[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology कैसे पहचानें कि आपके AC में गैस कम तो नहीं? घर पर ऐसे करें आसान चेक

कैसे पहचानें कि आपके AC में गैस कम तो नहीं? घर पर ऐसे करें आसान चेक

0
कैसे पहचानें कि आपके AC में गैस कम तो नहीं? घर पर ऐसे करें आसान चेक
एसी गैस लेवल

जैसे-जैसे गर्मी बढ़ने लगती है, हम राहत के लिए AC ऑन करते हैं. लेकिन कई बार ठंडी हवा की जगह हल्की-सी गुनगुनी हवा आने लगती है. ऐसे में ज्यादातर लोग सोचते हैं कि AC पुराना हो गया है, जबकि असली वजह अक्सर उसका गैस यानी रेफ्रिजरेंट होता है. यही वो चीज है जो हवा को ठंडा बनाती है. अच्छी बात ये है कि इसे चेक करने के लिए हमेशा टेक्नीशियन की जरूरत नहीं होती. आप घर पर ही कुछ आसान तरीकों से समझ सकते हैं कि AC में गैस सही है या नहीं. आइए जानते हैं कैसे.

अपने AC पर टेम्परेचर ड्रॉप टेस्ट करें

AC में गैस (refrigerant) है या नहीं, इसका सबसे आसान तरीका है हवा के टेम्परेचर को चेक करना. इसके लिए आप एक नॉर्मल थर्मामीटर ले सकते हैं. पहले AC के इनटेक वेंट पर आने वाली हवा का टेम्परेचर नॉट कर लें, फिर उसी हवा का टेम्परेचर उस जगह चेक करें जहां से ठंडी हवा बाहर निकल रही होती है.अगर आपके पास स्प्लिट AC है, तो बाहर वाले यूनिट में जो हवा अंदर जा रही है उसका टेम्परेचर और अंदर कमरे में वेंट से निकलने वाली हवा का टेम्परेचर देखें.

अगर बाहर से आने वाली हवा और वेंट से निकलने वाली ठंडी हवा के बीच अच्छा खासा फर्क है (यानि बाहर की हवा ज्यादा गर्म और अंदर की हवा काफी ठंडी), तो इसका मतलब है कि AC में गैस ठीक है. लेकिन अगर दोनों टेम्परेचर में बहुत कम फर्क है, तो समझ लीजिए कि AC में गैस कम हो सकती है और इसी वजह से वह सही से ठंडक नहीं दे रहा है.

कॉपर पाइप्स पर बर्फ चेक करें

गर्मी के दिन AC पर बर्फ जमना थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन ये अक्सर गैस कम होने का साफ संकेत होता है. जब सिस्टम के अंदर प्रेशर गिर जाता है, तो कूलिंग कॉइल्स का टेम्परेचर बहुत नीचे चला जाता है और हवा में मौजूद नमी जमकर बर्फ बन जाती है.

आप इसे आसानी से चेक कर सकते हैं. अपने AC की इनडोर और आउटडोर यूनिट को जोड़ने वाली कॉपर पाइप्स पर नजर डालें. अगर वहां सफेद परत या बर्फ जमी दिखे, तो समझ लीजिए कि सिस्टम सही तरीके से काम नहीं कर रहा है. ऐसी स्थिति में AC को तुरंत बंद कर देना ही समझदारी है, क्योंकि इस हालत में चलाने से कंप्रेसर को नुकसान पहुंच सकता है.

AC के कनेक्शनों के पास तेल जैसे दागों को चेक करें

AC में चलने वाला रेफ्रिजरेंट सिर्फ गैस नहीं होता, उसके साथ एक खास ऑयल भी घूमता रहता है जो अंदर के पार्ट्स को स्मूद तरीके से काम करने में मदद करता है. लेकिन अगर कहीं छोटा सा छेद या ढीला जॉइंट हो जाए और गैस लीक होने लगे, तो अक्सर उसके साथ ये ऑयल भी बाहर निकल जाता है.

ऐसे में अगर आप आउटडोर यूनिट या दिखने वाले कॉपर जॉइंट्स को ध्यान से देखें, तो वहां आपको चिकने या धूल मिले हुए ऑयल जैसे दाग दिख सकते हैं. ये दाग असल में एक तरह का इशारा होते हैं जो बताते हैं कि लीकेज कहां है. अगर इसे समय रहते पकड़ लिया जाए, तो सिर्फ गैस भरवाने के बजाय असली लीकेज को ठीक कराया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: 1 Ton या 1.5 Ton AC? एक गलती और बढ़ जाएगा बिजली बिल, जानिए सही विकल्प

Previous article बंगाल चुनाव के पहले चरण में बवाल, नोदा में पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, बीरभूम-कुमारगंज में उम्मीदवारों पर हमला
Next article बिहार में सरकारी शिक्षकों को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, स्कूलों में बदलेगा पढ़ाई का तरीका
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel