[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology अब बिना PIN डाले कर सकते हैं UPI पेमेंट, ऐसे करें Fingerprint या Face ID से बायोमेट्रिक पेमेंट ऑन

अब बिना PIN डाले कर सकते हैं UPI पेमेंट, ऐसे करें Fingerprint या Face ID से बायोमेट्रिक पेमेंट ऑन

0
अब बिना PIN डाले कर सकते हैं UPI पेमेंट, ऐसे करें Fingerprint या Face ID से बायोमेट्रिक पेमेंट ऑन
फिंगरप्रिंट से पेमेंट करता एक यूजर (Photo: AI Generated)

हर बार UPI से पेमेंट करते समय PIN डालना कई बार धीमा और थोड़ा परेशान करने वाला लग सकता है. ऊपर से आस-पास खड़े लोगों की वजह से PIN टाइप करते समय एक बार दाएं-बाएं देखना पड़ता है. ऐसे में बायोमेट्रिक पेमेंट इस झंझट को काफी आसान बना देता है. इसमें आप सिर्फ फिंगरप्रिंट या Face ID से कुछ ही सेकंड में पेमेंट को ऑथराइज कर सकते हैं. पहली नजर में यह फीचर थोड़ा टेक्निकल लग सकता है, लेकिन असल में इसे सेट करना काफी आसान है. आइए इसे सेट करने का पूरा प्रोसेस आपको बताते हैं.

UPI बायोमेट्रिक पेमेंट सेट करने से पहले जान लें ये बातें

  • सेफ्टी के लिहाज से शुरुआत में एक ट्रांजैक्शन की लिमिट ₹5,000 तक रखी गई है.
  • अगर आप इस फीचर का 90 दिनों तक इस्तेमाल नहीं करते, तो दोबारा इस्तेमाल करने से पहले PIN से वेरिफिकेशन करना होगा.
  • अगर आप UPI PIN रीसेट करते हैं या अपने फोन का स्क्रीन लॉक बदलते हैं, तो बायोमेट्रिक पेमेंट फीचर अपने-आप डिसेबल हो जाता है.
  • आपके स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर या फेस अनलॉक का फीचर सही तरीके से काम करना चाहिए.
  • इसके अलावा जिस UPI ऐप का इस्तेमाल आप कर रहे हैं, वह लेटेस्ट वर्जन में अपडेट होना चाहिए. 
  • आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए, क्योंकि कई बार शुरुआती वेरिफिकेशन के लिए सिस्टम आधार से जुड़े बायोमेट्रिक डेटा का इस्तेमाल करता है.

ऐसे करें UPI बायोमेट्रिक पेमेंट सेट

नीचे स्टेप्स बताने से पहले आपको बता दें कि अलग-अलग UPI ऐप में स्टेप्स थोड़े अलग हो सकते हैं.

  • सबसे पहले अपना UPI ऐप खोलें और Profile सेक्शन में जाएं.
  • अब Settings में जाकर UPI & Payments Settings का ऑप्शन खोजें.
  • यहां आपको Biometric Authentication का ऑप्शन मिलेगा, उसे इनेबल (Enable) कर दें.
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिए गए इंस्ट्रक्शन को फॉलो करें और Fingerprint या Face ID को रजिस्टर करें.
  • आखिर में इस फीचर को एक्टिवेट करने के लिए आपको एक बार अपना मौजूदा UPI PIN डालना होगा.

यह भी पढ़ें: घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

Previous article मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमण
Next article नाश्ते में बनाएं खीरा इडली, मालविका ने बताया बनाने का तरीका
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel