[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology IPL 2026: कैसे और कहां से बुक करें ऑनलाइन टिकट, जानें पूरा प्रोसेस

IPL 2026: कैसे और कहां से बुक करें ऑनलाइन टिकट, जानें पूरा प्रोसेस

0
IPL 2026: कैसे और कहां से बुक करें ऑनलाइन टिकट, जानें पूरा प्रोसेस
जानिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग का पूरा प्रोसेस / एआई इमेज

IPL 2026 का नया सीजन शुरू होने वाला है और इसके साथ ही क्रिकेट फैंस के बीच मैच टिकट्स को लेकर एक्साइटमेंट भी बढ़ने लगा है. हर साल की तरह इस बार भी हजारों लोग स्टेडियम में बैठकर अपनी पसंदीदा टीम को चीयर करना चाहते हैं. ऐसे में अगर आप भी लाइव मैच का रोमांच लेना चाहते हैं, तो टिकट बुक करने का तरीका पहले से जान लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.

कब से शुरू हो रहा IPL 2026?

IPL 2026 का नया सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है. पहले फेज में कुल 20 मुकाबले 10 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे. 19वें सीजन का पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा, जहां डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा. वहीं दूसरे दिन मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला वांखड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा.

IPL 2026 के टिकट ऑनलाइन कहां से बुक करें?

अगर आप मैच देखने के लिए टिकट लेना चाहते हैं, तो सबसे आसान तरीका ऑनलाइन बुकिंग है. कई ऑफिशियल प्लेटफॉर्म्स पर टिकट बिक्री या प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है. ऐसे में आप BookMyShow, Paytm Insider, District App (Zomato) और टीमों की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट खरीद सकते हैं.

Pre-Sale Registration: जल्दी टिकट पाने का मौका

IPL के टिकट्स के भारी डिमांड को देखते हुए BookMyShow ने प्री-सेल रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है. फिलहाल फैंस मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के मैचों के लिए अर्ली एक्सेस पाने के लिए साइन-अप कर सकते हैं. इसमें खास तौर पर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले शामिल हैं.

ध्यान रहे, BookMyShow पर प्री-सेल रजिस्ट्रेशन करने का मतलब यह नहीं है, कि आपको कन्फर्म टिकट मिल ही जाएगी. इससे आपको सिर्फ अर्ली एक्सेस विंडो में एंट्री का मौका मिलता है, जहां टिकट फर्स्ट-कम, फर्स्ट-सर्व बेसिस पर मिलती हैं. इसलिए जैसे ही बुकिंग खुले, तुरंत टिकट लेने की कोशिश करना बेहतर रहेगा.

ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रोसेस

  • सबसे पहले किसी भी टिकटिंग वेबसाइट या ऐप पर जाएं.
  • वहां IPL 2026 सर्च करें.
  • अपनी पसंद का मैच और स्टेडियम चुनें.
  • इसके बाद सीट कैटेगरी और टिकट्स के नंबर सेलेक्ट करें.
  • पेमेंट के लिए UPI, कार्ड या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करें.
  • पेमेंट पूरा होने के बाद आपको डिजिटल टिकट (M-Ticket) मिल जाएगा, जिसे आप मैच वाले दिन दिखाकर स्टेडियम में एंट्री ले सकते हैं.

ऑफलाइन टिकट कैसे खरीदें?

अगर आप ऑनलाइन टिकट नहीं लेना चाहते, तो मैच से कुछ दिन पहले स्टेडियम के टिकट काउंटर भी ओपन कर दिए जाते हैं. इसके अलावा, कई बार टीम की फ्रेंचाइजी मॉल या शहर के अन्य जगहों पर भी टिकट काउंटर लगाती है. यहां जाकर आप वैलिड आइडेंटिटी प्रूफ दिखाकर टिकट खरीद सकते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान

  • IPL टिकट खरीदते समय कुछ जरूरी सावधानियां बरतना भी जरूरी है.
  • टिकट हमेशा आधिकारिक वेबसाइट या ऑथराइज्ड काउंटर से ही खरीदें.
  • सोशल मीडिया या अनजान वेबसाइट पर मिलने वाले सस्ते टिकट के ऑफर से बचें.
  • पॉपुलर मैचों के टिकट जल्दी खत्म हो जाते हैं, इसलिए बुकिंग शुरू होते ही टिकट लेना बेहतर होता है.

यह भी पढ़ें: घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

Previous article ट्रंप बोले- ईरान युद्ध के बाद क्यूबा का नंबर… अटैक होगा या पीस डील से बनेगी बात? 
Next article राज्यसभा: मल्लिकार्जुन खरगे और जेपी नड्डा आमने-सामने, एलपीजी के मुद्दे पर हंगामा
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel