[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology WhatsApp पर बिना चैट और कॉन्टेक्ट्स खोए बदल सकते हैं नंबर, बस फॉलो करें ये स्टेप्स

WhatsApp पर बिना चैट और कॉन्टेक्ट्स खोए बदल सकते हैं नंबर, बस फॉलो करें ये स्टेप्स

0
WhatsApp पर बिना चैट और कॉन्टेक्ट्स खोए बदल सकते हैं नंबर, बस फॉलो करें ये स्टेप्स
WhatsApp New Feature

WhatsApp: अगर आप अपना मोबाइल नंबर बदलने की सोच रहे हैं और चाहते हैं कि WhatsApp की आपकी चैट्स, ग्रुप्स और बाकी जानकारी जस की तस बनी रहे तो यह जानकारी आपके बहुत काम आ सकती है. अच्छी बात यह है कि इसके लिए न तो आपको WhatsApp को अनइंस्टॉल करने की जरूरत है और न ही कोई डाटा खोने का डर है. दरअसल, WhatsApp में एक ऐसा इनबिल्ट फीचर मौजूद है जिसकी मदद से आप अपना नंबर सुरक्षित तरीके से बदल सकते हैं.

बड़े काम का है यह फीचर 

वॉट्सऐप पर मोबाइल नंबर बदलना बेहद आसान है. नंबर बदलने पर आपके सभी कॉन्टैक्ट्स को नए नंबर की सूचना मिल जाती है. यह फीचर तब खासतौर पर उपयोगी होता है जब आप वही मोबाइल डिवाइस इस्तेमाल कर रहे होते हैं और सिर्फ नंबर बदलना चाहते हैं. लेकिन अगर आप नया फोन भी इस्तेमाल करने जा रहे हैं तो पहले पुराने डिवाइस में चैट का लोकल बैकअप लेना जरूरी होता है.

यह भी पढ़ें: Railway Ticket Upgrade: स्लीपर के दाम में मिलेगा AC का मजा, फ्री में होगा टिकट अपग्रेड, जानें कैसे

WhatsApp पर नंबर कैसे बदले?

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन पर WhatsApp खोलें.
  • फिर होमस्क्रीन पर ऊपर दाएं कोने में तीन वर्टिकल डॉट्स पर क्लिक करें. 
  • बहुत सारे ऑप्शन मिलेंगे उसमें से Settings में जाएं 
  • सेटिंग्स में आपको Account ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • यहां आपको Change Number ऑप्शन पर टैप करें.
  • इसके बाद Next बटन को दबाएं.
  • अब आपसे पुराना और नया मोबाइल नंबर भरने को कहा जाएगा. दोनों नंबर सावधानीपूर्वक सही-सही दर्ज करें.
  • नंबर डालने के बाद दोबारा Next पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपका नया नंबर सक्रिय हो जाएगा और आपकी सभी चैट्स सुरक्षित रहेंगी.

यह भी पढ़ें: WhatsApp ने धड़ल्ले से पेश किए ढेर सारे फीचर्स, चैटिंग और कॉलिंग का मजा होगा अब दुगना

Previous article ईरान पर अमेरिकी हमले से बौखलाया पाकिस्तान, दो दिन पहले ट्रंप के लिए की थी नोबेल शांति पुरस्कार की मांग
Next article Buxar News: केसठ में बारहवीं की त्रैमासिक परीक्षा आज से होगी शुरू
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel