[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology स्मार्टफोन चोरी करने वालों की खैर नहीं! ये ऐप जासूस की तरह ढूंढ निकाल रहा खोया फोन, बस कर लें ये काम

स्मार्टफोन चोरी करने वालों की खैर नहीं! ये ऐप जासूस की तरह ढूंढ निकाल रहा खोया फोन, बस कर लें ये काम

0
स्मार्टफोन चोरी करने वालों की खैर नहीं! ये ऐप जासूस की तरह ढूंढ निकाल रहा खोया फोन, बस कर लें ये काम
Sanchar Saathi Portal

Sanchar Saathi: आज के समय में स्मार्टफोन बहुत ज्यादा जरूरी हो गया है. क्योंकि, सिर्फ स्मार्टफोन से बात ही नहीं बल्कि कई सारे काम भी आसानी से निपटाए जा रहे हैं. ऐसे में अगर ये गुम हो जाए या चोरी हो जाए तो फिर बड़ी परेशानी खड़ी हो जाती है. लेकिन अब आप अपना खोया हुआ या फिर चोरी हुआ फोन आसानी से वापस पा सकते हैं. इसके लिए आपको बस छोटा सा काम करना होगा. जिसके बाद आपको आपका फोन वापस मिल जाएगा.

दरअसल, भारत सरकार की दूरसंचार विभाग की पहल के तहत लॉन्च किया गया Sanchar Saathi पोर्टल आपके खोए फोन को खोजने में आपकी मदद करेगा. 6 महीनों में इस ऐप ने अब तक 4 लाख से ज्यादा चोरी हुए स्मार्टफोन खोज निकाले हैं, जो उनके सही मालिकों को वापस भी मिल चुके हैं. ऐसे में अगर आपका फोन भी चोरी हो गया है तो आप इसके जरिए अपना फोन वापस पा सकते हैं. जानिए यहां इसके लिए आपको क्या करना होगा.

संचार साथी फोन को करता है ट्रैक

सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CIER) सिस्टम के जरिए Sanchar Saathi पोर्टल आपके खोए या चोरी हुए स्मार्टफोन को IMEI नंबर की मदद से ब्लॉक कर उसे ट्रैक करता है और रिकवर करने में मदद करता है. ऐसे में अपना खोया फोन ढूंढने के लिए पहले तो अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर फोन खोने या चोरी होने की FIR दर्ज करवाएं. इसके बाद अपने टेलीकॉम प्रोवाइडर से डुप्लिकेट सिम (जो खोए हुए फोन में लगा था) लेना होगा. इसके बाद Sanchar Saathi पोर्टल पर शिकायत दर्ज करनी होगी.

शिकायत दर्ज करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

  • आपको https://www.ceir.gov.in/ पर जाना होगा.
  • इसके बाद होमपेज पर दिख रहे Block/Stolen mobile के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • क्लिक करते ही आपके स्क्रीन पर एक डिटेल वाली फॉर्म खुल जाएगी.
  • जिसमें आपको अपने खोए हुए फोन का IMEI नंबर, FIR की डिटेल, आधार से लिंक्ड एड्रेस और एक अन्य फोन नंबर भरना होगा.
  • ये सारी डिटेल्स भरने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें.

फोन के नेटवर्क से जुडते ही सिस्टम हो जाता है अलर्ट

आपके फॉर्म सबमिट करने के बाद सिस्टम पुलिस, साइबर क्राइम यूनिट्स और टेलीकॉम ऑपरेटर्स को अलर्ट भेजता है. ऐसे में आपका चोरी हुआ फोन जैसे ही किसी भी सिम से दोबारा नेटवर्क से जुड़ता है, तो सिस्टम पर अलर्ट ट्रिगर हो जाता है. जिससे सिस्टम फोन के लोकेशन को ट्रैक करने लगता है और फिर उसे रिकवर करने में मदद करता है.

इस बात का ध्यान रखें

फोन खोने के बाद आप जितनी जल्दी इस पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज करेंगे उतनी ही जल्दी आपका फोन आपको वापस मिलेगा. देरी करने से हो सकता है आपके फोन को बाहर भेज दिया जाए या फिर उसके पार्ट्स अलग कर उसे बेच दिया जाए. इसलिए तुरंत फोन के चोरी होते ही उसकी रिपोर्ट दर्ज करा दें.

यह भी पढ़ें: एक आधार कार्ड पर कितने SIM Card खरीदे जा सकते हैं? जान लीजिए नियम वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

यह भी पढ़ें: IRCTC ने दिया करोड़ो यात्रियों को तोहफा, डिपार्चर से 15 मिनट पहले मिलेगी वंदे भारत की कन्फर्म टिकट, जानें तरीका

यह भी पढ़ें: ना हरा, ना पीला…सफेद ही क्यों होता है एयरप्लेन का रंग? जान लीजिए आज इसके पीछे की वजह

Previous article Vijay Sinha EPIC Number Controversy: EPIC फर्जीवाड़ा और उम्र घोटाला? तेजस्वी यादव का डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पर वार
Next article Hemant Soren: आंखों में था इंजीनियर बनने का ख्वाब, वक्त ने बनाया मुख्यमंत्री, जानिए राजनीति के धुरंधर खिलाड़ी हेमंत सोरेन की कहानी
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel