[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology गीजर चलाने से कितना बढ़ेगा बिजली बिल? हर घंटे की खपत का समझें आसान कैलकुलेशन

गीजर चलाने से कितना बढ़ेगा बिजली बिल? हर घंटे की खपत का समझें आसान कैलकुलेशन

0
गीजर चलाने से कितना बढ़ेगा बिजली बिल? हर घंटे की खपत का समझें आसान कैलकुलेशन
Geyser Electricity Calculation (Photo-AI Generated)

Geyser Electricity Calculation: ठंड में अब नहाने के लिए कई घरों में गीजर का यूज किया जाता है. इसके होने से काफी कम समय में पानी झटपट गर्म हो जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये हर घंटे कितना बिजली खाता है? अगर आप गलत वॉटेज या छोटा-बड़ा मॉडल चुन लेते हैं, तो आपका बिजली बिल बढ़ सकता है. वाटर हीटर की बिजली खपत कई चीजों पर डिपेंड करती है जैसे इसकी कैपेसिटी, टेम्परेचर सेटिंग, पानी की क्वालिटी और कितनी देर तक इसे यूज किया जाता है. अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि आपके घर में लगा गीजर कितनी बिजली खाता है तो आइए जानते हैं. 

एक घंटे में कितनी यूनिट बिजली खाता है गीजर?

सबसे पहले बात करते हैं गीजर की वॉटेज (Wattage) की तो आमतौर पर 1 लीटर से 25 लीटर तक के गीजर 1500W से 3000W तक की पावर खपत रखते हैं. अब मान लिया जाए कि आपके पास 2000W का गीजर है और वो एक घंटे चलता है, तो वो लगभग 2 यूनिट बिजली खाता है. अगर आपके इलाके की बिजली दर 8 रुपए प्रति यूनिट है, तो सिर्फ एक घंटे का खर्च लगभग 16 रुपए बैठेगा. सर्दी के दिनों में जब गीजर रोजाना 1-2 घंटे चलता है, तो महीने का खर्च आसानी से 500-600 रुपए तक पहुंच सकता है.

इन कारणों से भी बढ़ती है खपत

आपको बता दें कि असल खपत सिर्फ वॉटेज से तय नहीं होती. गीजर कितनी जल्दी पानी गर्म करता है, यह भी मायने रखता है. उदाहरण के लिए, स्टोरेज गीजर पानी को लंबे समय तक गर्म रखता है, इसलिए उसे बार-बार ऑन-ऑफ करने पर ज्यादा बिजली लगती है. वहीं इंस्टेंट गीजर कम समय में पानी गर्म कर देता है और छोटे परिवारों के लिए बिजली बचाने में बेहतर रहता है.

इसके अलावा, टेम्परेचर सेटिंग भी डिपेंड करता है. अगर आप गीजर को 75-80°C पर रखते हैं, तो यह 55-60°C की तुलना में ज्यादा बिजली खाता है. इसलिए हमेशा मध्यम टेम्परेचर सेटिंग पर ही पानी गर्म करें.

पानी की क्वालिटी भी बिजली की खपत पर असर डालती है. हार्ड वॉटर वाले इलाकों में गीजर में स्केलिंग जल्दी जमती है, जिससे हीटिंग क्षमता कम हो जाती है और पावर खपत बढ़ जाती है. ऐसे में कोशिश करें कि नियमित डीस्केलिंग करते रहें.

यह भी पढ़ें: Geyser Maintenance Tips: गीजर इस्तेमाल करते हैं तो जरूर चेक करें ये 5 चीजें, वरना कुछ ही समय में हो जाएगा खराब

यह भी पढ़ें: Geyser Power Saving Tips: ठंड में आपका गीजर बढ़ा रहा बिजली बिल? ये स्मार्ट हैक्स जानने के बाद आपके भी बचेंगे पैसे

Previous article Homemade Peanut Powder: घर पर बनाएं शुद्ध मूंगफली पाउडर, जानें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी 
Next article BTech Student: कंप्यूटर साइंस नहीं इस ब्रांच की जीत! Microsoft में चमका बिहार का बेटा
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel