[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology झुलसाती गर्मी में क्या पोर्टेबल AC कर पाएगा आपका रूम ठंडा? खरीदने से पहले जान लें फायदे और नुकसान

झुलसाती गर्मी में क्या पोर्टेबल AC कर पाएगा आपका रूम ठंडा? खरीदने से पहले जान लें फायदे और नुकसान

0
झुलसाती गर्मी में क्या पोर्टेबल AC कर पाएगा आपका रूम ठंडा? खरीदने से पहले जान लें फायदे और नुकसान
Portable AC

Portable AC: पोर्टेबल एयर कंडीशनर अपनी मोबाइलिटी, फ्लेक्सिबिलिटी और आसान इंस्टॉलेशन की वजह से जाने जाते हैं. ये छोटे और मल्टीपर्पज कूलिंग डिवाइस हैं जिन्हें किसी स्थायी इंस्टॉलेशन की जरूरत नहीं होती. स्प्लिट और विंडो एसी की तुलना में ये सस्ते होते हैं और कम ऊर्जा की खपत करते हैं, हालांकि इनकी कूलिंग कैपेसिटी भी सीमित होती है.

भारतीय घरों में, खासतौर पर कुछ विशेष परिस्थितियों या कमरों के लिए, पोर्टेबल AC एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं. जो लोग किराये के मकान के रहते है या जिनके घर में जगन की कमी होती है उनके लिए पोर्टेबल एयर कंडीशनर एक अच्छा विकल्प बनता है. आइए जानते हैं ऐसे 5 बड़ी वजहें आखिर क्यों पोर्टेबल एयर कंडीशनर आपके लिए हो सकते है बेस्ट. 

कॉम्पैक्ट डिजाइन और विभिन्न साइज  

पोर्टेबल AC को एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाना बेहद आसान होता है, क्योंकि इनमें पहिए लगे होते हैं. दिन के समय इसे अपने होम ऑफिस या स्टडी रूम में रखें, फिर डिनर के दौरान किचन में ले जाएं और रात को सुकूनभरी नींद के लिए अपने बेडरूम में शिफ्ट कर लें.

बिजली बचाते हैं पोर्टेबल AC

भारत में पोर्टेबल AC को सबसे प्रभावी और किफायती माना जाता है. ये कम ऊर्जा का उपयोग करते हुए उस क्षेत्र को बेहतर तरीके से ठंडा करते हैं जहां इन्हें रखा जाता है. पूरे दिन पोर्टेबल एसी चलाना, सेंट्रल एसी की तुलना में पांच गुना सस्ता पड़ता है. यदि आप अपने घर या ऑफिस में अधिकतर समय एक ही कमरे में बिताते हैं, तो यह एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: 1 घंटे में कितनी बिजली खाता है आपका 1.5 टन AC? ऐसे करें चुटकियों में पता

इंस्टॉलेशन से मिलता है छुटकारा 

किरायेदारों या अस्थायी आवास में रहने वालों के लिए पोर्टेबल एयर कंडीशनर एक बेहतरीन समाधान साबित हो सकते हैं, क्योंकि इन्हें स्थायी रूप से इंस्टॉल करने की आवश्यकता नहीं होती. इसका मतलब है कि घर की दीवारों में ड्रिल करने की जरूरत नहीं पड़ती.

फीचर्स एक से बढ़ कर एक 

ज्यादातर पोर्टेबल एयर कंडीशनर मॉडल में ‘ड्राई’ सेटिंग दी गई होती है, जो नमी वाले इलाकों में काफी फायदेमंद होती है, जहां फफूंदी और पानी से नुकसान की आशंका रहती है. इसके अलावा, ये उपकरण हवा में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया और कीटाणुओं को खत्म करने में भी मददगार साबित होते हैं.

कम दाम में ढेरों विकल्प

पोर्टेबल एयर कंडीशनर पारंपरिक एसी की तुलना में काफी सस्ते होते हैं. यहां तक कि हाई-टेक और महंगे पोर्टेबल एसी भी भारत में रहने वाले लोगों के लिए एक किफायती और प्रभावी ठंडक का विकल्प साबित हो रहे हैं.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Previous article Video: ‘मिट्टी में मिलाने का समय आया..’ आतंकियों को कठोर संदेश, बिहार में पीएम मोदी का दिखा रौद्र रूप
Next article मंईयां सम्मान योजना को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन मिल सकता है एक साथ 5 हजार रुपये
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel