[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology आ गयी तारीख! इस दिन लॉन्च होगा Google Pixel 10 सीरीज, साथ में आएंगे ये प्रोडक्ट्स, नोट कर लें टाइम

आ गयी तारीख! इस दिन लॉन्च होगा Google Pixel 10 सीरीज, साथ में आएंगे ये प्रोडक्ट्स, नोट कर लें टाइम

0
आ गयी तारीख! इस दिन लॉन्च होगा Google Pixel 10 सीरीज, साथ में आएंगे ये प्रोडक्ट्स, नोट कर लें टाइम
Google Pixel 10 Series

Google Pixel 10 Series: गूगल ने आखिरकार अपने Made by Google 2025 इवेंट की आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है. यह इवेंट 20 अगस्त को न्यूयॉर्क में होने वाला है. यह इवेंट भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे (प्रशांत समयानुसार सुबह 10 बजे) से शुरू होगा. गूगल इस इवेंट का सीधा प्रसारण यूट्यूब पर करेगा. इवेंट के दौरान कंपनी Pixel 10 सीरीज के तहत कई नए डिवाइस लॉन्च करेगी. इसके साथ ही AI से लैस नए गैजेट्स और एंड्रॉयड के नया नवेला अपडेट भी लॉन्च किए जाएंगे जो इस इवेंट की प्रमुख झलकियां होंगी.

कब और कहां देखें Made by Google 2025 इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग

Google के मीडिया इनवाइट के अनुसार यह ऑफलाइन लॉन्च इवेंट 20 अगस्त को दोपहर 1 बजे ET (भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे) शुरू होगा. इस इवेंट को देखने के लिए Google की आधिकारिक वेबसाइट, YouTube चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख पाएंगे.

Google Pixel 10 सीरीज: कौन से मॉडल होंगे पेश

इस बार के इवेंट में Google की नई Pixel 10 Series को लॉन्च की जाएगी. इसमें Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold स्मार्टफोन शामिल होने की उम्मीद है. कंपनी ने इस बार डिवाइस के डिजाइन में बड़े बदलाव करने के बजाय इंटरनल फीचर्स और परफॉर्मेंस अपग्रेड पर ज्यादा ध्यान दिया है.

देखने को मिलेगा नया चिपसेट और सॉफ्टवेयर 

Pixel के नए स्मार्टफोन्स में इस बार Tensor G5 चिप का इस्तेमाल किया गया है जिसे Samsung के बजाय अब TSMC ने तैयार किया है. इससे डिवाइस की पावर एफिशिएंसी बेहतर होने के साथ-साथ हीट कंट्रोल भी पहले से बेहतर हो सकता है. इसके अलावा, सभी नए डिवाइस Android 16 पर आधारित होंगे जिसमें Material 3 Expressive डिजाइन और जेनरेटिव AI फीचर्स को खास तौर पर शामिल किया गया है.

Pixel Watch 4 

Google जल्द ही अपनी नई स्मार्टवॉच Pixel Watch 4 को दो साइज वेरिएंट में पेश कर सकती है. कंपनी का दावा है कि यह वॉच यूजर्स को ज्यादा कंफर्ट देगी. इसके साथ ही इसमें बेहतर बैटरी बैकअप, एडवांस फिटनेस ट्रैकिंग और नए हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स भी मिल सकते हैं.

Pixel Buds 2a

Google अपने नए ईयरबड्स Pixel Buds 2a भी लॉन्च करने की तैयारी में है. ये ईयरबड्स बजट फ्रेंडली होंगे और इनमें बेहतर ऑडियो क्वालिटी, गूगल असिस्टेंट का एडवांस इंटीग्रेशन और मजबूत कनेक्टिविटी जैसी खूबियां मिलेंगी.

Google इन यूजर्स को फ्री में दे रहा Gemini AI Pro Plan, इस तरीके से क्लेम करने पर बच जाएंगे ₹19,500

Airtel फ्री में दे रहा 17 हजार का Perplexity Pro सब्सक्रिप्शन, जान लें क्लेम करने का तरीका

Previous article Saran News : इसुआपुर प्रखंड में नौ ग्रामीण सड़कों का हुआ शिलान्यास
Next article मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष ने भी दर्ज करायी प्राथमिकी
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel