[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology WhatsApp से भी कर सकते हैं कमाई, जानिए कमाल का तरीका

WhatsApp से भी कर सकते हैं कमाई, जानिए कमाल का तरीका

0
WhatsApp से भी कर सकते हैं कमाई, जानिए कमाल का तरीका
How to earn money online

How to Earn Money Online: आज के समय में हर कोई पैसे कमाने की जद्दोजहद में लगा हुआ है. हर कोई पैसे कमाने के तरीके खोज रहा है. ऐसे में सोशल मीडिया लोगों के लिए एक मसीहा बन कर आया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स आज के समय में पैसे कमाने का एक जरिया बन गया है. इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए लोग अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं. ऐसे में YouTube, Facebook और Instagram के बाद अब WhatsApp भी यूजर्स को कमाने का अच्छा मौका दे रहा है. जी हां, अब WhatsApp से भी आप अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे.

कैसे करें YouTube चैनल मोनेटाइज? कितने सब्सक्राइबर्स से बनेगा काम

WhatsApp Business ऐप से करें बिजनेस

छोटे व्यापारियों के लिए WhatsApp ने एक खास ऐप WhatsApp Business लॉन्च किया है. जिसकी मदद से आप अपने छोटे से छोटे प्रोडक्ट या किसी सर्विस को प्रमोट कर सकते हैं. WhatsApp Business में आप अपने प्रोडक्ट कैटलॉग को ग्राहकों को शेयर कर सकते हैं. साथ ही लेबल्स, ऑटोमैटिक रिप्लाई और बिजनेस प्रोफाइल जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर अपने ग्राहकों से डायरेक्ट जुड़ सकते हैं. जैसे कि अगर आप कपड़े, ज्वेलरी, स्टाइलिश जूते-चप्पल, किसी तरह की एक्सेसरीज़ का बिजनेस करते हैं, तो आप अपने पुराने और नए ग्राहकों से WhatsApp के जरिए जुड़ सकते हैं. इतना ही नहीं, आप WhatsApp के जरिए ऑर्डर ले सकते हैं और पेमेंट भी ऑनलाइन ग्राहकों से मंगवा सकते हैं.

Affiliate Marketing से कमाई

आजकल एफिलिएट मार्केटिंग (Affiliate Marketing) का चलन बढ़ा हुआ है. Meesho, Amazon और Flipkart जैसे कई ऑनलाइन शॉपिंग एफिलिएट मार्केटिंग प्रोग्राम चला रहे हैं. जिसमें आपको उनके प्रोडक्ट्स लिंक लोगों को शेयर करने होते हैं. ऐसे में आपके भेजे गए लिंक से जो कोई भी खरीदारी करता है, तो उस पर आपको कमीशन प्लेटफॉर्म्स कि तरफ से मिलेगा. आप इन प्लेटफॉर्म्स के प्रोडक्ट्स लिंक को अपने WhatsApp ग्रुप या अपने कॉन्टैक्ट्स को भेज सकते हैं या फिर स्टेटस में लगा सकते हैं. अगर आपके पास एक्टिव यूजर्स है तो आप हर महीने 5000 रुपये से 25000 रुपये तक कमा सकते हैं. ऐसे में बिना किसी इन्वेस्टमेंट के आपके पास हर महीने पैसे आएंगे.

WhatsApp से करें प्रोडक्ट प्रमोट

अगर आपके पास कोई खास स्किल है या फिर कोई खास जानकारी जैसे फिटनेस टिप्स, एजुकेशन/करियर गाइडेंस या फिर शेयर मार्केट टिप्स तो आप WhatsApp पर ग्रुप बनाकर उसमें लोगों को पेड मेंबरशिप दे सकते हैं. कई लोग ऐसा कर रहे हैं और महीने में हजारों रुपये कमा रहे हैं. आप चाहे तो अपना कोर्स या ई-बुक भी लोगों को व्हाट्सऐप के जरिए बेच सकते हैं. इसके अलावा अगर आप बर्थडे कार्ड डिजाइन करना, वीडियो एडिटिंग, सोशल मीडिया डिजाइनिंग या मेन्यू कार्ड डिजाइन करना जानते हैं, तो WhatsApp के जरिए आप अपने सर्विसेज को प्रमोट कर सकते हैं. आप डायरेक्ट अपने ग्राहकों से बात कर उन्हें डिजाइन दिखा कर ऑनलाइन ही पेमेंट लेकर काम कर सकते हैं.

Facebook पेज मोनेटाइज कराने का क्या है तरीका? क्या सिर्फ 1000 फॉलोवर्स से भी हो सकती है कमाई?

Previous article Motiharai: आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिया गया प्रशिक्षण
Next article ईरानी फौज के सामने घुटने पर बैठ रोने लगे अमेरिका के सैनिक, देखें 49 सेकेंड का वीडियो
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel