[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology आपके नाम पर कोई और तो नहीं चला रहा SIM Card? चुटकियों में बता देगी यह सरकारी पोर्टल, जान लें तरीका

आपके नाम पर कोई और तो नहीं चला रहा SIM Card? चुटकियों में बता देगी यह सरकारी पोर्टल, जान लें तरीका

0
आपके नाम पर कोई और तो नहीं चला रहा SIM Card? चुटकियों में बता देगी यह सरकारी पोर्टल, जान लें तरीका
SIM Card Sanchar Saathi Portal

आज कल बाजार से सिम कार्ड खरीदना काफी आसान काम हो गया है. हम अपना पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड (Aadhaar Card) देकर आसानी से नया सिम कार्ड (SIM Card) ले लेते हैं. यह बात हम अच्छे से जानते हैं कि आज के समय में मोबाइल नंबर हमारी डिजिटल पहचान का अहम हिस्सा बन चुके हैं. ये न केवल बैंकिंग और सरकारी पहचान पत्रों से जुड़े होते हैं बल्कि कई ऑनलाइन सेवाओं में भी इस्तेमाल होते हैं.

इसी वजह से स्कैमर्स भी मोबाइल नंबर का गलत इस्तेमाल कर यूजर्स को निशाना बना रहे हैं. कई बार वे चोरी की गई पहचान का उपयोग करके किसी व्यक्ति के नाम पर फर्जी सिम कार्ड भी जारी करवा लेते हैं. ऐसे में हमें यह पता होना चाहिए की हमारे नाम पर कोई और तो नहीं सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहा है. क्योंकि अगर कोई आपके नाम से लिए गए सिम का गलत इस्तेमाल कर रहा होगा तो कोई और नहीं बल्कि आप मुसीबत में आ जाएंगे.

लेकिन घबराने की बात नहीं है, अब आप बहुत आसानी से पता कर सकते हैं कि आपके नाम से कितने मोबाइल नंबर चल रहे हैं. सिर्फ अपना मोबाइल नंबर डालकर आप देख सकते हैं कि आपके नाम पर कौन-कौन से नंबर चालू हैं और अगर कोई अनजान नंबर दिखे तो आप उसको रिपोर्ट भी कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसका तरीका.

संचार साथी (Sanchar Saathi) पोर्टल से करें चेक

अगर आप यह पता लगाना चाहते हैं कि आपके नाम पर कितने सिम कार्ड (SIM Card) एक्टिव हैं तो इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें

  • सबसे पहले संचार साथी पोर्टल (https://www.sancharsaathi.gov.in/) पर जाएं.
  • होम पेज पर नीचे की ओर स्क्रॉल करें.
  • वहां आपको “Know mobile connections in your name” का ऑप्शन दिखाई देगा.
  • इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा.
  • अब वहां अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और कैप्चा कोड भरें.
  • फिर OTP बटन पर टैप करें.
  • आपके मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करके लॉग इन बटन पर क्लिक करें.
  • लॉग इन होते ही आपके नाम पर रजिस्टर्ड सभी मोबाइल कनेक्शनों की लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी.

Amazon Prime Day से पहले एक्टिव हुए स्कैमर्स, अमेजन जैसी दिखने वाली फर्जी वेबसाइट से कर रहें फ्रॉड

Heavy Rain Alert: मॉनसून की भारी बरसात हो या आंधी-तूफान का तांडव, मौसम ऐप कर देगा पहले अलर्ट

Previous article IAS या जज में कौन ताकतवर…अपने ही सवाल पर फंस गए Vikas Divyakirti, इस वजह से चर्चा में है मामला
Next article Bhojpuri Sawan Song: भगवान शिव की भक्ति में डूबे पवन सिंह, डमरू बजाकर भोलेनाथ को मनाया, धूम मचा रहा ये सावन गीत
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel