[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology आपके फोन में लगी SIM का नंबर क्या है? पता करने के लिए ये आसान तरीके जरूर जान लें

आपके फोन में लगी SIM का नंबर क्या है? पता करने के लिए ये आसान तरीके जरूर जान लें

0
आपके फोन में लगी SIM का नंबर क्या है? पता करने के लिए ये आसान तरीके जरूर जान लें
टेबल पर पड़े अलग-अलग रंग और नेटवर्क के SIM कार्ड

SIM Number: क्या आपको पता है आपके मोबाइल नंबर की तरह ही SIM का नंबर भो होता है. इसे ICCID (Integrated Circuit Card Identification) भी कहते हैं. दरअसल आपके SIM या eSIM का एक यूनिक नंबर होता है. इसे आप SIM का सीरियल नंबर समझ सकते हैं. मोबाइल कंपनियां इसी नंबर से आपकी SIM को अपने नेटवर्क से जोड़कर पहचानती हैं. यह 19 या 20 अंकों का नंबर होता है, जो आमतौर पर 89 से शुरू होता है. अगर आपके फोन में दो SIM हैं, तो हर SIM का ICCID जानना उन्हें मैनेज करने में काफी मदद करता है.

अब सवाल आता है कि Android फोन में SIM नंबर देखें कैसे? टेंशन मत लीजिए हम बताते हैं आपको. आप चाहें तो फोन की Settings में जाकर चेक कर सकते हैं, या फिर SIM कार्ड निकालकर उस पर छपा नंबर पढ़ सकते हैं. कुछ लोग डायल पैड से एक कोड मिलाकर भी यह जानकारी निकाल लेते हैं. आइए आपको कुछ सिंपल स्टेप्स में बताते हैं कैसे आप अपने SIM नंबर पता कर सकते हैं.

Android Settings से SIM नंबर कैसे देखें?

  • सबसे पहले अपना Android फोन खोल लीजिए और Settings में चले जाइए.
  • अब About phone या About device वाले ऑप्शन पर टैप करें (फोन के ब्रांड के हिसाब से नाम थोड़ा अलग हो सकता है).
  • इसके बाद Status या SIM card status पर आपको जाना होगा.
  • थोड़ा नीचे स्क्रॉल करेंगे तो वहीं आपको आपका ICCID यानी SIM नंबर दिख जाएगा.
  • अगर किसी वजह से ये तरीका काम नहीं कर रहा, तो एक और आसान तरीका है.
  • आप अपने फोन का SIM ट्रे बाहर निकालिए और SIM कार्ड पर जो नंबर लिखा होता है, उसे देख लीजिए. वही आपका SIM नंबर है.

SIM नंबर को मैन्युअली पता करने का आसान तरीका

  • सबसे पहले अपना फोन बंद कर लें. 
  • फिर SIM ejector या कोई छोटी पिन लेकर SIM ट्रे बाहर निकालें. 
  • अब SIM कार्ड को ध्यान से निकालकर देखेंगे तो उस पर एक लंबा नंबर लिखा होता है.  

डायल कोड से SIM नंबर कैसे पता करें?

  • अपने Android फोन में सबसे पहले डायलर ऐप खोलो.
  • अब उसमें *#06# डालकर कॉल बटन दबाओ.
  • इतना करते ही स्क्रीन पर एक पॉप-अप आ जाएगा.
  • ज्यादातर फोन में जहां IMEI नंबर दिखता है.
  • कुछ डिवाइसेज में IMEI के साथ-साथ ICCID यानी SIM नंबर भी नजर आ जाता है.

यह भी पढ़ें: Google Pay में बिना डेबिट कार्ड के UPI पिन रीसेट कैसे करें? जान लें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Previous article Madhubani News : जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 135 छात्र- छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
Next article सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, लक्ष्य तय कर करें कठिन परिश्रम : कमांडेंट
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel