[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology कौन-कौन से डिवाइस में खुला हुआ है आपका WhatsApp अकाउंट? जानें कैसे करें चेक

कौन-कौन से डिवाइस में खुला हुआ है आपका WhatsApp अकाउंट? जानें कैसे करें चेक

0
कौन-कौन से डिवाइस में खुला हुआ है आपका WhatsApp अकाउंट? जानें कैसे करें चेक
व्हॉट्सऐप (Photo: Unsplash)

WhatsApp आज सिर्फ चैटिंग ऐप नहीं रहा, बल्कि हमारी लाइफ का अहम हिस्सा बन चुका है. यहीं पर हमारे पर्सनल चैट्स, जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे Aadhaar और PAN की डिटेल्स भी रहती हैं. ऐसे में अगर आपका अकाउंट किसी दूसरे डिवाइस में लॉग इन हो जाए, तो खतरा बढ़ जाता है. इसलिए अगर आपको कभी भी थोड़ा सा भी शक हो, तो इसे नजरअंदाज न करें. आप तुरंत चेक कर किसी भी अनजान एक्सेस को हटाकर अपना अकाउंट को सेफ रख सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

WhatsApp में लॉग-इन डिवाइसेस कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले अपने Android या iOS फोन में WhatsApp खोलें.
  • अब ऊपर दाईं ओर दिख रहे तीन डॉट्स पर टैप करें.
  • यहां Linked Devices ऑप्शन पर जाएं. 
  • इसमें आपको वो सभी डिवाइस दिखेंगे जहां आपका WhatsApp लॉग इन है.
  • जिस डिवाइस के बारे में जानकारी चाहिए, उस पर टैप करें और उसकी एक्टिविटी देखें.
  • अगर कोई डिवाइस अजीब लगे या आपको लगे कि ये आपने लॉग इन नहीं किया है, तो तुरंत Log out पर टैप करें और उसका एक्सेस हटा दें.

डिवाइस से मैन्युअली लॉग आउट करें

अगर आप अक्सर साइबर कैफे या किसी दूसरे के कंप्यूटर पर लॉगिन करते हैं, तो काम खत्म होते ही लॉग आउट करना बिल्कुल न भूलें. बस ऊपर दिए गए तीन डॉट्स पर क्लिक करें और ‘Log out’ चुन लें. ये छोटा सा स्टेप आपकी प्राइवेसी को सेफ रखता है और किसी भी स्कैमर को आपके अकाउंट तक पहुंचने का मौका नहीं देता.

ध्यान में रखें ये बातें 

अगर आप किसी अनजान या पब्लिक कंप्यूटर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो थोड़ा सतर्क रहना बेहद जरूरी है. ऐसे समय में कोशिश करें कि दोस्तों या फैमिली से ज्यादा पर्सनल बातें न करें और किसी भी तरह की जरूरी डिटेल्स शेयर करने से बचें.

कोई भी लिंक, फोटो या वीडियो डाउनलोड करने से पहले दो बार सोचें, क्योंकि इसमें रिस्क हो सकता है. बेहतर होगा कि आप अपना खुद का मोबाइल डेटा इस्तेमाल करें और किसी भी QR कोड को स्कैन करने से बचें.

कभी भी किसी संदिग्ध वेबसाइट या ऐप में लॉगिन न करें, खासकर जहां OTP मांगा जा रहा हो. अगर WhatsApp इस्तेमाल करना हो, तो WhatsApp Desktop की बजाय सिर्फ WhatsApp Web का ही यूज करें.

यह भी पढ़ें: Instagram यूजर्स के लिए राहत, अब पोस्ट के बाद भी सुधार सकते हैं अपना कमेंट

Previous article सनी पांडे का नया सैड सॉन्ग ‘पागल’ रिलीज, BF की हालत देख रो पड़ी बेबी काजल
Next article बदल गई पैन कार्ड आवेदन प्रक्रिया, अब कैटेगरी के हिसाब से भरने होंगे 4 अलग फॉर्म
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel