[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology SMS के आखिर में G, T, S, P का क्या मतलब होता है? अच्छे-अच्छे लोग नहीं जानते इसका जवाब

SMS के आखिर में G, T, S, P का क्या मतलब होता है? अच्छे-अच्छे लोग नहीं जानते इसका जवाब

0
SMS के आखिर में G, T, S, P का क्या मतलब होता है? अच्छे-अच्छे लोग नहीं जानते इसका जवाब
फोन में मैसेज आता हुआ

आज के डिजिटल युग में, जब हम रोजाना दर्जनों SMS अलर्टस पाते हैं, तो कभी-कभी एक छोटा सा अक्षर ही पूरे मैसेज का मतलब बदल देता है. सोचिए, ये छोटे-से लेटर्स आखिर होते क्या हैं और ये हमें स्कैम्स से बचाने में कैसे मदद करते हैं? दरअसल, ये लेटर्स बिल्कुल रैंडम नहीं होते, बल्कि हर एक का अपना खास मतलब होता है. भारत में टेलीकॉम रेगुलेटर्स ने यह तय किया है कि SMS भेजने वाले हर सेंडर को अपने मैसेज की टाइप या केटेगरी बतानी होगी. यही वजह है कि हर मैसेज के आखिर में एक खास अक्षर दिखाई देता है.

G का मतलब है सरकारी संदेश

अगर आपको किसी SMS के आखिर में ‘G’ दिखे, तो समझ जाइए ये सरकारी संदेश है. जी हां, इसका मतलब है कि ये मैसेज किसी सरकारी विभाग से आया है. ऐसे संदेश अक्सर नेचुरल डिजास्टर की चेतावनी, पब्लिक सेफ्टी की जानकारी, या सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरें दे सकते हैं. तो अगली बार जब आपको SMS में “G” दिखे, तो ध्यान दें की ये सिर्फ नोटिफिकेशन नहीं, बल्कि सरकारी अलर्ट हो सकता है.

T का मतलब है सरकारी संदेश

अगर किसी SMS के अंत में ‘T’ दिख रहा है, तो समझ जाइए ये ट्रांजैक्शनल मैसेज (Transactional Message) है. मतलब ये मैसेज आपको बैंक, फाइनेंशियल सर्विस या किसी सेवा से भेजा गया है ताकि आपको पेमेंट, OTP या जरूरी नोटिफिकेशन के बारे में बताया जा सके. आसान शब्दों में कहें तो, ये मैसेज सिर्फ जानकारी देने के लिए होता है, कोई प्रमोशन नहीं.

S का मतलब है सर्विस मैसेज

S का मतलब होता है सर्विस मैसेज (Service Message). यानी ये वो मैसेज होते हैं जो आपको किसी सर्विस या सर्विस प्रोवाइडर की तरफ से मिलते हैं. अक्सर ये SMS टेलीकॉम कंपनियों, ई-कॉमर्स साइट्स या डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर्स से आते हैं. उदाहरण के लिए, Amazon या Flipkart कभी-कभी आपके ऑर्डर अपडेट्स भेजते हैं और वो मैसेज “S” के साथ खत्म होते हैं.

P का मतलब है प्रमोशनल मैसेज

अगर किसी SMS के आखिर में ‘P’ लिखा हो, तो इसका मतलब है ये एक प्रमोशनल मैसेज (Promotional Message) है. मतलब ये एडवर्टाइजिंग या मार्केटिंग वाला मैसेज है, जो कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स या सर्विसेज को प्रमोट करने के लिए भेजती हैं. जैसे एजुकेशनल लोन के ऑफर, कपड़ों की डील्स, कॉलेज में एडमिशन नोटिफिकेशन और भी बहुत कुछ.

यह भी पढ़ें: अब बिना PIN डाले कर सकते हैं UPI पेमेंट, ऐसे करें Fingerprint या Face ID से बायोमेट्रिक पेमेंट ऑन

Previous article बेटी के लिए चुनें ये प्यारे इंग्लिश नाम – देखें ट्रेंडिंग नामों की लिस्ट
Next article Giridih News :रमजान धैर्य, त्याग व सेवा की सीख देता है : सुदिव्य
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel