[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology रोज, हफ्ते या महीने में? कब करना चाहिए अपने फोन को रीस्टार्ट, जानें फायदे

रोज, हफ्ते या महीने में? कब करना चाहिए अपने फोन को रीस्टार्ट, जानें फायदे

0
रोज, हफ्ते या महीने में? कब करना चाहिए अपने फोन को रीस्टार्ट, जानें फायदे
स्मार्टफोन रीस्टार्ट करने के फायदे (Photo: Canva)

टेक डिवाइस को ठीक करने का सबसे पहला और असरदार तरीका होता है कि एक बार उसे बंद करके फिर से चालू करके देखें. अगर आपका कंप्यूटर अचानक स्लो हो जाए या Wi-Fi बार-बार कटने लगे, तो एक सिंपल सा रीस्टार्ट कई बार पूरा गेम बदल देता है. यही बात आपके स्मार्टफोन पर भी लागू होती है. चाहे आपके पास iPhone हो या Android, उसे बीच-बीच में रीस्टार्ट करते रहना चाहिए. 

क्या होता है रीस्टार्ट करने से?

असल में, रीस्टार्ट करने से छोटे-मोटे सॉफ्टवेयर ग्लिच (तकनीकी खराबी) खत्म हो जाते हैं और बैकग्राउंड में चल रहे चल रही बेकार की चीजें बंद हो जाती हैं. इससे फोन की परफॉरमेंस और बैटरी लाइफ बेहतर हो जाती है.

ध्यान रखें, ये बात सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद होने वाले ऑटो-रीस्टार्ट की नहीं है. फोन को अपडेट्स के बीच-बीच में खुद से रीस्टार्ट करना भी उतना ही जरूरी है, क्योंकि अपडेट्स तो हर कुछ महीनों में ही आते हैं.

आपको अपने iPhone को कितनी बार रीस्टार्ट करना चाहिए?

अगर आपका iPhone कभी-कभी स्लो हो जाता है या ठीक से काम नहीं करता, तो सबसे आसान तरीका है उसे एक बार रीस्टार्ट करना. Apple खुद भी यही सलाह देता है कि अगर ऐप बंद करके भी दिक्कत ठीक न हो, तो फोन को रीस्टार्ट करके देखें. रीस्टार्ट करने के लिए नए iPhone में साइड और वॉल्यूम बटन दबाने होते हैं, जबकि पुराने मॉडल में सिर्फ पावर बटन से काम चल जाता है. 

वैसे कोई फिक्स नियम नहीं है, लेकिन हफ्ते में एक बार या 10-15 दिन में एक बार iPhone रीस्टार्ट करना अच्छा माना जाता है. इससे फोन स्मूद चलता रहता है और आपको भी पता रहता है कि जरूरत पड़ने पर इसे कैसे रीस्टार्ट करना है.

आपको अपने Android को कितनी बार रीस्टार्ट करना चाहिए?

Android में अलग-अलग कंपनियां अपना कस्टम UI देती हैं, जिससे कभी-कभी बग्स या हैंग जैसी दिक्कतें आ सकती हैं. ऐसे में रीस्टार्ट करना कई छोटी समस्याओं का आसान समाधान बन जाता है.

Google भी मानता है कि Pixel फोन में कई कॉमन इश्यू सिर्फ रीस्टार्ट से ठीक हो जाते हैं, हालांकि उसने इसके लिए कोई फिक्स टाइम तय नहीं किया है. वहीं Samsung तो साफ कहता है कि अपने Galaxy फोन को रेगुलर रीस्टार्ट करना अच्छी आदत है. यह फोन को स्लो या फ्रीज होने से बचाता है.

अगर रोज रीस्टार्ट करना आपको ज्यादा लगे, तो हर कुछ दिनों में या हफ्ते में एक बार भी कर सकते हैं. अच्छी बात ये है कि Samsung फोन में ‘Auto Restart’ का ऑप्शन भी मिलता है. इससे आपका फोन अपने आप तय समय पर रीस्टार्ट हो जाता है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ आवाज कम-ज्यादा करने के लिए नहीं होता वॉल्यूम बटन, इन 4 कामों के लिए भी कर सकते हैं यूज

Previous article NEET UG 2026: सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, 3 मई को होगी परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड
Next article भाई ने कहा ‘कपड़े धो दो’, बहन को आया इतना गुस्सा कि खा लिया जहर
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel