[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Apna Ghar: नेशनल हाईवे पर मिलेगा फ्री AC रूम, बस करना होगा यह छोटा काम, जान लें बुकिंग प्रोसेस

Apna Ghar: नेशनल हाईवे पर मिलेगा फ्री AC रूम, बस करना होगा यह छोटा काम, जान लें बुकिंग प्रोसेस

0
Apna Ghar: नेशनल हाईवे पर मिलेगा फ्री AC रूम, बस करना होगा यह छोटा काम, जान लें बुकिंग प्रोसेस
Apna Ghar App

Apna Ghar: अगर आप भी नेशन हाईवे पर सफर करते हैं तो अक्सर आपने देखा होगा कि सड़क के किनारे लंबी कतार में ट्रकें खड़ी रहती हैं. लंबी दूरी तय करने वाले ट्रक चालकों को अक्सर होटल में रुकने के लिए काफी खर्च करना पड़ता है इसी वजह से वे बिना रुके सफर जारी रखते हैं या फिर सड़क के किनारे अपनी ट्रक को खड़ा कर विश्राम करते हैं ताकि पैसे बचा सकें. लेकिन अब उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं होगी.

भारत सरकार ने नेशनल हाईवे पर लंबी दूरी तय करने वाले ट्रक वाहन चालकों के लिए एक राहत भरी पहल की शुरुआत की है. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ‘अपना घर’ (Apna Ghar) नाम की एक नई योजना लॉन्च की है. इस योजना के तहत ड्राइवरों को काम कीमत में सुरक्षित, साफ-सुथरी और किफायती जगह पर ठहरने की सुविधा मिलेगी. इस स्कीम को लॉन्च करने का मकसद यह है कि थके हुए चालक आराम कर सकें और पूरी नींद ले सकें, जिससे सड़क हादसों की संख्या में कमी लाई जा सके.

ड्राइवरों को मिलेंगी यह सारी सुविधाएं

  • AC रूम
  • किचन की सुविधा (खुद खाना बनाने के लिए)
  • बेड और क्लीन लिनन
  • बाथरूम और टॉयलेट्स
  • गर्म और ठंडा पानी
  • फूड पैकेज (चाहें तो ऑर्डर भी कर सकते हैं)
  • पार्किंग स्पेस
  • मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स

यह भी पढ़ें: PAN Card बनवाने के लिए अब यह डॉक्यूमेंट हुआ जरूरी, जानें घर बैठे कैसे करें अप्लाई

कितना देना होगा पैसा 

इस योजना की खास बात यह है कि सरकार ने ये सारी सुविधाएं काफी किफायती दर पर पेश किया है. ड्राइवरों को इस जगह पर विश्राम करने के लिए केवल ₹112 (8 घंटे के लिए) देने होंगे. लेकिन अगर कोई ड्राइवर पेट्रोल पंप से 50 लीटर या उससे अधिक डीजल भरवाता है तो उसे ‘अपना घर’ की सुविधा बिल्कुल मुफ्त मिलेगी.

कैसे कर पाएंगे बुकिंग?

‘अपना घर’ सेवा का लाभ उठाने के लिए आपको ज्यादा माथा पच्ची करने की जरूरत नहीं है. आप दो तरीकों से बुकिंग कर सकते हैं

  • मोबाइल ऐप के जरिए 
  • स्थान पर जाकर डायरेक्ट बुकिंग

Apna Ghar ऐप से करें बुकिंग 

  • सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से  Apna Ghar ऐप को डाउनलोड करें
  • ऐप इंस्टॉल करने के बाद, अपने मोबाइल नंबर से लॉग इन करें
  • मोबाइल नंबर दर्ज करने पर आपको एक OTP मिलेगा उसे सबमिट करें
  • सबमिट करते ही आप ऐप के होम पेज पर पहुंच जाएंगे
  • अब आप अपनी लोकेशन डालकर घर की खोज शुरू करें 
  • पसंद आने पर बुकिंग करें और UPI के जरिए पेमेंट करें

यह भी पढ़ें: Government Apps: मोबाइल में रखें ये 5 सरकारी ऐप्स, नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तर के चक्कर, घर बैठे होंगे सारे काम

Previous article HDFC बैंक के CEO शशिधर जगदीशन पर लीलावती ट्रस्ट का आरोप, बैंक बोला बदनाम करने की हो रही है साजिश
Next article Indian Railways News: 27 जुलाई से चलेगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन, जानिये यात्रियों के लिए क्या होगा स्पेशल
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel