[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology फोन बदलने से पहले ऑन कर लें WhatsApp बैकअप, सेफ रहेंगे पुराने चैट्स

फोन बदलने से पहले ऑन कर लें WhatsApp बैकअप, सेफ रहेंगे पुराने चैट्स

0
फोन बदलने से पहले ऑन कर लें WhatsApp बैकअप, सेफ रहेंगे पुराने चैट्स
व्हाट्सऐप

अगर आप अपने नए फोन में WhatsApp अकाउंट लॉगिन करना चाहते हैं, लेकिन पुराने चैट्स, फोटो-वीडियो, फाइल्स और डॉक्यूमेंट्स के डिलीट होने की टेंशन में नहीं कर पा रहे हैं, तो फिर घबराइए मत. क्योंकि, WhatsApp का बैकअप फीचर इसमें आपकी मदद करेगा. बैकअप फीचर की मदद से आप Google अकाउंट के जरिए अपनी पूरी चैट हिस्ट्री आसानी से बैकअप में रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर उसे वापस पा सकते हैं. इसके लिए आप Google अकाउंट की मदद से कुछ आसान स्टेप्स में WhatsApp चैट बैकअप ऑन कर सकते हैं.

WhatsApp चैट बैकअप क्या होता है?

WhatsApp चैट बैकअप एक ऐसा फीचर है, जिसकी मदद से आपकी सभी चैट, फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट क्लाउड में सेव हो जाते हैं. Android यूजर्स के लिए यह बैकअप Google अकाउंट से जुड़ी क्लाउड स्टोरेज में सेव होता है. ऐसे में जब भी आप नया डिवाइस इस्तेमाल करेंगे, तो उसी Google अकाउंट से लॉगिन कर अपना पुराना डेटा वापस पा सकते हैं.

बैकअप लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

WhatsApp चैट बैकअप शुरू करने से पहले कुछ जरूरी चीजें चेक कर लेना बेहतर होता है. जैसे कि-

  • आपके फोन में Google अकाउंट लॉगिन होना चाहिए.
  • डिवाइस में Google Play Services इंस्टॉल होना जरूरी है.
  • फोन में बैकअप बनाने के लिए सफिशिएंट खाली स्टोरेज होना चाहिए.
  • आपके Google अकाउंट में भी पर्याप्त क्लाउड स्टोरेज उपलब्ध होना चाहिए.
  • बैकअप के लिए अच्छा और तेज इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए.

ऐसे एक्टिव करें WhatsApp में ऑटोमैटिक बैकअप

अगर आप चाहते हैं कि आपकी चैट्स की रेगुलर टाइम टू टाइम बैकअप होती रहे, तो इस प्रोसेस को फॉलो करें-

  • WhatsApp खोलें और ऊपर राइट साइड दिख रहे तीन डॉट पर क्लिक करें.
  • इसके बाद Settings में जाएं और Chats के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद Chat Backup पर क्लिक करें.
  • यहां Back up to Google Account ऑप्शन दिखाई देगा.
  • अब बैकअप की फ्रीक्वेंसी सेलेक्ट करें, जैसे – Daily, Weekly या Monthly.
  • वह Google अकाउंट सेलेक्ट करें, जिसमें आप बैकअप सेव करना चाहते हैं.
  • जरूरत हो तो Back up using mobile data ऑप्शन से मोबाइल डेटा पर भी बैकअप ऑन कर सकते हैं.
  • ध्यान रखें कि अगर आपने Daily बैकअप ऑप्शन चुना है, तो आपकी चैट हर रात अपने-आप Google अकाउंट में सेव हो जाएगी.

WhatsApp बैकअप के लिए Google अकाउंट कैसे बदलें?

अगर आप अपने चैट बैकअप को किसी दूसरे Google अकाउंट में सेव करना चाहते हैं, तो ये स्टेप्स फॉलो करें:

  • WhatsApp खोलें और तीन डॉट पर क्लिक करें.
  • Settings में जाकर Chats के Chat Backup में जाएं.
  • यहां Google Account ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • Add Account चुनकर नया Google अकाउंट एड करें.
  • स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों के अनुसार लॉग-इन करें.
  • अब Backup पर टैप करके नई Google अकाउंट में बैकअप सेव कर सकते हैं.

क्यों जरूरी है WhatsApp चैट बैकअप?

WhatsApp चैट बैकअप लेने से आपकी जरूरी बातचीत और मीडिया फाइल्स सुरक्षित रहती हैं. अगर फोन खो जाए, बदल जाए या ऐप दोबारा इंस्टॉल करना पड़े, तो आप कुछ ही मिनटों में अपनी पूरी चैट हिस्ट्री वापस पा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ऐसे छिपाएं Instagram Online Activity, कोई नहीं देख पाएगा कब थे एक्टिव

Previous article सोशल मीडिया नहीं… टीम इंडिया की जीत के बाद कुछ ऐसे गंभीर ने दिया ट्रोलर्स को जवाब
Next article सोमवार को शेयर बाजार में ‘ब्लडबाथ’, निफ्टी और सेंसेक्स में भारी गिरावट दर्ज
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel