[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology AI कैसे बन रहा ‘मॉडर्न डे टीचर’, क्या यह ले पाएगा गुरुजी की जगह?

AI कैसे बन रहा ‘मॉडर्न डे टीचर’, क्या यह ले पाएगा गुरुजी की जगह?

0
AI कैसे बन रहा ‘मॉडर्न डे टीचर’, क्या यह ले पाएगा गुरुजी की जगह?
AI कैसे बन रहा मॉडर्न डे टीचर?

आज के डिजिटल युग में पढ़ाई-लिखाई करने का तरीका बदल चुका है. पहले जहां ज्ञान सिर्फ किताबों, क्लासरूम और टीचरों तक सीमित था वहीं आज बच्चों के हाथ में मोबाइल या लैपटॉप है. उस पर खुला हुआ गूगल या कोई AI टूल हर सवाल का जवाब चुटकियों में दे देते हैं. इसी वजह से लोग इन्हें “मॉडर्न डे टीचर” भी कहने लगे हैं.

टीचर्स की भूमिका ले रहा AI 

पहले पढ़ाई के ट्रेडिशनल तरीकों में टाइम और जगह की लिमिट थी. लेकिन गूगल और AI के आ जाने से यह रुकावटें खत्म हो गयी हैं. अब बच्चें कहीं भी बैठकर कुछ भी सीख सकते हैं. अब चाहे मैथ का मुश्किल सवाल हो या साइंस का कोई टफ कॉन्सेप्ट हो या फिर कोडिंग ही क्यों न हो, AI उसे आसान भाषा और स्टेप-बाय-स्टेप बारीक से समझा देता है.

यहां तक कि नई भाषा सीखनी हो, प्रोजेक्ट बनाना हो या करियर को लेकर गाइडेंस चाहिए हो ये टूल्स हर जगह काम आ रहे हैं. कभी ये सारे काम बच्चों को टीचर्स सीखाते या बताते थे अब ये AI टूल्स कर रहे हैं. ऐसा नहीं है की टीचर्स की भूमिका पूरी तरह से खत्म हो गयी हो पर हां कहीं न कहीं उनका भार AI टूल्स ने संभल लिया है.

क्या ये टूल्स टीचर्स की जगह ले पाएंगे? 

एक्सपर्ट्स का कहना है कि गूगल और AI ने बच्चों की सीखने की क्षमता जरूर बढ़ाई है, लेकिन असली टीचर की अहमियत अब भी सबसे ज्यादा है. वजह ये है कि AI सिर्फ जानकारी दे सकता है, लेकिन असली समझ, अनुभव और जिंदगी से जुड़ी सीख सिर्फ इंसानी टीचर ही दे सकते हैं.

बच्चों पर AI का असर कैसा है?

इस बात को हमें भूलना नहीं चाहिए कि गूगल और AI ने पढ़ाई को मजेदार बना दिया है. बच्चे अब सिर्फ रटने पर नहीं, बल्कि कॉन्सेप्ट समझने पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं. ऊपर से स्कूल और कॉलेज भी टेक्नोलॉजी अपना रहे हैं, ताकि बच्चों को स्मार्ट लर्निंग का माहौल मिल सके. आखिरकार कहा जा सकता है कि गूगल और AI टूल्स टीचर्स के असिस्टेंट की तरह हैं. ये नए रास्ते तो खोलते हैं, लेकिन असली दिशा और सही मूल्य तो वही टीचर दे सकता है, जो बच्चों को दिल से पढ़ाता है.

यह भी पढ़ें: 14 साल के सिद्धार्थ का AI हेल्थ ऐप, 7 सेकंड में लगाता है दिल की बीमारी का पता

यह भी पढ़ें: Top AI Tools 2025: सैम ऑल्टमैन का ChatGPT फिर बना चैम्पियन, एलन मस्क का Grok रह गया पीछे

Previous article Happy Eid-e-Milad-un-Nabi 2025 Wishes: ईद मिलाद-उन-नबी के लिए खास संदेश, इस पाक मौके पर यहां से दें मुबारकबाद
Next article एशिया कप में नहीं मिली जगह तो इस खिलाड़ी ने ऐसे दिखाया दम, शतक जड़ सेलेक्टर्स को दिया जवाब
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel