[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Aadhaar Card: आपके आधार से मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं कैसे पता करें? मिनटों में जानें पूरा प्रोसेस

Aadhaar Card: आपके आधार से मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं कैसे पता करें? मिनटों में जानें पूरा प्रोसेस

0
Aadhaar Card: आपके आधार से मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं कैसे पता करें? मिनटों में जानें पूरा प्रोसेस
आधार से मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं कैसे पता करें?

Aadhaar Card: 12 अंकों वाला आधार नंबर अब कई जरूरी कामों के लिए बेहद जरूरी हो गया है. अब हमारे बैंक अकाउंट, PAN नंबर, म्यूचुअल फंड, PPF अकाउंट और इंश्योरेंस पॉलिसीज से आधार लिंक करना जरूरी है. आधार एजेंसी UIDAI अपनी वेबसाइट पर कई सुविधाएं और टूल्स देती है, जिनसे यूजर अपने आधार से जुड़ी जानकारी आसानी से देख और अपडेट कर सकते हैं. इनमें एड्रेस अपडेट करना, आधार नंबर वेरिफाई करना और कई और ऑप्शन शामिल हैं.

इसके अलावा, वेबसाइट के जरिए आधार कार्ड धारक ऑनलाइन अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को भी आसानी से चेक और वेरिफाई कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कैसे.

क्यों जरूरी है आधार से लिंक मोबाइल नंबर पता होना?

  • OTP (वन टाइम पासवर्ड) पाने और eKYC के लिए
  • DigiLocker, PAN-Aadhaar लिंकिंग और सब्सिडी जैसी सरकारी सेवाओं का उपयोग करने के लिए
  • ऑनलाइन आधार डिटेल्स अपडेट करने के लिए

अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर ऑनलाइन कैसे चेक करें?

  • UIDAI की वेरिफिकेशन पेज पर जाएं: UIDAI Verify Aadhaar-linked Email/Mobile 
  • अपना आधार नंबर डालें.
  • वह मोबाइल नंबर टाइप करें जिसे आप वेरिफाई करना चाहते हैं.
  • स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को सही से भरें.
  • ‘Proceed to Verify’ पर क्लिक करें.

अगर नंबर सही तरीके से लिंक है, तो आपको कन्फर्मेशन मैसेज दिखेगा. अगर नंबर लिंक नहीं है, तो आपको अपने आधार में अपडेट करने का ऑप्शन मिलेगा.

TAFCOP पोर्टल भी कर सकते हैं यूज

  • वेबसाइट https://tafcop.dgtelecom.gov.in पर जाएं.
  • अपना मोबाइल नंबर और OTP डालें.
  • देखें कि आपके आधार से कौन-कौन से नंबर जुड़े हैं.

ये तरीका खासकर तब काम आता है जब आपको शक हो कि आपके नंबर का गलत इस्तेमाल हुआ है या कोई बिना अनुमति आपके आधार से नंबर लिंक कर रहा है.

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव: Netflix-YouTube जैसे OTT पर अश्लील कंटेंट रोकने के लिए अब Aadhaar वेरिफिकेशन जरूरी

Previous article अमेरिका से लेकर यूरोप और रूस तक हो रही उसकी खोज, जिसने लीक की इतनी सीक्रेट चैट
Next article Internship programs : आपके लिए इंटर्नशिप के हैं बेहतरीन मौके
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel