[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology पीएम मुद्रा योजना का उठाना चाहते हैं लाभ, तो घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

पीएम मुद्रा योजना का उठाना चाहते हैं लाभ, तो घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

0
पीएम मुद्रा योजना का उठाना चाहते हैं लाभ, तो घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
pm mudra yojna

PM Mudra Loan: केंद्र सरकार नागरिकों के हित के लिए नई-नई योजना की शुरुआत करते रहती है. इसी कड़ी में देश में स्वरोजगार को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा पीएम मुद्रा योजना की शुरुआत की गई है. इस योजना के तहत बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार बिना गारंटी के 20 लाख रुपये तक का लोन देती है. इस योजना का लाभ लेकर देश में लाखों लोगों ने खुद का बिजनेस शुरू किया है और आज अच्छी-खासी आमदनी कमा रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी अपना खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए इस योजना का लाभ लेना चाह रहे हैं, तो फिर इस आर्टिकल में जानिए आवेदन करने का प्रोसेस.

यह भी पढ़ें: अब बिना आधार सेंटर गए बनेगा ब्लू आधार कार्ड, इन स्टेप्स को करें फॉलो, खुद घर आएंगे अधिकारी

ये लगेंगे दस्तावेज

केंद्र सरकार इस योजना के तहत तीन कैटेगरी (शिशु, किशोर और तरुण)में लोन मुहैया कराती है. जिसमें शिशु कैटेगरी में 50 हजार रुपये, किशोर कैटेगरी में 10 लाख रुपये और तरुण कैटेगरी में 20 लाख रुपये तक का लोन सरकार देती है. इसके लिए आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी. इस योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास-

  • पहचान पत्र (आधार कार्ड)
  • पैन कार्ड,
  • राशन कार्ड,
  • जाति प्रमाण पत्र,
  • पासपोर्ट साइज फोटो,
  • जहां बिजनेस शुरू करना चाहते हैं वहां का एड्रेस प्रूफ,
  • बिजनेस प्लान,
  • प्रोजेक्ट रिपोर्ट,
  • फाइल की गई ITR की कॉपी,
  • सेल्स टैक्स रिटर्न की कॉपी,
  • बैंक अकाउंट,
  • बैंक अकाउंट का पिछले 6 महीने का स्टेटमेंट आदि जरूरी डॉक्यूमेंट होने चाहिए.

मुद्रा लोन के लिए आवेदन करने का प्रोसेस

मुद्रा लोन के लिए अप्लाई करने के लिए किसी भी बैंक के साइट पर जाकर आप आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आपको इस प्रक्रिया को अपनाना होगा.

  • बैंक की ऑफिशयल साइट पर जाकर पहले मुद्रा लोन एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें.
  • फॉर्म में सारी जानकारी आधार नंबर, नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि मांगी गई जानकारी भर दें.
  • फिर फॉर्म में जानकारी भरकर उसे सबमिट कर दें.
  • फॉर्म के साथ आपसे कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स मांगे जाएंगे, उन्हें अपलोड कर दें.
  • सबमिट करने के बाद आपको एक रेफरेंस आईडी दी जाएगी. उसे संभाल कर रखें.
  • इसके बाद आपसे बैंक के अधिकारी संपर्क करेंगे और लोन से जुड़ी आगे की प्रक्रिया पूरी करवाएंगे.
  • आपके लोन एप्लीकेशन के वेरीफाई होते ही आपके बैंक में लोन की राशि आ जाएगी.

यह भी पढ़ें: PM Modi AC Yojana 2025: मोदी सरकार फ्री दे रही AC? वायरल मैसेज का सच आया सामने

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

Previous article नरकटियागंज में चार माह के मासूम की इलाज के दाैरान मौत, परिजनों ने किया हंगामा, पहुंची पुलिस
Next article दिवंगत बुजुर्ग नाई के परिजनों से मिले मंत्री, हत्यारे को सख्त सजा दिलाने के प्रति किया आश्वस्त
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel