[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology AC सर्विसिंग करानी है? घर बैठे करें ऑनलाइन बुकिंग, जानिए आसान तरीका

AC सर्विसिंग करानी है? घर बैठे करें ऑनलाइन बुकिंग, जानिए आसान तरीका

0
AC सर्विसिंग करानी है? घर बैठे करें ऑनलाइन बुकिंग, जानिए आसान तरीका
एसी सर्विसिंग/ फोटो- एआई

अगर आप चाहते हैं कि इस बार गर्मी में आपका AC बिना किसी परेशानी के ठंडी हवा दे, तो अभी से इसकी सर्विस करवा लेना बेहतर रहेगा. क्योंकि जैसे ही गर्मी बढ़ती है, AC सर्विसिंग की मांग भी तेजी से बढ़ जाती है और इसके साथ ही सर्विस चार्ज भी बढ़ने लगते हैं. ऐसे में अगर आप पहले से ऑनलाइन सर्विस बुक कर लेते हैं, तो न सिर्फ आपको समय पर टेक्नीशियन मिल जाता है बल्कि बढ़ती कीमतों से भी राहत मिल सकती है.

AC सर्विस बुक करने के लिए सही प्लेटफॉर्म चुनें

आज के समय में AC सर्विस के लिए कई ऑनलाइन ऑप्शन मौजूद हैं. आप अपनी जरूरत के हिसाब से इनमें से कोई भी तरीका चुन सकते हैं.

कंपनी के ऐप या वेबसाइट से सर्विस

अगर आपका AC नया है या अभी वारंटी में है, तो सबसे अच्छा तरीका है कि आप सीधे कंपनी से सर्विस बुक करें. Daikin, LG और Voltas जैसी कंपनियां अपने ऐप और वेबसाइट के जरिए सर्विस बुक करने की सुविधा देती हैं. इनकी खास बात यह है कि कंपनी के ट्रेन किए हुए टेक्नीशियन ही आपके घर आते हैं और जरूरत पड़ने पर ओरिजिनल पार्ट्स भी लगाते हैं.

मल्टी-ब्रांड सर्विस ऐप

अगर आप जल्दी और आसान सर्विस चाहते हैं, तो Urban Company या NoBroker जैसे प्लेटफॉर्म अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं. इन ऐप्स पर सर्विस की कीमत पहले ही दिख जाती है. साथ ही जेट स्प्रे या फोम क्लीनिंग जैसी सर्विस भी उपलब्ध होती है. कुछ प्लेटफॉर्म सर्विस के बाद वारंटी भी देते हैं.

लोकल सर्विस प्रोवाइडर

अगर आपको तुरंत सर्विस चाहिए, तो आप Justdial या Google Maps के जरिए आसपास के टेक्नीशियन भी ढूंढ सकते हैं. यह तरीका तब काम आता है जब आपको जल्दी सर्विस चाहिए और आप सीधे टेक्नीशियन से बात करके कीमत तय करना चाहते हैं.

ऑनलाइन AC सर्विस कैसे बुक करें?

ऑनलाइन AC सर्विस बुक करना काफी आसान है. इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • जिस ऐप या वेबसाइट से सर्विस लेनी है उसे ओपन करें या डाउनलोड करें.
  • नया अकाउंट बनाएं या अपने पुराने अकाउंट से लॉगिन करें.
  • अपनी लोकेशन की जानकारी दर्ज करें.
  • जिस तरह की सर्विस चाहिए उसे चुनें, जैसे क्लीनिंग, गैस रिफिल या फुल सर्विस.
  • अपने AC की जानकारी भरें जैसे ब्रांड, मॉडल और यूनिट की संख्या.
  • सर्विस के लिए अपने हिसाब से तारीख और समय चुनें.
  • कीमत और सर्विस डिटेल्स चेक करें.
  • कन्फर्म करने के बाद आपको टेक्नीशियन की जानकारी के साथ मैसेज मिल जाएगा.

AC सर्विस करवाते समय ध्यान रखें ये जरूरी बातें

सर्विस में वारंटी या गारंटी जरूर पूछें. आमतौर पर 15 से 30 दिन की गारंटी मिलती है.

  • अगर आप सालभर AC का इस्तेमाल करते हैं, तो Annual Maintenance Plan (AMC) लेना फायदेमंद हो सकता है.
  • टेक्नीशियन के आने से पहले AC के आसपास थोड़ी जगह खाली रखें.
  • उनसे गैस लेवल और वायरिंग की स्थिति जरूर चेक करवाएं.
  • सुरक्षा के लिए टेक्नीशियन का ID कार्ड जरूर देखें.
  • सर्विस के बाद AC को 15–30 मिनट तक चलाकर जरूर चेक करें.

समय से AC सर्विस कराने के फायदे

गर्मी शुरू होने से पहले AC सर्विस कराने के कई फायदे हैं:

  • पीक सीजन के मुकाबले सर्विस का खर्च कम रहता है.
  • आपको अपनी सुविधानुसार अपॉइंटमेंट मिल जाता है.
  • साफ और मेंटेन AC बेहतर कूलिंग देता है.
  • बिजली की खपत कम होती है.
  • गर्मी के बीच AC खराब होने की संभावना कम हो जाती है.

यह भी पढ़ें: AC ऑन करने से पहले जरूर करें ये काम, नहीं तो महंगी पड़ जाएगी सर्विसिंग

Previous article फ्री फायर मैक्स के लेटेस्ट रिडीम कोड रिलीज, फ्री में पाएं गन स्किन्स, कैरेक्टर और ढेरों रिवॉर्ड्स
Next article Bokaro News : पेट्रोलिंग के लिए बोकारो पुलिस को मिले 39 चारपहिया और 53 दोपहिया वाहन
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel