[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology अब 1 साल के लिए FREE में यूज कर सकेंगे ChatGPT GO, जानिए एक्टिवेट करने का प्रोसेस और इसके फायदे

अब 1 साल के लिए FREE में यूज कर सकेंगे ChatGPT GO, जानिए एक्टिवेट करने का प्रोसेस और इसके फायदे

0
अब 1 साल के लिए FREE में यूज कर सकेंगे ChatGPT GO, जानिए एक्टिवेट करने का प्रोसेस और इसके फायदे
चैटजीपीटी गो

ChatGPT GO Subscription Free for 1 Year: ChatGPT यूजर्स के लिए बड़ी खबर है. अब बिना सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स भी आज 4 नवंबर से ChatGPT Go का इस्तेमाल फ्री में कर सकेंगे. क्योंकि, OpenAI ने आज से भारत में ChatGPT के पेड वर्जन ChatGPT GO को हर यूजर के लिए फ्री कर दिया है. सबसे खास बात ये ChatGPT GO सिर्फ आज-कल या महीने भर के लिए फ्री नहीं हुआ है, बल्कि कंपनी ने इसे पूरे साल भर के लिए फ्री कर दिया है. यानी कि यूजर्स पूरे 1 साल के लिए ChatGPT GO को फ्री में यूज कर सकते हैं. बता दें OpenAI ने ChatGPT के प्लस सब्सक्रिप्शन के सस्ते ऑप्शन के रूप में ChatGPT GO को अगस्त में यूजर्स के लिए लॉन्च किया था. जिससे यूजर सिर्फ 399 रुपये के मंथली चार्ज में ChatGPT GO का इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन अब कंपनी ने इसे सभी यूजर्स के लिए फ्री कर दिया है. आइए जानते हैं कैसे कर सकते हैं इसे एक्टिवेट.

ChatGPT Go क्या है?

ChatGPT Go प्लान फ्री टियर और प्लस सब्सक्रिप्शन के बीच बैठता है. इस प्लान को कंपनी ने सिर्फ भारत के लिए लॉन्च किया था. जिससे यूजर्स कम खर्च में ChatGPT के लाइट प्रीमियम वर्जन का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस प्लान का सबसे बड़ा फायदा उन यूजर्स के लिए है, जो कंपनी के लेटेस्ट फ्रंटियर मॉडल GPT-5 तक एक्सटेंडेड एक्सेस चाहते हैं. इसके अलावा, यह प्लान Python और अन्य डेटा विश्लेषण टूल में ज्यादा लिमिट्स भी ऑफर करती है. यह योजना प्रोजेक्ट्स, वर्क और कस्टम GPT तक पहुंच भी प्रदान करती है, जिससे यूजर्स अपने काम को ऑर्गनाइज कर सकते हैं, प्रोग्रेस को ट्रैक कर सकते हैं और अपनी जरूरत के अनुसार AI टूल्स बना या रीफाईन कर सकते हैं.

कैसे एक्टिव करें फ्री में ChatGPT Go प्लान?

यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आप ChatGPT Go को फ्री में एक्टिवेट कर सकते हैं.

अपने फोन या लैपटॉप में ChatGPT ओपन करें.

यहां अपने ऑफिशियल Gmail id से लॉगिन करें.

लॉगिन करने के बाद, आपके स्क्रीन पर “Try Go, Free” दिखाई देगा, उस पर क्लिक कर दें.

क्लिक करते ही आपके स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा, जहां आप सभी चैटजीपीटी प्लान्स के ऑप्शन होंगे.

यहां 0 रुपये में Upgrade to Go के ऑप्शन पर क्लिक करें.

क्लिक करने के बाद आपके स्क्रीन पर पेमेंट का ऑप्शन आ जाएगा, जहां आपसे UPI, कार्ड या बैंक ट्रांजैक्शन के जरिए 0 रुपये का भुगतान करने के लिए कहा जाएगा.

यहां आपको अपनी UPI, कार्ड या बैंक डिटेल्स देनी होगी.

डिटेल्स देने के बाद आपको 399 रुपये सब्सक्रिप्शन चार्ज के पेमेंट की कंफर्मेशन भी देनी होगी. हालांकि, आपको किसी तरह का कोई भी चार्ज नहीं देना पड़ेगा.

इसके बाद प्रोसेस को पूरा करते ही आपका ChatGPT Go फ्री में एक्टिवेट हो जाएगा.

ध्यान दें: ऑटोपे ऑप्शन को ऑफ कर दें, ताकि आप फ्री ड्यूरेशन खत्म होने के बाद ऑटोमेटिक मंथली चार्ज कटने से बच सकें.

ChatGPT Go में क्या बेनिफिट्स मिलेंगे?

एडवांस मॉडल GPT-5 का कर सकेंगे इस्तेमाल: OpenAI के प्रमुख मॉडल के साथ ज्यादा प्रॉम्प्ट और लंबी बातचीत का एक्सपीरियंस मिलेगा.

क्रिएटिव टूल्स: ज्यादा हाई क्वालिटी इमेज जेनरेट कर सकेंगे और फाइल फॉर्मेटस का एनालाइज कर सकेंगे.

एडवांस डेटा एनालाइज: डेटा विज़ुअलाइज़ेशन और एक्सपलोरेशन के लिए Python बेस्ड फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे.

पर्सनलाइज्ड मेमोरी: लंबे और कॉनटेक्स्ट अवेर बातचीत से लाभ उठाएं, जो समय के साथ आपकी आवश्यकताओं के अनुकूल हो जाती है.

किफायती पहुंच: काफी कम कीमत पर प्रीमियम चैटजीपीटी सुविधाओं का आनंद लें, अब एक वर्ष के लिए फ्री.

ChatGPT Go में क्या होंगी लिमिटेशन?

फ्री प्लान के मुकाबले ChatGPT Go प्लान में यूजर्स को कई बेनिफिट तो मिलते हैं, लेकिन कुछ लिमिटेशन भी है. जैसे:

ChatGPT Go में API एक्सेस शामिल नहीं है, क्योंकि यह OpenAI के API प्राइसिंग के तहत एक अलग पेड सर्विस बनी हुई है. इसके अलावा, GPT-4o और GPT-4 टर्बो जैसे पुराने AI मॉडल उपलब्ध नहीं हैं और यूजर्स के पास थर्ड-पार्टी कनेक्टर या Sora, OpenAI के वीडियो-जेनरेशन टूल के एक्सेस नहीं होंगे. दोनों सुविधाएं प्लस और प्रो यूजर्स के लिए है. साथ ही GPT-5 थिंकिंग मोड ऑटोमेटिक रूप से काम करता है. यानी की यूजर्स बढ़ी हुई तर्क क्षमताओं से लाभ उठा सकते हैं, लेकिन उन्हें मैन्युअल रूप से एडजस्ट या एक्सटेंड नहीं कर सकते हैं.

किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

ChatGPT GO को फ्री में एक्टिवेट करते समय आपको अपना UPI, कार्ड या बैंक डिटेल्स देना होगा. हालांकि, किसी तरह के चार्ज नहीं काटे जाएंगे. लेकिन 1 साल का फ्री ड्यूरेशन खत्म होने के बाद मंथली चार्जेस लगेंगे. ऐसे में कार्ड, बैंक या UPI डिटेल्स देने के बाद ऑटोपे ऑप्शन को बंद करना न भूलें. जिससे फ्री पीरियड खत्म होने के बाद आपके अकाउंट से पैसे न कटें.

Perplexity AI अब दिखाएगा भारतीय नेताओं के शेयर Holdings, जल्द आ रहा नया फीचर

Jio यूजर्स को FREE दे रहा Rs 35,000 वाला Google का यह प्रोडक्ट, जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

Previous article Gajar Ka Halwa Recipe: ठंड के मौसम में बनाएं स्वाद से भरपूर गाजर का हलवा, खाने के बाद सब पूछेंगे सीक्रेट रेसिपी
Next article Dev Deepawali 2025: देव दीपावली की शाम गंगा घाटों पर कितने दीप जलाने चाहिए? जानिए परंपरा, नियम और महत्व
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel