[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 27 साल का हुआ Google, जानें कैसे छोटे से गैराज से शुरू हुई इसकी कहानी, खास मौके पर देखें ये स्पेशल डूडल

27 साल का हुआ Google, जानें कैसे छोटे से गैराज से शुरू हुई इसकी कहानी, खास मौके पर देखें ये स्पेशल डूडल

0
27 साल का हुआ Google, जानें कैसे छोटे से गैराज से शुरू हुई इसकी कहानी, खास मौके पर देखें ये स्पेशल डूडल
Google 27 Birthday

Happy Birthday Google! आज यानी 27 सितंबर को दुनिया का सबसे पॉपुलर सर्च इंजन 27 साल का हो गया है. बीते कई सालों में गूगल हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. आज के समय में किसी भी सवाल का जवाब ढूंढना हो तो सबसे पहले दिमाग में आता है- “गूगल कर लो.” आइए इस खास मौके पर जानते हैं कि गूगल की शुरुआत कैसे हुई, इसे किसने बनाया, इसके नाम का असली मतलब क्या है और भी बहुत कुछ.

कैसे हुई Google की शुरुआत? 

गूगल की कहानी 1995 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से शुरू हुई. उस समय लैरी पेज वहां ग्रेजुएट स्कूल जॉइन करने के बारे में सोच रहे थे और सर्गेई ब्रिन, जो पहले से स्टूडेंट थे, उन्हें कैंपस दिखाने के लिए साथ आए. पहली मुलाकात में दोनों की जमकर बहस हुई और किसी बात पर सहमत नहीं हो पाए. लेकिन अगले ही साल दोनों ने मिलकर साथ काम शुरू कर दिया.

लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने मेनलो पार्क के एक गैराज से सर्च इंजन बनाना शुरू किया, जो वेब पेजेज को उनकी लिंकिंग के आधार पर रैंक करता था. शुरुआत में इसका नाम Backrub रखा गया, लेकिन बाद में इसका नाम बदलकर Google कर दिया गया. यह सर्च इंजन जल्दी ही स्टूडेंट्स और इन्वेस्टर्स के बीच काफी पॉपुलर हो गया.

लैरी और सर्गेई ने 4 सितंबर 1998 को गूगल को एक प्राइवेट कंपनी के तौर पर रजिस्टर्ड कराया. इससे पहले उन्होंने 15 सितंबर 1997 को गूगल का डोमेन खरीद लिया था. लेकिन कंपनी अपना जन्मदिन 27 सितंबर को मनाती है क्यूंकि उस दिन उसने रिकॉर्ड संख्या में वेब पेज इंडेक्स किए थे.

जन्मदिन पर खास डूडल

गूगल आज अपना 27वां जन्मदिन मना रहा है और इस मौके पर उसने सर्च होमपेज पर एक खास डूडल लगाया है. इस बार गूगल ने अपना सबसे पहला लोगो वापसी कर दिखाया है, जिससे लोगों को 1998 में कंपनी की शुरुआत के दिनों की याद तजा हो जाती है.

Google 27Th Birthday Doodle
Google 27th birthday doodle

यह भी पढ़ें: फोन Silent पर हो या चोरी हो जाए, Google Find My Device फीचर मिनटों में लगाएगा पता, जानें कैसे करता है काम

Previous article झारखंड नक्सली हमले के मास्टरमाइंड पर गिरी गाज, NIA ने दाखिल की चार्जशीट
Next article इस दिन से शुरू होगा मुंगेर-भागलपुर मरीन ड्राइव का निर्माण, पहले चरण में 4450.17 करोड़ होंगे खर्च
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel