[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Hisense Mini-LED Smart TV सीरीज लॉन्च, गेमिंग से लेकर ऑडियो तक सबकुछ दमदार

Hisense Mini-LED Smart TV सीरीज लॉन्च, गेमिंग से लेकर ऑडियो तक सबकुछ दमदार

0
Hisense Mini-LED Smart TV सीरीज लॉन्च, गेमिंग से लेकर ऑडियो तक सबकुछ दमदार
Hisense Mini-LED Smart TV (Photo: Hisense)

चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Hisense ने भारत में अपनी नई U7SE ULED Mini-LED TV सीरीज लॉन्च कर दी है. कंपनी की यह नई टीवी रेंज खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाई गई है, जो बेहतर पिक्चर क्वालिटी, दमदार गेमिंग एक्सपीरियंस और स्मार्ट फीचर्स चाहते हैं. नई सीरीज में 55 इंच से लेकर 100 इंच तक के बड़े स्क्रीन साइज वाले मॉडल शामिल किए गए हैं.

दमदार डिस्प्ले और Mini-LED तकनीक

Hisense U7SE सीरीज में Mini-LED डिस्प्ले तकनीक दी गई है, जो Full Array Local Dimming सपोर्ट के साथ आती है. इसकी मदद से टीवी स्क्रीन के अलग-अलग हिस्सों की ब्राइटनेस को बेहतर तरीके से कंट्रोल किया जा सकता है. कंपनी का दावा है कि इससे ब्लैक लेवल ज्यादा डीप दिखते हैं, कॉन्ट्रास्ट बेहतर मिलता है और तस्वीरों में डिटेलिंग भी शानदार नजर आती है. टीवी में Hi-QLED Colour तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे कलर ज्यादा नेचुरल और वाइब्रेंट दिखाई देते हैं. इसके अलावा इसमें HDR10+ Adaptive, Dolby Vision IQ और Filmmaker Mode जैसे कई HDR फॉर्मेट्स का सपोर्ट भी मिलता है.

गेमिंग के लिए खास फीचर्स

Hisense की नई टीवी सीरीज गेमर्स को ध्यान में रखकर भी तैयार की गई है. सभी मॉडल्स में 144Hz का नेटिव रिफ्रेश रेट दिया गया है, जबकि 100 इंच वाला मॉडल 165Hz Game Mode सपोर्ट करता है. इसके अलावा टीवी में Variable Refresh Rate (VRR) और HDMI 2.1 जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जिससे यह लेटेस्ट गेमिंग कंसोल्स के साथ बेहतर तरीके से काम कर सके.

AI फीचर्स और स्मार्ट एक्सपीरियंस

नई U7SE सीरीज Hisense के Hi-View AI Engine पर काम करती है, जो रियल टाइम में पिक्चर सेटिंग्स को एडजस्ट करता है. वहीं 100 इंच वाले मॉडल में कंपनी ने Hi-View AI Engine Pro दिया है, जो और एडवांस्ड इमेज प्रोसेसिंग ऑफर करता है. यह टीवी VIDAA Smart OS पर चलते हैं और इसमें हैंड्स-फ्री वॉयस कंट्रोल का फीचर भी मिलता है. साथ ही AI RGB Light Sensor कमरे की रोशनी के हिसाब से स्क्रीन सेटिंग्स को अपने आप एडजस्ट कर देता है.

ऑडियो क्वालिटी भी दमदार

Hisense ने इस टीवी सीरीज में इनबिल्ट सब-वूफर दिया है, जिसे Devialet द्वारा ट्यून किया गया है. कंपनी के अनुसार, इससे बिना एक्सटर्नल स्पीकर के भी बेहतर और गहरा बास एक्सपीरियंस मिलता है.

कीमत और उपलब्धता

Hisense U7SE ULED Mini-LED TV सीरीज को भारत में 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच, 85 इंच और 100 इंच स्क्रीन साइज में पेश किया गया है. इस सीरीज की शुरुआती कीमत 63,990 रुपये रखी गई है.

यह भी पढ़ें: अपने रूम के हिसाब से सही टीवी साइज कैसे चुनें? बस ये बातें ध्यान में रखें

Previous article रोहतास में पशु चोरों का आतंक, एक माह में आधा दर्जन पशु चोरी से पशुपालकों में दहशत
Next article शेखपुरा को मिली 50 करोड़ की सौगात, सम्राट चौधरी बोले- गांव-गांव तक पहुंचेगा सहयोग शिविर
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel