[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 2 Mahindra Scorpio SUV जितना महंगा है यह Smart TV, कीमत और फीचर्स जान रह जाएंगे भौंचक्के

2 Mahindra Scorpio SUV जितना महंगा है यह Smart TV, कीमत और फीचर्स जान रह जाएंगे भौंचक्के

0
2 Mahindra Scorpio SUV जितना महंगा है यह Smart TV, कीमत और फीचर्स जान रह जाएंगे भौंचक्के
Hisense स्मार्ट टीवी की कीमत

Hisense Smart TV Price: मार्केट में आज कल बड़ी स्क्रीन वाली स्मार्ट टीवी की डिमांड बढ़ती जा रही है. ऐसे में चाइनीज टेक कंपनी Hisense ने भी भारत में अपने एडवांस फीचर्स वाले Hisense UX ULED RGB-MiniLED सीरीज को लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज में कंपनी ने 100 इंच और 116 इंच की बड़ी स्क्रीन साइज वाले दो दमदार मॉडल लॉन्च किये हैं. इन स्मार्ट टीवी में जितने दमदार फीचर्स दिए गए हैं, कंपनी ने उतनी ही दमदार कीमत भी रखी है. Hisense के इन स्मार्ट टीवी की कीमत हर किसी के होश उड़ा रही है. जी हां, कंपनी ने अपने स्मार्ट टीवी की कीमत इतनी रखी है कि आप उस कीमत में Mahindra Scorpio SUV खरीद सकते हैं. तो फिर चलिए जानते हैं इस स्मार्ट टीवी की क्या है कीमत और ऐसा क्या है इसमें खास.

Hisense Smart TV की कीमत कितनी है? | Hisense Smart TV Price

Hisense कंपनी ने Hisense UX ULED RGB-MiniLED सीरीज में दो Smart TV लॉन्च किये हैं. जिसमें 100 इंच और 116 इंच की स्क्रीन वाली स्मार्ट टीवी शामिल है. इनकी कीमत कि बात करें तो 100 इंच वाले स्मार्ट टीवी की कीमत 9,99,999 रुपये है तो वहीं 116 इंच वाले स्मार्ट टीवी की कीमत 29,99,999 रुपये है. जी हां, 29 लाख रुपये जिसमें आप Mahindra Scorpio SUV के 2 टॉप मॉडल को खरीद सकते हैं. कंपनी के ये दोनों मॉडल्स ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट के साथ-साथ चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे. हालांकि, सेल कब शुरू होगी इस बात कि जानकारी अभी कंपनी ने नहीं दी है.

Image 351
Hisense Smart TV Price

Hisense Smart TV डिस्प्ले कैसा है? | Hisense Smart TV Display

Hisense के UX ULED TV सीरीज के Smart TV की खासियत के बारे में बात करें तो इसमें RGB-MiniLED टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. हजारों डिमिंग जोन में लाल, हरे और नीले LED का यूज किया गया है. इस सीरीज को लेकर कंपनी का दावा है कि यह सेटअप 95% BT.2020 कलर स्पेस और 8000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है. यह 3×26-बिट कंट्रोल, पावर-एफिशिएंट ब्राइटनेस और लो ब्लू लाइट डिमिंग ऑफर करता है, जो आंखों के लिए बेहतर होता है.

Hisense का UX ULED RGB-MiniLED सीरीज पैनटोन एक्यूरेसी के साथ 3D कलर मास्टर प्रो को सपोर्ट करता है. स्मूथ और विविड प्लेबैक के लिए इस सीरीज में MEMC (Motion Estimation and Motion Compensation) भी उपलब्ध है. यह HDR10+, डॉल्बी विज़न IQ और IMAX एन्हांस्ड सर्टिफिकेशन को भी सपोर्ट करता है. साथ ही एनर्जी एफिशिएंट लाइटिंग के साथ यह यूजर्स को आरामदायक व्यूइंग ऑफर करेगा. वहीं, यह सीरीज हाई-व्यू AI इंजन X पर काम करेगी, जो रियल टाइम में पिक्चर, साउंड और बिजली की खपत को एडजस्ट करता है. सिस्टम में चिपसेट, H7 पिक्चर क्वालिटी प्रोसेसर और क्लेरिटी में सुधार के लिए 2-TOPS NPU द्वारा सपोर्टेड है.

Hisense Smart TV ऑडियो क्वालिटी | Hisense Smart TV Audio

Hisense UX ULED RGB-MiniLED सीरीज में 6.2.2 चैनल CineStage X सराउंड सिस्टम दिया गया है, जो Devialet के साथ मिलकर तैयार किया गया है. सिस्टम में टॉप-फायरिंग स्पीकर, एक बिल्ट इन सबवूफर दिया गया है, जो हाई क्वालिटी ऑडियो के लिए WiSA SoundSend and eARC को सपोर्ट करता है.

गेमिंग फीचर्स

गेमिंग के लिए, इस सीरीज में 165Hz गेम मोड अल्ट्रा, AMD फ्री सिंक प्रीमियम प्रो और VRR (Variable Refresh Rate) की सुविधा दी गई है. इसके अलावा इस सीरीज में गेम बार भी दिया गया है, जो रियल टाइम परफॉर्मेंस को मॉनिटरिंग, गेमिंग सेटिंग्स और कंट्रोल ऑफर करता है.

स्मार्ट फीचर्स और OS

Hisense UX सीरीज कंपनी के VIDAA स्मार्ट OS पर चलती है. यह हिंदी के साथ-साथ 28 भाषाओं को सपोर्ट करता है और कंपनी इसमें 8 साल तक के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट देगी. सीरीज सोलर पावर्ड, USB-C रिचार्जेबल रिमोट के साथ आती है.

सस्ते में घर बनेगा सिनेमा हॉल, 20 हजार रुपये में यहां मिल रहा 55 इंच Smart TV, एक्सचेंज ऑफर में बड़ा फायदा

Smart TV खरीदने जा रहे हैं? उससे पहले LED और QLED में फर्क जान लीजिए, जानें कौन-सा रहेगा बेस्ट

Previous article Rajasthan SI Recruitment Cacelled: राजस्थान हाईकोर्ट ने रद्द की 2021 की एसआई भर्ती, 859 पदों पर लगी रोक
Next article Radha Rani Inspired Baby Names: श्री राधारानी के नाम पर रखें अपनी बच्ची का नाम जितनी बार पुकारेंगे आशीर्वाद ही पाएंगे
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel