[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 10,639 रुपये सस्ता हुआ Google Pixel 10, जानें कहां मिल रही ये शानदार डील

10,639 रुपये सस्ता हुआ Google Pixel 10, जानें कहां मिल रही ये शानदार डील

0
10,639 रुपये सस्ता हुआ Google Pixel 10, जानें कहां मिल रही ये शानदार डील
Google Pixel 10

अगर आप कई दिनों से Google Pixel 10 खरीदने का प्लान बना रहे थे, लेकिन इसकी ऊंची कीमत देखकर रुके हुए थे, तो आपके लिए अच्छी खबर है. इंडिया में 79,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च हुआ यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन अब Amazon पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है. यह फोन अपने क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस, दमदार कैमरा सिस्टम और कई एडवांस AI फीचर्स के लिए जाना जाता है. आइए इस डील की पूरी डिटेल जानते हैं.

Amazon पर सस्ता मिल रहा Google Pixel 10

इंडिया में इस स्मार्टफोन को 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. लेकिन अभी Amazon पर यह लगभग 69,360 रुपये में लिस्टेड है. यानी आपको सीधा 10,639 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. इतना ही नहीं, अगर आप HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से EMI पर पेमेंट करते हैं, तो आपको करीब 3,250 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल सकता है. और अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो उसे ट्रेड-इन करके आप कीमत को और भी कम कर सकते हैं.

Google Pixel 10 के फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो यह फोन लेटेस्ट Tensor G5 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें आपको 12GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिससे परफॉर्मेंस काफी स्मूथ रहने की उम्मीद है. बैटरी की बात करें तो इसमें 4,970mAh की बैटरी दी गई है. यह 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

डिस्प्ले भी इस फोन की बड़ी खासियत है. इसमें 6.3-इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और करीब 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. वहीं, स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 दिया गया है.

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Pixel 10 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 48MP का मेन कैमरा (Macro Focus के साथ), 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 10.8MP का टेलीफोटो लेंस मिलता है, जो 5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 10.5MP का कैमरा आपको मिल जाता है.

यह भी पढ़ें: 10,001mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme Narzo Power 5G, जानें फीचर्स और प्राइस

Previous article गेतलसूद वाइन शॉप फायरिंग कांड का खुलासा : हथियार के साथ तीनों बदमाश गिरफ्तार
Next article कुरमावां में ईंट से पीटकर माले नेता की हत्या
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel