[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology मॉनसून में एसी का कूल मोड क्यों हो जाता है बेअसर? यह एक बटन देगा ज्यादा आराम और कम बिजली बिल

मॉनसून में एसी का कूल मोड क्यों हो जाता है बेअसर? यह एक बटन देगा ज्यादा आराम और कम बिजली बिल

0
मॉनसून में एसी का कूल मोड क्यों हो जाता है बेअसर? यह एक बटन देगा ज्यादा आराम और कम बिजली बिल
एसी को ऑन करता एक आदमी (Photo: AI Generated)

मॉनसून के दौरान मौसम भले ही थोड़ा ठंडा हो जाए, लेकिन घर के अंदर एक अलग तरह की परेशानी शुरू हो जाती है. हवा में नमी इतनी बढ़ जाती है कि कमरा चिपचिपा फील होने लगता है. कई बार घंटों तक एसी चलाने के बाद भी वह ताजगी महसूस नहीं होती जिसकी उम्मीद होती है. ऐसे में ज्यादातर लोग AC का टेम्परेचर और कम कर देते हैं और उसे कूल मोड पर चलाते रहते हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि AC का ड्राई मोड खास तौर पर बारिश के मौसम और ज्यादा नमी वाली सिचुएशन के लिए बनाया गया है. आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.

कूल मोड और ड्राई मोड में क्या फर्क है?

असल फर्क इस बात में है कि एसी के कूल मोड और ड्राई मोड हवा के साथ कैसे काम करते हैं. कूल मोड का काम कमरे का टेम्परेचर जितनी जल्दी हो सके उतना कम करना होता है. इसके लिए एसी का कंप्रेसर लगातार चलता है और बड़ी मात्रा में ठंडी हवा कमरे में भेजता है. लेकिन मॉनसून के दौरान दिक्कत सिर्फ गर्मी की नहीं, बल्कि नमी (Humidity) की भी होती है. ज्यादा नमी की वजह से शरीर का पसीना आसानी से नहीं सूख पाता. इसलिए कमरा ठंडा होने के बावजूद चिपचिपाहट और उमस का एहसास बना रहता है.

वहीं ड्राई मोड थोड़ा अलग तरीके से काम करता है. इसका फोकस टेम्परेचर घटाने से ज्यादा हवा में मौजूद एक्स्ट्रा नमी को निकालने पर होता है. इस मोड में एसी का फैन स्लो स्पीड से चलता है और कंप्रेसर लगातार चलने के बजाय बीच-बीच में ऑन-ऑफ होता रहता है. जब नम हवा धीरे-धीरे कूलिंग कॉइल्स से गुजरती है, तो हवा में मौजूद नमी पानी में बदलकर बाहर निकल जाती है.

यह भी पढ़ें: AC में 23 हजार छेदों वाली तकनीक, क्या सच में 77% तक बचा सकती है बिजली?

नतीजा यह होता है कि कमरे की ह्यूमिडिटी कम हो जाती है. जैसे ही हवा में नमी घटती है, शरीर का पसीना आसानी से सूखने लगता है और आपको ज्यादा ठंडक महसूस होती है. यही वजह है कि बरसात के मौसम में कई बार ड्राई मोड, कूल मोड से भी ज्यादा असरदार होता है.

ड्राई मोड कैसे बिजली बचाता है?

इसका असर आपकी बिजली की खपत पर भी पड़ता है, क्योंकि किसी भी एसी में सबसे ज्यादा बिजली कंप्रेसर ही खाता है. जब आप एसी को कूल मोड पर चलाते हैं, तो कंप्रेसर लगातार काम करता रहता है ताकि कमरे का टेम्परेचर तेजी से कम किया जा सके. लेकिन मॉनसून के दौरान दिखता है कि अक्सर गर्मी से ज्यादा नमी होती है.

यहीं ड्राई मोड काम आता है. इस मोड में कंप्रेसर लगातार चलने के बजाय बीच-बीच में ऑन और ऑफ होता है. इसका मेन फोकस कमरे की एक्स्ट्रा नमी को हटाना होता है. इससे कमरा ज्यादा कम्फर्टेबल महसूस होता है और बिजली की खपत भी कम होती है.

यह भी पढ़ें: 20 हजार रुपये में स्प्लिट AC! AI फीचर, सोलर सपोर्ट और 10 साल वारंटी वाला एयर कंडीशनर कैसा है?

Previous article नरपतगंज में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, 30 दिनों का अल्टीमेटम
Next article बाबा राजाराम कॉलेज की प्रवेश परीक्षा संपन्न, 700 से अधिक अभ्यर्थियों ने लिया भाग
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel