[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology सिर्फ छूते ही मोबाइल की स्क्रीन कैसे काम करने लगती है? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी

सिर्फ छूते ही मोबाइल की स्क्रीन कैसे काम करने लगती है? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी

0
सिर्फ छूते ही मोबाइल की स्क्रीन कैसे काम करने लगती है? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
मोबाइल टचस्क्रीन

आज के समय में लगभग किसी के हाथ में स्मार्टफोन है. हर कोई बड़ी स्क्रीन वाला टच फोन इस्तेमाल करता है. लेकिन कभी आपने सोचा है कि ये टच स्क्रीन असल में काम कैसे करता है? वो कौन-सी चीज है जो हमारी उंगली छूते ही एक्टिव हो जाती है? कई लोग मानते हैं कि स्क्रीन के अंदर कोई लिक्विड भरा होता है, जो छूते ही काम करने लगता है. लेकिन असलियत क्या है, और आपका फोन कैसे काम करता है? आइए आसान शब्दों में समझते हैं.

मोबाइल की स्क्रीन काम कैसे करती है?

असल में, मोबाइल का टच स्क्रीन एक इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले होता है. इस स्क्रीन के नीचे एक LCD यानी लिक्विड क्रिस्टल डिस्प्ले होती है. उसके ठीक नीचे एक ऐसा लेयर होता है जो इलेक्ट्रिकली कंडक्टिव होता है और टच-सेंसिटिव भी होता है.

जब आप स्क्रीन को छूते हैं, तो इसमें से इलेक्ट्रिक वेव्स गुजरती हैं और ये वेव्स बता देती हैं कि स्क्रीन के किस हिस्से को आपने टच किया. ये जानकारी फोन के प्रोसेसर के जरिए कंट्रोलर तक जाती है और तुरंत आपको स्क्रीन पर उसका रिजल्ट दिखाई देता है. और सबसे मजेदार बात ये है कि ये सब इतनी तेजी से होता है कि आपको लगता ही नहीं कि कोई प्रोसेसिंग हो रही है.

स्क्रीन सिर्फ छूने भर से काम नहीं करती. इसमें लिक्विड क्रिस्टल टेक्नोलॉजी इस्तेमाल होती है. यानी जो भी आप वीडियो, फोटो या टेक्स्ट देखते हैं, वो इलेक्ट्रिक सिग्नल्स के जरिए स्क्रीन पर दिखाई देते हैं. स्क्रीन के नीचे बहुत ही पतली लिक्विड क्रिस्टल की लेयर होती है, जो बिजली की तरंगों के सहारे इमेज या वीडियो को दिखाती है. आसान शब्दों में कहें तो, ये लिक्विड क्रिस्टल ही आपके फोन के स्क्रीन पर सब कुछ जीवंत बनाता है.

स्क्रीन के अंदर कौन सी लिक्विड होती है?

सिर्फ कांच और पिक्सल ही नहीं, स्क्रीन अंदर एक खास तरह का लिक्विड भरा होता है. इसे ‘ट्विस्टेड नेमैटिक लिक्विड क्रिस्टल’ कहते हैं. सबसे मजेदार बात ये है कि ये लिक्विड लाइट को घुमा और पोलराइज कर सकता है. यही कारण है कि आपके फोन पर वीडियो और फोटो इतने क्रिस्प और साफ दिखते हैं.

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन का पावर बटन सिर्फ ऑन-ऑफ नहीं करता, छिपे हैं कई कमाल के फीचर्स

Previous article स्कूल की लापरवाही ने छीनी मासूम की जान! ट्यूशन जाने के दौरान हुआ हादसा, रिम्स में छात्र ने तोड़ा दम
Next article माह-ए-रमजान: सेहरी व इफ्तारी की खरीददारी से बाजारों की बढ़ी रौनक
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel