[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology गर्मी में आपका फोन भी हो रहा है ओवरहीट? इन 4 तरीकों से रखें उसे कूल और सेफ

गर्मी में आपका फोन भी हो रहा है ओवरहीट? इन 4 तरीकों से रखें उसे कूल और सेफ

0
गर्मी में आपका फोन भी हो रहा है ओवरहीट? इन 4 तरीकों से रखें उसे कूल और सेफ
स्मार्टफोन हीटिंग (Photo: AI Generated)

Smartphone Heating: भारत में गर्मी अब अपने पूरे रौद्र रूप में पहुंच चुकी है. कई राज्यों में टेम्परेचर 47 डिग्री तक जा रहा है. जून अभी शुरू भी नहीं हुआ, लेकिन हीटवेव ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी के साथ-साथ स्मार्टफोन्स पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. कई लोगों को ऐसी परेशानी हो रही है कि फोन ओवरहीट होने की वजह से 80% से ज्यादा चार्ज ही नहीं हो रहा. वहीं कुछ डिवाइसेज में अचानक बैटरी तेजी से खत्म होना, फोन का स्लो हो जाना और परफॉर्मेंस डाउन होना जैसी दिक्कतें भी देखने को मिल रही हैं. 

अगर आपका स्मार्टफोन भी इस प्रचंड गर्मी में कुछ ऐसा ही बर्ताव कर रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. बस आपको अपनी रोजमर्रा की कुछ आदतों में छोटे-छोटे बदलाव करने होंगे. आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स, जो आपके फोन को ओवरहीटिंग से बचाने में मदद कर सकते हैं.

फोन कवर यूज करने से बचें

गर्मी के मौसम में या जब फोन सीधे धूप में हो, तब मोटे और भारी फोन कवर यूज करने से बचना चाहिए. ऐसे कवर फोन की गर्मी को बाहर निकलने नहीं देते. इससे डिवाइस जल्दी ओवरहीट होने लगता है. यही बात चार्जिंग के समय भी लागू होती है, क्योंकि चार्ज करते समय वैसे ही फोन का टेम्परेचर बढ़ जाता है.

चार्जिंग के दौरान फोन इस्तेमाल करने से बचें

फोन चार्जिंग पर लगा हो और उसी समय आप लगातार गेम खेल रहे हों, वीडियो देख रहे हों या भारी ऐप्स चला रहे हों, तो डिवाइस जल्दी गर्म होने लगता है. कई बार ओवरहीटिंग इतनी बढ़ जाती है कि फोन खुद ही चार्जिंग स्लो कर देता है या पूरी तरह रोक देता है. इसका असर सिर्फ बैटरी पर नहीं, बल्कि फोन की परफॉर्मेंस पर भी पड़ सकता है.

अगर बहुत जरूरी हो और चार्जिंग के दौरान फोन इस्तेमाल करना पड़े, तो कोशिश करें कि कमरा ठंडा हो या AC/फैन चल रहा हो. साथ ही हमेशा अच्छी क्वालिटी और सर्टिफाइड चार्जर का ही यूज करें.

यह भी पढ़ें: चार्जर नकली निकला तो फोन की बैटरी हो सकती है खराब, जानें पहचानने का आसान तरीका

बैकग्राउंड में चल रही चीजों को कम करें

कई बार हमें पता भी नहीं चलता और फोन के पीछे-पीछे बहुत सारी चीजें बैटरी खा रही होती हैं. कुछ ऐप्स, Wi-Fi, Bluetooth, GPS जैसी सुविधाएं लगातार चालू रहने की वजह से फोन गर्म होने लगता है. इसलिए जिन फीचर्स की जरूरत नहीं है, उन्हें बंद कर देना बेहतर है. इसके अलावा, स्क्रीन की ब्राइटनेस भी थोड़ा कम रखें. इससे न सिर्फ फोन कम गर्म होगा, बल्कि बैटरी बैकअप भी पहले से बेहतर मिलेगा.

ज्यादा गर्मी में फोन का यूज थोड़ा कम करें

अगर आपका स्मार्टफोन जरूरत से ज्यादा गर्म होने लगे, तो कुछ देर के लिए भारी कामों से दूरी बना लेना बेहतर रहता है. जैसे गेमिंग करना, लगातार वीडियो रिकॉर्ड करना, GPS नेविगेशन चलाना या लंबे समय तक वीडियो स्ट्रीमिंग करना. ये सभी काम प्रोसेसर पर ज्यादा लोड डालते हैं, जिससे फोन और ज्यादा गर्म हो जाता है. ऐसे सिचुएशन में सबसे आसान तरीका है कि कुछ देर के लिए फोन को आराम दें और Aeroplane Mode ऑन कर दें. इससे बैकग्राउंड एक्टिविटी कम हो जाती है और फोन जल्दी ठंडा होने लगता है.

यह भी पढ़ें: 99% स्मार्टफोन यूजर्स नहीं जानते फोन को रखने का सही तरीका, कहीं आप भी तो नहीं?

Previous article बैरिया बस पड़ाव के घटिया निर्माण पर भड़का ट्रांसपोर्ट फेडरेशन,पहली ही बारिश में खुली पोल
Next article गया में भीषण गर्मी को लेकर हाई अलर्ट, हीट वेव मरीजों के लिए अस्पताल में बेड आरक्षित
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel