[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Indian Railways की सुपर ऐप RailOne का कमाल, आसानी से बुक हो जाएगी रिजर्व टिकट, जानें तरीका

Indian Railways की सुपर ऐप RailOne का कमाल, आसानी से बुक हो जाएगी रिजर्व टिकट, जानें तरीका

0
Indian Railways की सुपर ऐप RailOne का कमाल, आसानी से बुक हो जाएगी रिजर्व टिकट, जानें तरीका
RailOne Super App

RailOne: भारतीय रेलवे ने कुछ महीने पहले ही अपनी नई सुपर ऐप लॉन्च किया था. इस ऐप का नाम है RailOne. इस ऐप पर रेलवे से जुड़ी कई सारी सुविधाएं आपको एक ही जगह मिल जाती हैं. अगर आपने अभी तक इस ऐप को ट्राय नहीं किया है और त्योहारों में ट्रेन से सफर करने का सोच रहे हैं, तो ये गाइड आपके बहुत काम आ सकती है. आइए जानते हैं इस ऐप के बारे में… 

कहां से करें डाउनलोड?

अगर आप एक एंड्रॉयड यूजर हैं तो इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं, iPhone यूजर हैं तो आप इसे Apple App Store से इंस्टॉल कर सकते हैं. ऐप इंस्टॉल करने के बाद यह आपसे कुछ परमिशन मांगेगा, जैसे लोकेशन और नोटिफिकेशन, जिन्हें आपको अलाउ करना होगा.

ऐप पर कैसे करें रजिस्टर?

अगर आपके पास पहले से IRCTC अकाउंट है तो बस अपना यूजरनेम और पासवर्ड डालकर आसानी से लॉगिन कर सकते हैं. वहीं, अगर आप नए यूजर हैं तो सिर्फ मोबाइल नंबर डालकर और ओटीपी कन्फर्म करके भी ऐप में लॉगिन कर सकते हैं.

RailOne ऐप से रिजर्व टिकट कैसे बुक करें?

  • सबसे पहले ऐप में लॉगइन करें और होम स्क्रीन पर Book Tickets वाले ऑप्शन पर टैप करें.
  • फिर Reserved वाला ऑप्शन चुनें.
  • अब आपको Source (जहां से जाना है) और Destination (जहां तक जाना है) स्टेशन डालना होगा. इसके बाद यात्रा की तारीख और क्लास चुनें.
  • फिर ऐप आपको उपलब्ध ट्रेनें, खाली सीटें और कीमत की डिटेल दिखा देगा. जिस ट्रेन में जाना चाहते हैं, उसे चुन लें.
  • इसके बाद अपनी यात्री डिटेल भरें और पेमेंट का ऑप्शन चुनें चाहे UPI हो, कार्ड या नेट बैंकिंग.
  • पेमेंट सफल होते ही आपकी टिकट बुक हो जाएगी. आप इसे My Bookings सेक्शन में कभी भी देख सकते हैं.

बुक की हुई टिकट कहां दिखेगी?

RailOne ऐप से बुक की गयी टिकट आपको My Bookings वाले सेक्शन में मिल देखने को मिलेगी. यहां आप अपनी आने वाली यात्रा के टिकट के साथ-साथ पुराने टिकट भी देख सकते हैं. अगर किसी टिकट को कैंसिल करना हो, तो उसका ऑप्शन भी यहीं से मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें: IRCTC अकाउंट का पासवर्ड भूल गए? सफर न रुके उससे पहले जान लें तरीका, मिनटों में हो जाएगा काम

यह भी पढ़ें: IRCTC App का यह जुगाड़ खत्म कर देगा कंफर्म सीट की टेंशन! सफर से 15 मिनट पहले बुक होगा टिकट

Previous article पैगंबर साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़का आक्रोश, सड़क पर उतरा मुस्लिम समाज
Next article Baaghi 4 Box Office Records: बागी 4 ने बनाया रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड इन 3 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को किया ध्वस्त
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel