[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology आपके क्षेत्र में BSNL 4G पंहुचा या नहीं? अपने मोबाइल पर ऐसे करें नया मैप चेक

आपके क्षेत्र में BSNL 4G पंहुचा या नहीं? अपने मोबाइल पर ऐसे करें नया मैप चेक

0
आपके क्षेत्र में BSNL 4G पंहुचा या नहीं? अपने मोबाइल पर ऐसे करें नया मैप चेक
BSNL 4G

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अब तक 80,000 से अधिक 4G साइट्स स्थापित कर ली हैं और देश के विभिन्न क्षेत्रों में 5G नेटवर्क का परीक्षण कर रहा है. यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, कंपनी ने एक नई सुविधा शुरू की है, जिससे अब ग्राहक अपने क्षेत्र में नेटवर्क की उपलब्धता आसानी से जांच सकते हैं. BSNL की वेबसाइट पर उपलब्ध कवरिज मैप्स के जरिए यूजर्स यह देख सकते हैं कि उनके इलाके में 4G या 5G नेटवर्क उपलब्ध है या नहीं.

यह नया टूल यूजर्स को सूचित निर्णय लेने में मदद करेगा, खासकर तब जब वे BSNL नेटवर्क पर स्विच करने का विचार कर रहे हों. यह पहल टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया  (TRAI) के उस निर्देश के तहत की गई है, जिसमें सभी टेलीकॉम कंपनियों को अपने नेटवर्क कवरेज की जानकारी सार्वजनिक रूप से साझा करने को कहा गया है.

कैसे चेक करें डिटेल  

देशभर में बीएसएनएल का कवरेज मैप अब लाइव हो गया है और यूजर्स इसे इस लिंक के जरिए एक्सेस कर सकते हैं – https://bsnl.co.in/coveragemap

इधर, ईटी टेलीकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, दूरसंचार विभाग (DoT) ने बीएसएनएल को 5G स्पेक्ट्रम के लिए 61,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. इस कदम से BSNL जल्द ही देश में 5G सेवाएं शुरू करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है.

यह भी पढ़े: BSNL 5G को लेकर आया बड़ा अपडेट, 200MP कैमरे वाले फोन की खबरों पर कंपनी ने दिया जवाब

अब बीएसएनएल के पास 700 MHz और 3300 MHz जैसे प्रिमियम स्पेक्ट्रम बैंड उपलब्ध हैं, जो प्रभावी 5G नेटवर्क के रोलआउट के लिए बेहद अहम माने जाते हैं.

जल्द शुरू होगी BSNL 5G 

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) आने वाले तीन महीनों में 5G इंटरनेट सेवाएं शुरू करने जा रहा है. कंपनी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है और फिलहाल पुणे, कोयंबटूर, कानपुर, विजयवाड़ा और कोल्लम जैसे शहरों में 5जी सेवाओं का परीक्षण किया जा रहा है.

इस योजना की खास बात यह है कि बीएसएनएल ने देश में ही निर्मित 1 लाख मोबाइल टावर तैयार किए हैं, जिन्हें आसानी से 5जी तकनीक के अनुरूप अपग्रेड किया जा सकता है. ये टावर जून 2025 तक पूरी तरह से सक्रिय हो जाएंगे और बीएसएनएल की 5जी सेवाओं की रीढ़ साबित होंगे.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Previous article Jailer 2: कुली के बाद रजनीकांत ने शुरू की ‘जेलर 2’ की शूटिंग, इस नए कलाकार की हुई एंट्री
Next article Zero Oil Pickle Recipe | Oil free Aam ka Achar: बिना तेल का झटपट बनने वाला पानी वाला आम का अचार
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel