[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Rockstar ने पलटा गेम, GTA 6 की रिलीज फिर टली, गेमर्स को करना होगा अब नवंबर 2026 तक का इंतजार

Rockstar ने पलटा गेम, GTA 6 की रिलीज फिर टली, गेमर्स को करना होगा अब नवंबर 2026 तक का इंतजार

0
Rockstar ने पलटा गेम, GTA 6 की रिलीज फिर टली, गेमर्स को करना होगा अब नवंबर 2026 तक का इंतजार
जीटीए 6 लॉन्च डेट

अगर आप भी उन गेमर्स में से हैं जो Grand Theft Auto VI यानी GTA 6 के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बुरी खबर है. आप जिस पॉपुलर वीडियो गेम का इंतजार इतने समय से कर रहे हैं, उसकी रिलीज डेट एक बार फिर बदल गई है. यानी की मई 2026 में रिलीज होने वाले इस गेम को मई में रिलीज नहीं किया जाएगा. इसकी जानकारी Rockstar Games ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट के जरिए दी है, जिसमें स्टूडियो की तरफ से बताया गया है कि गेमर्स के लिए GTA 6 को क्वॉलिटी और पॉलिश के साथ तैयार करने के लिए कंपनी को 6 महीने का और समय चाहिए. ऐसे में अब मई की जगह GTA 6 को नवंबर 2026 में लॉन्च किया जाएगा.

Rockstar Games ने देरी के लिए मांगी माफी

Rockstar Games ने अपने ऑफिशियल साइट और सोशल मीडिया पर GTA 6 की दूसरी देरी के लिए माफी मांगी है. स्टूडियो ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि, “Grand Theft Auto VI अब गुरुवार, 19 नवंबर 2026 को रिलीज होगी. हमें खेद है कि गेमर्स को काफी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, लेकिन इस अतिरिक्त महीने में हम GTA 6 में ऐसा परफेक्शन देंगे, जिसकी उम्मीद गेमर्स को Rockstar से है.” साथ ही रॉकस्टार ने गेमर्स को धैर्य रखने और समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया है. हालांकि इंतजार थोड़ा लंबा है, लेकिन जल्द ही खिलाड़ी Leonida और एडवांस Vice City को एक्सपीरियंस कर पाएंगे, इसके लिए हम उत्साहित हैं.

पहले भी टल चुकी है रिलीज

GTA 6 को Rockstar Games पहले के 2025 के आखिरी में लॉन्च करने वाला था. लेकिन फिर इस गेम के रिलीज डेट को बढ़ा कर अगले साल मई 2026 कर दी गई थी, जिसकी वजह भी कंपनी ने गेम को बेहतर बनाने के लिए बताई थी. ऐसे में अब एक बार फिर रॉकस्टार स्टूडियो ने मई से लॉन्च डेट को बढ़ाकर नवंबर 2026 कर दिया है.

GTA 6 में क्या नया है इस बार?

GTA 6 में इस बार रॉकस्टार गेम्स दो कैरेक्टर लेकर आ रहा है- Jason और Lucia, जो Bonnie और Clyde से प्रेरित है. गेम की कहानी 5 चैप्टर्स में बंटी होगी और दोनों कैरेक्टर के इर्द-गिर्द होगी.

क्या होगी GTA 6 की स्टोरी?

रॉकस्टार गेम्स ने GTA 6 की कहानी का एक छोटा सा प्लॉट शेयर किया है. जिसमें कहा गया है, “जेसन और लूसिया हमेशा से जानते थे कि हालात उनके खिलाफ हैं. लेकिन जब एक आसान काम गलत हो जाता है, तो वे खुद को अमेरिका के सबसे धूप भरे इलाके के डार्क साइड में पाते हैं. जहां वे लियोनीडा राज्य भर में फैली एक आपराधिक साजिश के बीच फंस जाते हैं. ऐसे में जिंदा रहने के लिए उन्हें पहले से कहीं ज्यादा अब एक-दूसरे पर भरोसा करना पड़ेगा.

GTA 6 में क्या होंगे फीचर्स?

फीचर्स कि बात करें तो, लीक से पता चला है कि GTA 6 में गेम का अपना एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म होगा जहां खिलाड़ियों के पास ऑपरेटिव अकाउंट होंगे. यह इमर्सिवनेस की परिभाषा को भी बदल देगा. इतना ही नहीं, हमें गेम में मुख्य किरदारों के बीच एक लव मीटर भी देखने को मिल सकता है जो खिलाड़ी की पसंद के आधार पर गेम की कहानी को बदल देगा.

यह भी पढ़ें: GTA 6 अब 2026 में आयेगा और वो भी सिर्फ नये कंसोल्स पर, जानिए गेम से जुड़ी 5 बड़ी बातें

यह भी पढ़ें: गेमर्स का इंतजार खत्म! आ गई GTA 6 की रिलीज डेट, जानिए गेमप्ले से लेकर कितनी होगी इसकी कीमत

Previous article पाकिस्तान-ब्रिटेन के बीच बढ़ रहीं सैन्य नजदीकियां, रावलपिंडी पहुंचे ब्रिटिश सेना चीफ, कौन सी खिचड़ी पका रहे मुनीर?
Next article Bihar Election 2025: आज सिकटा में जनसभा करेंगे सीएम नीतीश कुमार, भविष्य की घोषणाओं पर रहेगी नजर
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel