[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology स्पैम कॉल्स से हैं परेशान? बस एक SMS से मिल जाएगा अनचाहे कॉल्स से छुटकारा

स्पैम कॉल्स से हैं परेशान? बस एक SMS से मिल जाएगा अनचाहे कॉल्स से छुटकारा

0
स्पैम कॉल्स से हैं परेशान? बस एक SMS से मिल जाएगा अनचाहे कॉल्स से छुटकारा
स्पैम कॉल/ फोटो- एआई

How to Block Spam Calls: आजकल स्पैम कॉल्स कुछ ज्यादा ही आने लगे हैं, जिनमें ज्यादातर प्रमोशनल ऑफर, लोन/क्रेडिट कार्ड कॉल, कभी इंवेस्टमेंट प्लान और कभी रियल एस्टेट एजेंट के कॉल्स या फ्रॉड नंबर होते हैं. ये कॉल्स न सिर्फ परेशान करते हैं, बल्कि कई बार धोखाधड़ी का खतरा भी बढ़ा देते हैं. ऐसे में हर दिन नये स्पैम नंबर्स को ब्लॉक करना किसी के लिए भी मुमकिन नहीं है. हालांकि, एक तरीका ऐसा है जिससे इन स्पैम कॉल्स से हमेशा के लिए पीछा छुड़ाया जा सकता है. जी हां, इसके लिए आपको बस एक छोटा सा मैसेज भेजना है और इसके बाद आप इन स्पैम कॉल्स से छुटकारा पा सकते हैं.

किस नंबर पर करना होगा मैसेज?

अगर आपके नंबर पर अक्सर स्पैम कॉल्स आते रहते हैं, तो आप उसे हमेशा के लिए बंद कर सकते हैं. इसके लिए आपको बस एक मैसेज करना होगा. अगर आपको हर तरह के स्पैम कॉल्स को अपने नंबर पर ब्लॉक करना है, तो आपको 1909 नंबर पर START 0 टाइप कर एक नॉर्मल SMS भेजना है. SMS भेजते ही आपके नंबर पर स्पैम कॉल्स को डिएक्टिव करने का मैसेज आपके पास आ जाएगा. वहीं, अगर आपको Real Estate या फिर एजुकेशनल से जुड़े स्पैम कॉल्स नहीं चाहिए, तो फिर आपको 1909 नंबर पर ही START 23 टाइप कर एक नॉर्मल SMS भेजना है. 1909 नंबर पर SMS भेजते ही आपका नंबर 24 घंटे के अंदर DND लिस्ट में जोड़ दिया जाएगा और अधिकतर अनचाहे कॉल्स रुक जाएंगे. हालांकि, इस नंबर पर SMS भेजने से सिर्फ 140 से शुरू होने वाले प्रोमोशनल कॉल्स ब्लॉक होंगे, बाकी 1800 और 1600 सीरीज से शुरू होने वाले नंबर एक्टिव ही रहेंगे.

क्या है 1909 नंबर?

1909 भारत सरकार और TRAI (Telecom Regulatory Authority of India) द्वारा जारी किया गया एक ऑफिशियल टोल-फ्री नंबर है, जिसका इस्तेमाल स्पैम कॉल्स और प्रमोशनल मैसेज को रोकने के लिए किया जाता है. इस पर SMS भेजते ही 24 घंटे के अंदर स्पैम कॉल्स डिएक्टिव हो जाते हैं. यानी कि मैसेज करने के बाद आपके नंबर पर आने वाले स्पैम कॉल्स बंद हो जाएंगे.

ये तरीके भी आएंगे काम

आप SMS के अलावा भी कई तरीकों से स्पैम कॉल्स से छुटकारा पा सकते हैं. जैसे:

कॉल-ब्लॉकइंग फीचर एक्टिव कर लें: Android यूजर्स अपने कॉल रिकॉर्ड्स में जाकर किसी भी नंबर को Block या Report Spam कर सकते हैं. इससे वही नंबर और उसके जैसे स्पैम कॉल्स आने बंद हो जाएंगे. वहीं, iPhone यूजर्स Settings में जाकर Phone के ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद Call Filtering & Blocked Contacts में जाकर स्पैम फिल्टर और अनजान नंबर को ब्लॉक कर दें.

Spam Protection फीचर को ऑन कर दें: अगर आपको अक्सर अनजान नंबरों से कॉल्स आते हैं, तो फोन की Settings में जाकर Unknown Calls/Spam Protection फीचर को ऑन कर दें. इससे आपके फोन में अनकॉन्टैक्टेड नंबर्स की कॉलें साइलेंट हो जाएंगी या सीधा स्पैम फोल्डर में चली जाएंगी.

थर्ड-पार्टी ऐप्स भी कर सकते हैं इंस्टॉल: अगर फोन की सेटिंग्स काम नहीं आ रही हैं, तो फिर आप अपने फोन में थर्ड-पार्टी ऐप्स जैसे Truecaller, Hiya, CallApp, RoboKiller जैसे कॉल-ब्लॉकिंग ऐप्स इंस्टॉल कर सकते हैं. ये ऐप्स ऑटोमैटिक स्पैम कॉल्स को पहचान कर उसे ब्लॉक कर देते हैं या फिर आपको स्पैम कॉल की कॉलर आईडी हाइलाइट कर देते हैं, जिससे आप ऐसे कॉल्स से बच सकें.

यह भी पढ़ें: जेब में दुश्मन लिये घूम रहे हैं आप? ऐप्स कर रहे जासूसी

यह भी पढ़ें: GPS ऑफ होने पर भी गूगल पकड़ लेता है आपकी लोकेशन, जानिए ट्रैकिंग से बचने की सेटिंग्स

Previous article अब सांस लेने पर होगी मौत! दिल्ली का AQI 460 के पार; क्या बंद हो सकते हैं स्कूल?
Next article Year Ender 2025: इस साल स्मार्टफोन की दुनिया में हुए 5 बड़े बदलाव, क्या 2026 में भी बरकरार रहेगा ये ट्रेंड?
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel