[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology WiFi स्लो चल रहा है? कहीं कोई चुपके से आपका इंटरनेट तो नहीं चुरा रहा, जान लें पता करने का आसन तरीका

WiFi स्लो चल रहा है? कहीं कोई चुपके से आपका इंटरनेट तो नहीं चुरा रहा, जान लें पता करने का आसन तरीका

0
WiFi स्लो चल रहा है? कहीं कोई चुपके से आपका इंटरनेट तो नहीं चुरा रहा, जान लें पता करने का आसन तरीका
WiFi सिक्योरिटी टिप्स

WiFi Security: कहीं आपने भी तो नोटिस नहीं किया कि हाल के दिनों में आपका इंटरनेट स्लो चल रहा है. अगर ऐसा है, तो हो सकता है कोई आपके WiFi का गलत इस्तेमाल कर रहा हो. आज आपको छोटी-सी ट्रिक बताने जा रह हैं जिसके जरिए आप ये पता कर सकते हैं कि आपके WiFi से कौन-कौन से डिवाइस जुड़े हुए हैं. इसके लिए किसी टेक्निकल नॉलेज की जरूरत नहीं है. आप सिर्फ अपने मोबाइल के ब्राउजर से ही घर के WiFi नेटवर्क को स्कैन करके इस चीज का पता कर सकते हैं. ऐसे लोग न सिर्फ आपकी इंटरनेट स्पीड कम करते हैं, बल्कि आपकी पर्सनल जानकारी के लिए भी खतरा बन सकते हैं.

नेटवर्क स्कैन करना क्यों जरूरी है?

नेटवर्क स्कैन करने से यह पता पता चल जाता है कि कहीं कोई अनजान इंसान या डिवाइस आपके नेटवर्क और डाटा का गलत इस्तेमाल तो नहीं कर रहा. जब बेवजह के डिवाइस जुड़े होते हैं, तो इंटरनेट स्लो पड़ जाता है, स्कैन करने से उन्हें पकड़ सकते हैं. इतना ही नहीं, इससे यह तय होता है कि सिर्फ आपके भरोसेमंद लोग और डिवाइस ही आपके वाई-फाई से जुड़े रहें.

अपने फोन से WiFi नेटवर्क कैसे चेक करें?

पहले अपने ही डिवाइस पहचान लें

किसी अजनबी डिवाइस को ढूंढने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि आपके अपने मोबाइल, लैपटॉप वगैरह के MAC और IP एड्रेस क्या हैं.

iPhone में इसके लिए Settings > General > About पर जाकर MAC एड्रेस देख सकते हैं और Settings > Wi-Fi में जाकर अपने नेटवर्क के आगे बने ‘i’ बटन पर टैप करके IP एड्रेस मिलेगा.

Android फोन में Settings > About Phone > Status में MAC एड्रेस दिखता है और Settings > Network & Internet > Wi-Fi में अपने नेटवर्क पर टैप करने से IP एड्रेस पता चल जाता है.

राउटर की सेटिंग्स खोलें

अब अपने फोन के ब्राउजर में राउटर का IP एड्रेस डालें. आमतौर पर यह 192.168.1.1 या 192.168.0.1 होता है. इसे डालते ही राउटर का कंट्रोल पेज खुल जाएगा, जहां से आप कनेक्टेड डिवाइस देख सकते हैं. राउटर के नीचे या उसकी मैनुअल में दिए गए एडमिन यूजरनेम-पासवर्ड से लॉग-इन करें.

जुड़े हुए डिवाइस देखें

राउटर की सेटिंग में जाकर ‘Attached Devices’, ‘Device List’ या ‘DHCP Client List’ वाला ऑप्शन खोलें. यहां आपको जितने भी फोन, लैपटॉप या दूसरे डिवाइस Wi-Fi से जुड़े हैं, उनकी लिस्ट दिखेगी और साथ में उनका नाम, MAC एड्रेस और IP एड्रेस भी रहेगा. अपनी जानकारी के डिवाइस से मिलान करें और अगर कोई अनजान डिवाइस दिखे तो समझ जाएं कि कोई और भी जुड़ा हुआ है.

अनजान डिवाइस हटाएं

सबसे पहले अपना WiFi पासवर्ड बदल दें, इससे सारे डिवाइस अपने-आप डिस्कनेक्ट हो जाएंगे. फिर MAC फिल्टरिंग ऑन करें ताकि सिर्फ आपके भरोसेमंद डिवाइस ही कनेक्ट हो सकें. WPS फीचर बंद रखें क्योंकि इससे सिक्योरिटी कमजोर होती है. समय-समय पर राउटर का सॉफ्टवेयर (फर्मवेयर) अपडेट करते रहें और अपने WiFi का नाम भी ऐसा रखें जिससे राउटर का मॉडल पता न चले.

यह भी पढ़ें: WiFi Calling से बिना टावर सिग्नल के भी कैसे हो जाती है कॉल? जानें अपने फोन में इसे कैसे चालू करें

Previous article खेलने निकला बच्चा नहीं लौटा घर, सुबह खंधा में मिला शव, पिता की प्रेमिका पर हत्या का आरोप
Next article भाईचारा, एकता और सहयोग का संदेश देता है सोहराय पर्व : डॉ धुनी सोरेन
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel