[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology WhatsApp से भी आधार कार्ड कर सकते हैं डाउनलोड, बस करने होंगे ये स्टेप्स फॉलो

WhatsApp से भी आधार कार्ड कर सकते हैं डाउनलोड, बस करने होंगे ये स्टेप्स फॉलो

0
WhatsApp से भी आधार कार्ड कर सकते हैं डाउनलोड, बस करने होंगे ये स्टेप्स फॉलो
Download Aadhaar Card From WhatsApp: व्हाट्सएप से आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

Download Aadhaar Card From WhatsApp: आधार कार्ड हमारे लिए कितना जरूरी डॉक्यूमेंट्स बन चूका है ये बात हम सब अच्छे से जानते हैं. सरकारी कामकाज से लेकर बैंक के छोटे-बड़े काम तक, हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है. कई बार ऐसा होता है कि हम घर से बाहर होते हैं और अचानक किसी काम के लिए आधार चाहिए होता है. कई लोग मोबाइल में आधार की फोटो सेव करके रखते हैं, लेकिन अगर वो भी हाथ में न हो तो टेंशन में आ जाते हैं. लेकिन घबराने की बात नहीं है, अब आप अपना आधार कार्ड सीधे व्हाट्सएप से भी डाउनलोड कर सकते हैं. तरीका काफी आसान है, आइए आपको बताते हैं.

WhatsApp से आधार डाउनलोड करने से पहले करें ये काम

अगर आप व्हाट्सएप से आधार कार्ड निकालना चाहते हैं, तो उससे पहले कुछ जरूरी काम आपको पूरे करने होंगे. सबसे पहले आपके पास डिजिलॉकर पर अकाउंट होना चाहिए. अगर पहले से बना हुआ है तो बढ़िया, नहीं तो आप आसानी से डिजिलॉकर की वेबसाइट या ऐप पर जाकर नया अकाउंट बना सकते हैं.

WhatsApp के अलावा इन जगहों से कर सकते हैं डाउनलोड

आधार कार्ड निकालने के लिए ज्यादातर लोग UIDAI की वेबसाइट या mAadhaar ऐप का सहारा लेते हैं. कई लोग इसे DigiLocker से भी डाउनलोड करते हैं. लेकिन अब WhatsApp के जरिए भी डाउनलोड कर सकते हैं. अगर कभी UIDAI या DigiLocker काम न करे, तो आप व्हाट्सऐप से भी आधार कार्ड निकाल सकते हैं.

WhatsApp पर आधार डाउनलोड करने का तरीका

  • स्टेप 1: सबसे पहले MyGov Helpdesk का ऑफ‍िशियल वॉट्सऐप नंबर (+91-9013151515) फोन में सेव कर लें. 
  • स्टेप 2: सेव करने के बाद व्हाट्सऐप पर उस नंबर की चैट खोल लें.
  • स्टेप 3: चैट खुलते ही बस एक Hi मैसेज भेज दें.
  • स्टेप 4: आपको चैटबॉट की तरफ से रिप्लाई आएगा, जिसमें कई ऑप्शन मिलेंगे.
  • स्टेप 5: उन ऑप्शन में से DigiLocker Services वाला चुनें.
  • स्टेप 6: अगर आपका डिजिलॉकर अकाउंट पहले से बना है, तो वहां सीधे अपना आधार नंबर डालें.
  • स्टेप 7: आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा, उसे चैट में टाइप कर दें.
  • स्टेप 8: यह वेरिफिकेशन प्रोसेस होता है. जैसे ही यह पूरा होगा, आपके डिजिलॉकर में सेव सारे डॉक्यूमेंट की लिस्ट आ जाएगी.
  • स्टेप 9: लिस्ट से आधार कार्ड सिलेक्ट करें. कुछ सेकंड बाद आपका आधार कार्ड व्हाट्सऐप चैट में ही आपको मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें: WhatsApp चलाने वाले इन 5 धांसू फीचर्स के बारे में शायद ही जानते होंगे, जान गए तो चैटिंग का मजा हो जाएगा दुगना

यह भी पढ़ें: Aadhaar Card: आपका आधार असली है या नकली? घर बैठे कर सकते हैं वेरफिकेशन, जानिए आसान तरीका

Previous article The Bengal Files Box Office Collection Day 2: फुस्स हुई विवेक अग्निहोत्री की फिल्म, दूसरे दिन का कलेक्शन देख लगेगा झटका
Next article CBSE ने शुरू किया IPS पोर्टल, अब ऐसे मिलेगी ऑनलाइन पेमेंट सुविधा, देख लें महत्वपूर्ण Notice
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel