[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology AC को लगातार कितने घंटे चला सकते हैं? सालों से ठंडी हवा खाने वाले भी नहीं जानते इसका जवाब

AC को लगातार कितने घंटे चला सकते हैं? सालों से ठंडी हवा खाने वाले भी नहीं जानते इसका जवाब

0
AC को लगातार कितने घंटे चला सकते हैं? सालों से ठंडी हवा खाने वाले भी नहीं जानते इसका जवाब
AC Usage Tips

AC Tips: भारत में फिलहाल कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है लेकिन कुछ इलाकें ऐसी भी जहां गर्मियों का असर कम नहीं हो रहा. गर्मियों से निजात पाने के लिए एसी का इस्तेमाल खूब होता है. लेकिन अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो अपने एसी को दिन-रात बिना रुके चालते हैं तो आपको जरा संभल जाना चाहिए. एसी को रगड़ कर चालने से पहले आपको ये बात जरूर पता होनी चाहिए कि इसे लगातार कितने घंटे से ज्यादा चलाना ठीक नहीं होता है. अगर आपको भी इस सवाल का जवाब नहीं पता, तो आज हम आपको यही बताने वाले हैं कि एसी को लगातार कितनी घंटे चलाना चाहिए.

लगातार कितने घंटे चला सकते हैं AC?

तकनिकी रूप से देखा जाए तो आप इसे बिना रोके 24 घंटे चला सकते हैं, लेकिन ऐसा करना बिलकुल ठीक नहीं है. ऐसा करने से न सिर्फ बिजली का बिल बढ़ेगा बल्कि मशीन की परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ेगा. अगर आप लंबे समय तक लगातार एसी चलाते रहेंगे तो एसी जल्दी ही खराब भी हो सकता है. तो ऐसे में अब ये सवाल उठता है कि आखिर एसी को लगातार कितनी देर चलाना सही है? आपको बता दें कि आमतौर पर इसे 8 से 10 घंटे तक लगातार ऑन रखना सही है, उसके बाद 1-2 घंटे के लिए इसे बंद कर देना बेहतर होता है.

अगर आप 8-10 घंटे तक एसी को बंद नहीं कर पा रहे हैं, तो कम से कम इसका टेम्परेचर थोड़ा बढ़ा दें. ऐसा करने से एसी पर ज्यादा लोड नहीं पड़ेगा और कंप्रेसर भी बिना एक्स्ट्रा दबाव के आराम से चलता रहेगा.

AC को लगातार चलाने से क्या होगा?

अगर आप एसी को बिना रोके लगातार चलाते रहेंगे तो उसके कंप्रेसर पर काफी ज्यादा लोड पड़ेगा है. ऐसा होने से इसके खराब होने या फटने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है. इसके अलावा, एसी की कूलिंग भी कमजोर हो जाती है.

कितने टेम्परेचर पर चलाना चाहिए?

AC चलाते समय सबसे बढ़िया टेंपरेचर 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है. इससे न तो बिजली का बिल ज्यादा आएगा और न ही एसी पर एक्स्ट्रा लोड पड़ेगा. अगर आप इसे मानसून में चला रहे हैं, तो बेहतर होगा ड्राय मोड ऑन कर लें. इससे घर में चिपचिपी उमस नहीं होगी और एसी भी आराम से अपना काम करता रहेगा.

यह भी पढ़ें: AC का सीजन खत्म होने के बाद सर्विस कराएं या अगले साल तक टाल दें? आज कर लें सारी कंफ्यूजन दूर

यह भी पढ़ें: AC Blast: क्यों होता है एसी ब्लास्ट? भूल कर भी इन 5 बातों को न करें नजरअंदाज वरना जान से धो बैठेंगे हाथ

Previous article ICAI सीए जनवरी परीक्षा का शेड्यूल जारी, ऐसे देखें 
Next article Navratri Snacks Ideas: नवरात्रि के 9 दिन के लिए परफेक्ट है ये हेल्दी और टेस्टी फलाहारी स्नैक्स, उपवास में रखें स्वाद और सेहत दोनों का पूरा ख्याल
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel