[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 1.5 टन AC को रोजाना 8-10 घंटे चलाने पर कितना आएगा बिल? समझें पूरा कैलकुलेशन

1.5 टन AC को रोजाना 8-10 घंटे चलाने पर कितना आएगा बिल? समझें पूरा कैलकुलेशन

0
1.5 टन AC को रोजाना 8-10 घंटे चलाने पर कितना आएगा बिल? समझें पूरा कैलकुलेशन
एसी की हवा चेक करती एक महिला (Photo: The US Sun)

गर्मी के मौसम ने दस्तक दे दी है और घरों में AC चलने शुरू हो गए हैं. अगर आप भी अपने AC को चलते हुए देख कर सोच रहे हैं कि बिजली का बिल कितना बढ़ेगा तो आज थोड़ा कैलकुलेशन कर लेते हैं. मान लीजिए आपके पास 1.5 टन का AC है, जो आपको तेज गर्मी से राहत तो देगा, लेकिन इसकी एक कीमत भी चुकानी पड़ेगी. इस आर्टिकल में हम आपको आसान शब्दों में समझाएंगे कि 3-स्टार और 5-स्टार AC कितना बिजली खर्च करते हैं और इसका आपके महीने के बिल पर क्या असर पड़ता है. आइए आपको डिटेल में बताते हैं.

1.5 टन का AC कितनी बिजली खपत करता है?

अगर आपके घर में 1.5 टन का स्प्लिट AC है, तो आपने भी कभी न कभी सोचा होगा कि ये आखिर कितनी बिजली खाता है? असल में इसका सीधा जवाब नहीं है, क्योंकि इसकी खपत कई चीजों पर डिपेंड करता है. जैसे AC की स्टार रेटिंग, आप रोज कितने घंटे चलाते हैं और उसकी ओवरऑल एफिशिएंसी कैसी है.

1.5 टन 3-स्टार AC: बिजली खपत और महीने का बिल

आम तौर पर 1.5 टन 3-स्टार AC में हर घंटे करीब 1.5 से 1.7 यूनिट बिजली खर्च होती है. अब मान लीजिए आप इसे रोजाना करीब 10 घंटे चलाते हैं, तो आपका रोज का खर्च लगभग 17 यूनिट तक पहुंच सकता है. वहीं पूरे महीने (30 दिन) में ये आंकड़ा करीब 510 यूनिट हो जाता है. अगर बिजली का रेट लगभग ₹8 प्रति यूनिट है, तो आपका महीने का बिल सीधा ₹4,000 के आसपास पहुंच सकता है.

1.5 टन 5-स्टार AC: बिजली खपत और महीने का बिल

आम तौर पर 1.5 टन 5-स्टार AC करीब 1.2 यूनिट प्रति घंटे बिजली खपत करता है. अब अगर आप इसे रोज लगभग 8 घंटे चलाते हैं, तो दिनभर में करीब 9.6 यूनिट बिजली खर्च होगी. महीने भर (30 दिन) में ये बढ़कर लगभग 288 यूनिट तक पहुंच जाती है. अब बात करते हैं पैसे की. अगर बिजली का रेट ₹8 प्रति यूनिट मान लें, तो आपका महीने का बिल करीब ₹2,304 बन सकता है.

लेकिन अच्छी बात ये है कि 5-स्टार AC लेने का फायदा भी यहीं दिखता है. ये 3-स्टार AC के मुकाबले करीब 40-45% तक बिजली बचा सकता है. यानी लंबे समय में आपकी अच्छी-खासी सेविंग हो सकती है.

यह भी पढ़ें: आपके रूम साइज के हिसाब से कितने टन का AC रहेगा सही? खरीदने से पहले जरूर जानें

Previous article फैन्स ने संजू सैमसन को दिया खास नाम, निकनेम क्विज वीडियो मचा रहा धूम
Next article Dhurandhar 2 Worldwide Collection: दुनियाभर में गूंजी ‘धुरंधर 2’ की धूम, ‘पठान’ और ‘जवान’ भी रह गई पीछे
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel