[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology डिजिटल पायरेसी पर सरकार की नकेल, 3142 चैनलों पर कार्रवाई के लिए टेलीग्राम को नोटिस

डिजिटल पायरेसी पर सरकार की नकेल, 3142 चैनलों पर कार्रवाई के लिए टेलीग्राम को नोटिस

0
डिजिटल पायरेसी पर सरकार की नकेल, 3142 चैनलों पर कार्रवाई के लिए टेलीग्राम को नोटिस
I&B मिनिस्ट्री ने पायरेटेड कंटेंट हटाने के लिए टेलीग्राम को नोटिस जारी किया है / एआई से बनी सांकेतिक तस्वीर

भारत सरकार ने टेलीग्राम पर बड़े पैमाने पर हो रही फिल्म और ओटीटी कंटेंट की पायरेसी को रोकने के लिए कड़ा कदम उठाया है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत टेलीग्राम को नोटिस जारी कर प्लैटफॉर्म से पायरेटेड सामग्री हटाने का निर्देश दिया है. यह कार्रवाई ओटीटी प्लैटफॉर्म्स जैसे जियोसिनेमा और अमेजन प्राइम वीडियो की शिकायतों के बाद की गई है, जिन्होंने टेलीग्राम पर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाया था.

3142 चैनल्स पर शिकंजा

सरकारी जांच में पाया गया कि टेलीग्राम पर कुल 3142 चैनल्स पायरेटेड फिल्मों और ओटीटी कंटेंट का डिस्ट्रीब्यूशन कर रहे थे. इन चैनलों के जरिये लाखों यूजर्स तक अवैध सामग्री पहुंच रही थी, जिससे कंटेंट क्रिएटर्स और ओटीटी कंपनियों को भारी नुकसान हो रहा था.

नये आईटी नियमों का असर

अक्टूबर 2025 में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने आईटी नियमों में संशोधन किया था. ये संशोधन 15 नवंबर 2025 से लागू होंगे और इंटरमीडियरी प्लैटफॉर्म्स पर अधिक पारदर्शिता, जवाबदेही और वरिष्ठ स्तर पर जिम्मेदारी तय करने की व्यवस्था प्रावधान करते हैं. खासतौर पर Rule 3(1)(d) के तहत अब इंटरमीडियरी को कोर्ट आदेश या सरकारी नोटिस मिलने पर तुरंत अवैध सामग्री हटानी होगी.

यूजर्स और इंडस्ट्री पर क्या होगा असर?

इस कदम से जहां कंटेंट क्रिएटर्स और ओटीटी प्लैटफॉर्म्स को राहत मिलेगी, वहीं यूजर्स को भी सुरक्षित और वैलिड कंटेंट तक पहुंच तय होगी. सरकार का उद्देश्य ऑनलाइन स्पेस को सुरक्षित और जिम्मेदार बनाना है ताकि डिजिटल इकोसिस्टम में विश्वास कायम रहे.

यह भी पढ़ें: WhatsApp – Telegram पर फैल रहे फर्जी mParivahan ऐप और RAT मैलवेयर, सेकेंडों में हो जाएगी आपकी पहचान और कमाई की चोरी

Previous article मुखिया के भाई का निधन से शोक
Next article साफ सफाई के साथ मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की ली जानकारी
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel