[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Google Pixel 10a लॉन्च: मिलेगा 48MP कैमरा और 7 साल का OS सपोर्ट

Google Pixel 10a लॉन्च: मिलेगा 48MP कैमरा और 7 साल का OS सपोर्ट

0
Google Pixel 10a लॉन्च: मिलेगा 48MP कैमरा और 7 साल का OS सपोर्ट
गूगल पिक्सल 10ए

पिक्सल स्मार्टफोन लवर्स के लिए Google ने अपना नया बजट मॉडल Google Pixel 10a इंडिया और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने अपने नए मॉडल को प्रीमियम डिजाइन, दमदार कैमरे के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में उतारा है. सबसे खास बात तो गूगल पिक्सल 10ए में कंपनी 7 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम और सिक्योरिटी अपडेट देगी. आइए जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत के बारे में.

कीमत और लॉन्च ऑफर्स

Google Pixel 10a को 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसकी कीमत 49,999 रुपये रखी गई है. वहीं, लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को HDFC Bank कार्ड से पेमेंट करने पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा. इसके अलावा, 24 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन और 3,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है. यह डिवाइस Google Pixel Upgrade Programme का भी पार्ट है, जिससे यूजर्स फ्यूचर में आसानी से अपग्रेड कर सकते हैं.

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

Pixel 10a को प्रीमियम लुक और स्ट्रॉन्ग बिल्ड के साथ पेश किया गया है. इसमें एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है, जो इसे मजबूत और स्टाइलिश बनाता है. फोन को IP68 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है. यह स्मार्टफोन चार कलर Berry, Fog, Lavender और Obsidian ऑप्शन में अवेलेबल होगा.

डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर सपोर्ट

इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच का Actua (pOLED) डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2424 पिक्सल है. यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है.

Pixel 10a Android 16 पर काम करेगा. Google ने इस डिवाइस के लिए 7 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है, जो इसे लंबे समय तक सिक्योर और अपडेटेड रखेगा.

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

फोन में Google का Tensor G4 चिपसेट दिया गया है, जो पिछले मॉडल में भी इस्तेमाल किया गया था. इसके साथ Titan M2 सिक्योरिटी को-प्रोसेसर मिलता है, जो डेटा सुरक्षा को और मजबूत बनाता है. 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ यह फोन मल्टीटास्किंग और डेली यूज के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस देने में कैपेबल है.

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए, Pixel 10a में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ आता है, जो लो लाइट में भी बेहतर तस्वीरें लेने में मदद करता है. इसके साथ 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है, जिसका 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

बैटरी और चार्जिंग

Google Pixel 10a में 5100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन का बैकअप देने का दावा करती है. यह फोन 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 10W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे इसे जल्दी और आसानी से चार्ज किया जा सकता है.

कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स

कनेक्टिविटी के लिए, फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6e, Bluetooth 6 और NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा, इसमें USB Type-C पोर्ट, GPS, GLONASS, Galileo, BeiDou और QZSS सपोर्ट भी मिलता है. सुरक्षा के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर समेत कई जरूरी सेंसर शामिल किए गए हैं.

यह भी पढ़ें: Google I/O 2026 की तारीख आई सामने, Android से Gemini तक होंगे बड़े ऐलान

Previous article झारखंड में 24 फरवरी तक छाया रहेगा कुहासा, दिन में छूटेगा पसीना
Next article 19 फरवरी को पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, देखें आज की ताजा रेट लिस्ट
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel