सीधे संपर्क करें

यदि संभव हो तो सबसे पहले UPI ID से जुड़े फोन नंबर के जरिए रेसिपिएंट से बात करने का प्रयास करें. उसे परिस्थिति अच्छे से समझाएं और विनम्रता से पैसे वापस कर देने का अनुरोध करें.

UPI ऐप पर तुरंत शिकायत दर्ज करें

लेन-देन की प्रक्रिया हो जाने के बाद शुरुआती के कुछ मिनट अहम होते हैं. जैसे ही आपको गलती का एहसास हो, तुरंत UPI ऐप के जरिए शिकायत दर्ज करें जिससे आपने ट्रांजैक्शन किया था चाहे वह Google Pay हो, PhonePe, Paytm या BHIM. इन प्लेटफॉर्म में एक बिल्ट-इन सपोर्ट सेक्शन होता है जहां आप शिकायत दर्ज कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: UPI ठप हुआ तो क्या हुआ? अपनाएं ये 4 आसान तरीके, नहीं आएगी दुकानों में बर्तन धोने की नौबत

शिकायत दर्ज करने के लिए सबसे पहले अपने ट्रांजैक्शन हिस्ट्री में जाएं, गलत ट्रांसफर को चुनें और ‘Raise a Dispute’ या ‘Report an Issue’ विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद पूरी जानकारी दें जैसे गलत UPI ID, ट्रांजैक्शन ID, ट्रांसफर की गई राशि और भुगतान की तारीख ताकि आपकी शिकायत जल्दी से सुलझाई जा सके.

अपने बैंक से संपर्क करें 

UPI हेल्प सेक्शन के साथ-साथ, यूजर को अपनी बैंक की कस्टमर सर्विस से भी संपर्क करना चाहिए. ज्यादा तर बैंकों के पास UPI से जुड़ी शिकायतों के लिए निर्धारित प्रक्रिया होती है. गलत ट्रांजैक्शन की जानकारी बैंक प्रतिनिधि को दें और रिवर्सल की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध करें. कुछ मामलों में बैंक लिखित शिकायत मांग सकते हैं या ब्रांच आने के लिए कह सकते हैं. इसके बाद बैंक आधिकारिक रूप से राशि को ट्रेस कर रिवर्स करने की कोशिश करता है.

NPCI में शिकायत दर्ज करें

अगर ऊपर बताए गए विकल्प काम नहीं करते हैं, तो आप मामले को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) तक पहुंचा सकते हैं, जो UPI सिस्टम का मैनेज करते हैं . इसके लिए आपको NPCI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘विवाद निवारण तंत्र’ (Dispute Redressal Mechanism) के तहत ऑनलाइन शिकायत फॉर्म भरना होगा. इस प्रक्रिया में आपको लेनदेन से जुड़ी जानकारी, अपना संपर्क विवरण और बैंक स्टेटमेंट जैसे प्रमाण देने होंगे.

RBI Ombudsman से संपर्क करें

अगर एक महीने बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता है, तो आप मामला आगे बढ़ाते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) Ombudsman for Digital Transactions में शिकायत दर्ज कर सकते हैं. यह आधिकारिक प्रक्रिया खासतौर पर बड़ी राशि के ट्रांजैक्शन से जुड़े मामलों में समाधान दिलाने में मददगार साबित हो सकती है. शिकायत दर्ज कराने के लिए आप आरबीआई की शिकायत प्रबंधन प्रणाली (Complaint Management System) पोर्टल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: IRCTC अकाउंट को कैसे करें अपने आधार से लिंक? जानें तरीका, बिना इसके बुक नहीं होगा तत्काल टिकट

Previous article आज 13 जून 2025 को आपको कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, सभी शहरों का रेट यहां चेक करें
Next article BTech Career Choice: AI या Data Science में क्या ज्यादा ब्राइट है? ऐसे मिलेगी High Salary
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel