[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Connect WiFi Without Password: बिना पासवर्ड बताए किसी को भी WiFi से कर सकते हैं कनेक्ट, कई लोगों को पता नहीं होती ये ट्रिक

Connect WiFi Without Password: बिना पासवर्ड बताए किसी को भी WiFi से कर सकते हैं कनेक्ट, कई लोगों को पता नहीं होती ये ट्रिक

0
Connect WiFi Without Password: बिना पासवर्ड बताए किसी को भी WiFi से कर सकते हैं कनेक्ट, कई लोगों को पता नहीं होती ये ट्रिक
share WiFi without revealing password

How to Give WiFi Access Without Showing the Password: घरों पर मेहमानों के आने पर अक्सर ऐसा होता है कि कोई न कोई आपसे WiFi का पासवर्ड पूछ ही लेता है. फिर शुरू होता है सही पासवर्ड ढूंढने का झंझट, गलत टाइप होने का डर और अपना पर्सनल पासवर्ड बताने की चिंता. लेकिन अब स्मार्टफोन और राउटर में ऐसे आसान फीचर्स आ गए हैं, जिनसे आप बिना पासवर्ड बताए ही WiFi शेयर कर सकते हैं. ये तरीके लोगों को जल्दी कनेक्ट होने में मदद करते हैं और नेटवर्क भी सेफ रहता है. आइए आपको उन तरीकों के बारे में बताते हैं जिनसे आप बिना पासवर्ड बताए आसानी से WiFi शेयर कर सकते हैं.

अपने फोन के इनबिल्ट WiFi शेयरिंग फीचर का इस्तेमाल करें

ज्यादातर स्मार्टफोन्स में WiFi को सीधे सेटिंग्स से शेयर करने का आसान तरीका होता है. Android फोन में तो यह काफी सिंपल है. जैसे ही आप जुड़े हुए नेटवर्क के नाम पर टैप करते हैं, आपको ‘Share’ का ऑप्शन दिख जाता है. इसे चुनते ही फोन एक QR कोड तैयार कर देता है, जिसे स्कैन करके कोई भी तुरंत नेटवर्क से जुड़ सकता है. इससे लंबा-चौड़ा पासवर्ड बताने या गलत टाइप होने की दिक्कत नहीं रहती.

iPhone से Password Automatically Share करें

Apple डिवाइस में एक आसान ऑटो-शेयर फीचर होता है. अगर दोनों लोग iPhone यूज कर रहे हैं, तो बस एक टैप में कनेक्शन मिल सकता है. Bluetooth ऑन रखें और WiFi settings खोलें. आपका दोस्त जब आपके नेटवर्क को चुनता है, तो आपके iPhone पर एक पॉप उप (popup) आएगा कि क्या आप WiFi शेयर करना चाहते हैं. बस ‘Share”’ पर टैप करें और उसके फोन में बिना पासवर्ड दिखाए अपने-आप कनेक्शन हो जाएगा.

पुराने डिवाइस के लिए QR कोड बनाएं

कुछ पुराने या बेसिक मोबाइल फोन में इनबिल्ट WiFi QR स्कैनर नहीं होता. ऐसे में आप खुद एक WiFi QR कोड बना सकते हैं. कई फ्री ऐप और वेबसाइट्स पर बस अपना नेटवर्क नाम और पासवर्ड एक बार डालना होता है, और आपका QR कोड तैयार हो जाता है. इसे आप सेव कर लें और जब भी कोई मेहमान आए, बस कोड स्कैन करवाकर उसे WiFi से कनेक्ट कर दें.

Guest Network के जरिए इंटरनेट शेयर करें

कई राउटर्स में Guest Network का ऑप्शन होता है. इससे मेहमानों के लिए एक अलग WiFi कनेक्शन बन जाता है, जिससे आपके मेंन डिवाइस और फाइलें सेफ रहती हैं. आप बस गेस्ट नेटवर्क की डिटेल्स शेयर करें और अपना असली पासवर्ड प्राइवेट रखें. जो लोग घर पर अक्सर मेहमान बुलाते हैं, उनके लिए ये तरीका काफी आसान और सेफ है.

Temporary Hotspot Sharing चालू करें

अगर आप अपने होम नेटवर्क पर किसी को ऐड नहीं करना चाहते, तो एक अस्थायी मोबाइल हॉटस्पॉट अच्छा ऑप्शन है. आप इसके लिए एक आसान-सा पासवर्ड सेट कर सकते हैं, उसे सामने वाले को जबानी बता दें, और काम खत्म होते ही हॉटस्पॉट बंद कर दें. इससे आपका WiFi प्राइवेट भी रहता है और सामने वाले को थोड़ी देर के लिए इंटरनेट इस्तेमाल करने में भी आसानी होती है.

Prabhat Khabar Website Ravi Shastri
Connect wifi without password: बिना पासवर्ड बताए किसी को भी wifi से कर सकते हैं कनेक्ट, कई लोगों को पता नहीं होती ये ट्रिक 3
Previous article हथुआ ग्रिड में मेंटेनेंस के लिए फुलवरिया में आज बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
Next article Mooli Patta Saag: सर्दियों में मूली के पत्ते से बनाएं टेस्टी साग, गरमा-गरम चावल-दाल के साथ करें सर्व
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel